⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय PYQ in Hindi - पेज 12

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 358 प्रश्नों में से यह पेज 12 है।

111

मेवात क्षेत्र के प्रमुख संत हैं -

📋 पूछा गया: A.A.R.O. (GK and Ag. Che.) 2022
Aहरिदास
Bसुन्दरदास
Cलालदास
Dनागरीदास

सही उत्तर: लालदास

📋

स्रोत: A.A.R.O. (GK and Ag. Che.) 2022

112

निम्न में से कौन सा सम्प्रदाय संत मावजी के द्वारा स्थापित किया गया -

📋 पूछा गया: A.R.O. (GK and Entomology) 2022
Aरामस्नेही सम्प्रदाय
Bनिष्कलंकी सम्प्रदाय
Cरामानुज सम्प्रदाय
Dनिरंजनी सम्प्रदाय

सही उत्तर: निष्कलंकी सम्प्रदाय

📋

स्रोत: A.R.O. (GK and Entomology) 2022

113

वाद-विवाद शैली में लिखे गए ग्रंथ ‘चौपड़ा’ सम्बन्धित हैं -

📋 पूछा गया: A.R.O. (GK and Horticulture) 2022
Aलालदासी सम्प्रदाय से
Bरामस्नेही सम्प्रदाय से
Cनिष्कलंक सम्प्रदाय से
Dनिम्बार्क सम्प्रदाय से

सही उत्तर: निष्कलंक सम्प्रदाय से

व्याख्या (Explanation)

इसे दीपावली के दिन पढ़ा जाता है। मावजी को विष्णु का अवतार माना जाता है। उनका जन्म साबला गाँव (डूंगरपुर) में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। 1727 में बेणेश्वर में उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और उन्होंने बेणेश्वर धाम की स्थापना की। ये भगवान श्री कृष्ण की पूजा ‘निष्कलंक अवतार’ के रूप में करते थे अतः इन्होंने “निष्कलंकी सम्प्रदाय” चलाया। उनके कथनों के संग्रह को चोपड़ा कहा जाता है। चोपड़ा ग्रंथ ‘वाद विवाद शैली’ में लिखा गया है।

📋

स्रोत: A.R.O. (GK and Horticulture) 2022

114

निम्नलिखित में से कौन - सा युग्म सही सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: A.R.O. (GK and Plant Pathology) 2022
Aसंत रामचरण जी - शाहपुरा
Bसंत हरि रामदास जी - सिंहथल
Cसंत दरियाव जी - रेवासा
Dसंत रामदास जी - खेड़ापा

सही उत्तर: संत दरियाव जी - रेवासा

📋

स्रोत: A.R.O. (GK and Plant Pathology) 2022

115

‘धर्म जहाज’, ‘भक्ति पदारथ’ एवं ‘नासकेत लीला’ रचनाएं निम्न में से किस संत की है -

📋 पूछा गया: School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022
Aलालदास
Bरामचरण
Cसुन्दरदास
Dचरणदास

सही उत्तर: चरणदास

व्याख्या (Explanation)

चरनदास जी प्रसिद्ध संत और योगध्यान साधक थे। इन्होंने एक सम्प्रदाय की स्थापना की थी, जिसे ‘चरनदासी सम्प्रदाय’ कहा जाता है। चरनदास की कुल 21 रचनाएँ बतायी जाती हैं- ‘ब्रज चरित’, ‘अमरलोक अखण्ड धाम वर्णन’, ‘धर्म जहाज वर्णन’, ‘अष्टांग योग वर्णन’, ‘योग संदेह सागर’, ‘ज्ञान स्वरोदय’, ‘पंचोपनिषद्’, ‘भक्ति पदार्थ वर्णन’, ‘मनविकृत करन गुटकासार’, ‘ब्रह्मज्ञान सागर’, ‘शब्द और भक्ति सागर’, इनकी प्रसिद्ध रचनाएँ है।

📋

स्रोत: School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022

116

सहजो बाई का संबंध किस संप्रदाय से है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
Aरामस्नेही
Bअलखदासी
Cलालदासी
Dचरणदासी

सही उत्तर: चरणदासी

व्याख्या (Explanation)

दयाबाई (पुस्तकें : दया बोध व विनय मलिका) और सहजोबाई (पुस्तक : सहज प्रकास) का संबंध “चरणदासी सम्प्रदाय” से है।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2

117

संत हरिदास ............ सम्प्रदाय के संस्थापक थे।

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1
Aरामस्नेही
Bनिरंजनी
Cअलखिया
Dनिम्बार्क

सही उत्तर: निरंजनी

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1

118

राजस्थान में नरसिंह के नाम से प्रसिद्ध हैं -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1
Aकवि दुर्लभजी
Bसंत रामचरणजी
Cसंत रज्जब जी
Dसंत चरणदासजी

सही उत्तर: कवि दुर्लभजी

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1

119

मेवात क्षेत्र के अलवर जिले में जन्म लेने वाले प्रसिद्ध संत थे

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
Aहरिरामदास
Bलालदास
Cसुन्दरदास
Dगरीबदास

सही उत्तर: लालदास

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2

120

साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक काज़ी हमीदुद्दीन नागौरी, किस सूफी सिलसिले के थे -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
Aमगरिबी
Bकादिरी
Cचिश्ती
Dसुहरावर्दी

सही उत्तर: सुहरावर्दी

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams