⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम PYQ in Hindi - पेज 8

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 94 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।

71

राजस्थान के बांगड़ प्रदेश के जिलों में कौन सा सम्मिलित नहीं है -

📋 पूछा गया: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)
Aसीकर
Bझुन्झुनु
Cचुरू
Dराजसमंद

सही उत्तर: राजसमंद

व्याख्या (Explanation)

बांगड़/बांगर - शेखावाटी (चुरू, सीकर, झुन्झुनु) व मरूप्रदेश के मध्य संकरी पेटी।

📋

स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)

72

राजस्थान का कौनसा जिला ‘डांग की रानी’ के नाम से प्रसिद्ध है -

Aधौलपुर
Bकरौली
Cअलवर
Dपाली

सही उत्तर: करौली

व्याख्या (Explanation)

चम्बल नदी सवाई माधोपुर करौली धौलपुर में बडे़-बडे़ गड्डों का निर्माण करती है इन गड्ढों को बीहड़/डाग/खादर नाम से पुकारा जाता है। करौली के उपनाम – डांग की रानी, गोपाल पाल, कल्याण पुरी

73

दौसा शहर का नाम किस पहाड़ी के नाम पर पड़ा -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2)
Aमनगढ़
Bअलवर
Cकमलनाथ
Dदेवगिरि

सही उत्तर: देवगिरि

व्याख्या (Explanation)

दौसा का नाम पास ही की देवगिरी पहाड़ी के नाम पर पड़ा। दौसा कच्छवाह राजपूतों की पहली राजधानी थी।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2)

74

‘तोरावाटी’ क्षेत्र किस जिले में स्थित है -

Aसिरोही
Bसीकर
Cअजमेर
Dकोटा

सही उत्तर: सीकर

व्याख्या (Explanation)

कांतली नदी बेसिन (सीकर) में तवर राजवंश का क्षेत्राधिकार होने के कारण तोरावाटी कहलाता है।

75

मांड प्राचीन नाम था –

📋 पूछा गया: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021
Aजैसलमेर
Bकरौली का
Cप्रतापगढ़ का
Dबूंदी का

सही उत्तर: जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

मांड, स्वर्णनगरी, वल्ल प्रदेश - जैसलमेर

📋

स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021

76

‘सौ टापुओं का शहर’ राजस्थान के किस जिलें में स्थित है -

Aडूँगरपुर
Bउदयपुर
Cप्रतापगढ़
Dबाँसवाड़ा

सही उत्तर: बाँसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

बांसवाड़ा का नाम ‘बांस’ या बंबू के पेड़ों से मिलता है जो कभी यहां बहुतायत में उगते थे। इसे ‘सौ द्वीपों का शहर’ भी कहा जाता है। यह शहर माही नदी के किनारे बसा हुआ है, और इस नदी में 100 से अधिक छोटे-बड़े द्वीप हैं।

77

नाथद्वारा का मूल नाम था -

📋 पूछा गया: Police SI 13 September 2021 (Gk)
Aकानोड़
Bसिहाड़
Cबेदला
Dबनेड़ा

सही उत्तर: सिहाड़

व्याख्या (Explanation)

सिहाड़ गांव में श्रीनाथ जी की मूर्तियों का स्वागत करने के लिए राणा राजसिंह स्वयं गांव गए। यह सिहाड़ गांव उदयपुर से 30 मील एवं जोधपुर से लगभग 140 मील की दूरी पर स्थित है जिसे आज हम नाथद्वारा के नाम से जानते हैं।

📋

स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Gk)

78

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए – राजस्थान के प्राचीन क्षेत्र आधुनिक जिले (a) अनंत-गोचर (i) सिरोही (b) स्वर्णगिरि (ii) प्रतापगढ़ (c) कांठल (iii) जालौर (d) अर्बुद (iv) सीकर कूट –

📋 पूछा गया: RSMSSB VDO Mains 2022
Aa-(ii), b-(iii), c-(iv), d-(i)
Ba-(iv), b-(iii), c-(ii), d-(i)
Ca-(i), b-(ii), c-(iii), d-(iv)
Da-(iii), b-(iv), c-(ii), d-(i)

सही उत्तर: a-(iv), b-(iii), c-(ii), d-(i)

व्याख्या (Explanation)

अनंत गोचर - सांभर से सीकर तक का भू-भाग सुवर्ण गिरी, सोनलगढ़ - जालौर कांठल - माही नदी के किनारे-किनारे (कंठा) प्रतापगढ़ का भू-भाग अर्बुद - सिरोही

📋

स्रोत: RSMSSB VDO Mains 2022

79

राजस्थान के निम्नलिखित में से किस शहर को मत्स्य नगर (फिश सिटी) के नाम से भी जाना जाता है -

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)
Aअजमेर
Bअलवर
Cबीकानेर
Dउदयपुर

सही उत्तर: अलवर

व्याख्या (Explanation)

अलवर को मत्स्य नगर (फ़िश सिटी) के नाम से भी जाना जाता है।

📋

स्रोत: Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)

80

सूर्यनगरी किसका नाम है -

📋 पूछा गया: REET-2022 Level 1 (ENV. STUDIES) Shift-I
Aजयपुर
Bजैसलमेर
Cबाड़मेर
Dजोधपुर

सही उत्तर: जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

सूर्य नगरी (Sun City), नीला शहर - जोधपुर जोधपुर का प्राचीन नाम मरुधर था।

📋

स्रोत: REET-2022 Level 1 (ENV. STUDIES) Shift-I

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams