निम्न नगरों को उनके प्राचीन नामों के साथ सुमेलित कीजिए- नगर प्राचीन नाम अ. बयाना 1. कांठल ब. नागौर 2. मध्यमिका स. नगरी 3. श्रीपंथ द. प्रतापगढ़ 4. अहिछत्रपुर कूट - अ, ब, स, द
सही उत्तर: 3, 4, 2, 1
व्याख्या (Explanation)
माही नदी के किनारे-किनारे (कंठा) प्रतापगढ़ का भू-भाग कांठल है इसलिए माही नदी को कांठल की गंगा कहते है। चित्तौड़ के किले से 7-8 मील उत्तर में नगरी नाम का एक प्राचीन स्थान है। नगरी का प्राचीन नाम मध्यमिका था। श्री पंथ बयाना(भरतपुर) कहा जाता था। राजस्थान के नागौर शहर की स्थापना महाभारत काल में हुई थी और तब इसे अहिछत्रपुर नगरी के नाम से जानते थे।