‘जोधपुर का महामन्दिर’ उपासना स्थल है -
सही उत्तर: नाथ संप्रदाय का
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 358 प्रश्नों में से यह पेज 13 है।
‘जोधपुर का महामन्दिर’ उपासना स्थल है -
सही उत्तर: नाथ संप्रदाय का
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
राजस्थान के किस जिले में जसनाथी सिद्धों के अग्नि नृत्य का उद्भव हुआ -
सही उत्तर: बीकानेर
व्याख्या (Explanation)
अग्नि नृत्य विधा बीकानेर जिले के जसनाथ संप्रदाय के सदस्यों द्वारा की जाती है। अग्नि नृत्य, संत जसनाथ जो बीकानेर के आध्यात्मिक सिद्ध नाथों से संबंध रखते हैं, के सम्मान में प्रस्तुत किया जाता है।
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group E)
राजस्थान का फूलडोल महोत्सव किस धार्मिक सम्प्रदाय द्वारा मनाया जाता है -
सही उत्तर: रामस्नेही सम्प्रदाय
व्याख्या (Explanation)
रामस्नेहीसंप्रदाय के संस्थापक स्वामी रामचरण महाराज ने संवत 1817 में भीलवाड़ा के मियाचंद जी की बावड़ी की गुफा में भजन एवं राम नाम का सुमिरन किया। इस दौरान कई शिष्य बने। जिन्हें रामस्नेही पुकारा जाने लगा। यहीं से रामस्नेही संप्रदाय की शुरुआत हुई। 253 साल पहले फूलडोल महोत्सव मनाने की परंपरा भीलवाड़ा से शुरू हुई। संवत 1822 में यहां रामद्वारा का निर्माण कार्य शुरू हुआ। महाराणा के अनुरोध पर तीन बार उदयपुर में फूलडोल मनाया गया। शाहपुरा कस्बे में रामस्नेही संप्रदाय का फूलडोल महोत्सव रंग पंचमी के आस-पास मनाया जाता है।
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group E)
धन्ना भगत के गुरु कौन थे
सही उत्तर: रामानंद
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)
‘वागड़ की मीरा’ किसे कहा जाता है -
सही उत्तर: गवरी बाई
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)
राजस्थान की दूसरी मीरा संत रानाबाई का जन्म कहाँ हुआ था -
सही उत्तर: हरनावा
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)
नवल संप्रदाय की मुख्य पीठ स्थित है –
सही उत्तर: जोधपुर में
व्याख्या (Explanation)
नवल संप्रदाय के संस्थापक संत नवल दास थे। संत नवल दास जी का जन्म हसोलाव ग्राम (नागौर) में हुआ था। नवल संप्रदाय की मुख्य पीठ जोधपुर में है।
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 4
निम्नलिखित में से कौन दादू दयाल जी का शिष्य नहीं है -
सही उत्तर: लालदास जी
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 4
कतरियासर प्रमुख गद्दी है –
सही उत्तर: जसनाथी सम्प्रदाय की
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 3
लालनाथ जी निम्नलिखित में से किस संप्रदाय के संत थे -
सही उत्तर: जसनाथी सम्प्रदाय
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 1