बमलू, लिखमादेसर, पांचला सिद्धा किस संप्रदाय से संबंधित हैं -
सही उत्तर: जसनाथी सम्प्रदाय
स्रोत: RSMSSB VDO Mains 2022
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 358 प्रश्नों में से यह पेज 17 है।
बमलू, लिखमादेसर, पांचला सिद्धा किस संप्रदाय से संबंधित हैं -
सही उत्तर: जसनाथी सम्प्रदाय
स्रोत: RSMSSB VDO Mains 2022
सन्त मीराबाई का जन्म स्थान “कुडकी” वर्तमान में राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
सही उत्तर: ब्यावर
व्याख्या (Explanation)
मीरा बाई का जन्म कुडकी (ब्यावर), कुडकी पहले पाली जिले में था वर्तमान में ब्यावर जिले में है। इनका पालन पोषण दादा दूदा के पास मेडता (नागौर) में हुआ।
‘ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह’ के लिए मुगल बादशाह अकबर द्वारा व्यवस्थार्थ दिए गए गाँवों की संख्या है -
सही उत्तर: 18
स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Gk)
दादू पंथ की प्रमुख पीठ स्थित है -
सही उत्तर: नरैना
स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Gk)
संत दरियावजी द्वारा रामस्नेही संप्रदाय की शाखा कहाँ स्थापित की गई -
सही उत्तर: रैण
व्याख्या (Explanation)
दरियावजी मध्यकालीन युग के प्रसिद्ध राजस्थानी कवि थे। वह एक साधक और संत-कवि थे और रेन या रैण शाखा के राम सनेही संप्रदाय के संस्थापक थे।
सम्प्रदाय व स्थल का कौनसा युग्म सुमेलित है -
सही उत्तर: परनामी - जयपुर
राजस्थान में शैव को मानने वाली रियासत कौनसी है -
सही उत्तर: जोधपुर
निम्न को सुमेलित कीजिए – सूची – I (रामस्नेही सम्प्रदाय की शाखा) (1) शाहपुरा (2) सिंहथल (3) खेड़ापा (4) रेण सूची – II (स्थापनाकर्ता) (i) संत हरिराम दास जी (ii) संत रामदास जी (iii) संत दरियाव जी (iv) संत रामचरण जी कूट –
सही उत्तर: (1)-(iv), (2)-(i), (3)-(ii), (4)-(iii)
स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021
सुमेलित कीजिए- सम्प्रदाय (a) चरणदासी (b) अलखिया (c) गूदड़ (d) नवल प्रमुख पीठ (गद्दी) (i) जोधपुर (ii) बीकानेर (iii) दिल्ली (iv) दाँतड़ा (भीलवाड़ा) कूट –
सही उत्तर: a-(iii), b-(ii), c-(iv), d-(i)
व्याख्या (Explanation)
चरणदास जी का जन्म डेहरा (अलवर) में हुआ। इनके बचपन का नाम रणजीत था। इन्होंने अपने अनुयायियों को मेवाती भाषा में 42 उपदेश दिये। इनके अनुयायी पीले रंग के कपड़े पहनते हैं। इन्होंने निर्गुण तथा सगुण दोनों प्रकार की भक्ति का संदेश दिया। इन्होंने “चरणदासी सम्प्रदाय” चलाया। चरणदासी सम्प्रदाय का मुख्य केंद्र दिल्ली में है। स्वामी लाल गिरि ने “अलखिया सम्प्रदाय” चलाया। इसका मुख्य केंद्र बीकानेर में है। संतदास जी ने “गूदड सम्प्रदाय” चलाया। इसका मुख्य केंद्र दाँतड़ा (भीलवाड़ा) में है। संतदास जी ने “गूदड सम्प्रदाय” चलाया। नवलदास जी ने “नवल सम्प्रदाय” चलाया। नवल सम्प्रदाय का मुख्य केंद्र जोधपुर है।
स्रोत: VDO Exam 1st Shift 28 Dec 2021
किस सूफी संत को ‘सुल्तान-ए-तारिकिन’ की उपाधि प्राप्त थी -
सही उत्तर: शेख हमिदुद्दीन नागौरी
स्रोत: VDO Exam 1st Shift 28 Dec 2021