⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम PYQ in Hindi - पेज 10

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 94 प्रश्नों में से यह पेज 10 है।

91

अधोलिखित में से कौनसा युग्म (प्राचीन अंचल - आधुनिक जिला/जिले) सही सुमेलित नही है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
Aवागड़ – सीकर, झुंझुनू
Bशिवि-चित्तौड़गढ़, उदयपुर
Cसपादलक्ष – अजमेर, नागौर
Dअर्बुद देश – सिरोही

सही उत्तर: वागड़ – सीकर, झुंझुनू

व्याख्या (Explanation)

वागड़ - डुगरपुर व बांसवाड़ा शिवि - चित्तौड़गढ़, उदयपुर शाकम्भरी, सपादलक्ष - सांभर व आसपास का क्षेत्र (अजमेर, नागौर) अर्बुद - सिरोही

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2

92

वह स्थान, जिसे ‘प्राचीन भारत का टाटानगर’ कहा जाता है –

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 1
Aतिलवाड़ा
Bनगरी
Cरैढ़
Dनलियासर

सही उत्तर: रैढ़

व्याख्या (Explanation)

उत्खनन में लोहे के औजार अत्यधिक मिलने के कारण रैढ़ (टोंक) को प्राचीन राजस्थान का ‘टाटानगर’ भी कहा जाता है ।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 1

93

राजस्थान के निम्न में से किस कस्बे को प्राचीन स्रोतों में ‘चम्पावती’ के नाम से जाना जाता है -

Aबागोर
Bचाकसू
Cजहाजपुर
Dबैराठ

सही उत्तर: चाकसू

व्याख्या (Explanation)

चाकसू एक ऐतिहासिक स्थल है जो प्राचीन काल में चम्पावती के नाम से जाना जाता था ।

94

राजस्थान के जिस शहर को सी. वी. रमन ने ‘आयलैंड ऑफ ग्लोरी’ नाम दिया है, वह है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (WC&S)2018
Aअजमे
Bउदयपुर
Cजयपुर
Dजोधपुर

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

‘आयलैंड ऑफ ग्लोरी’ (वैभव का द्वीप) सी वी रमन ने जयपुर को कहा था। जयपुर के अन्य उपनाम- पूर्व का पेरिस, पिंक सिटी ,रंग श्री द्वीप ,रत्न नगरी, पन्ना नगरी, सिंधु सभ्यता की तर्ज पर बसा नगर

📋

स्रोत: Junior Instructor (WC&S)2018

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams