⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में पशुपालन PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में पशुपालन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 280 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

निम्नलिखित में से कौन-सी भैंस की नस्ल नहीं है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)
Aमुर्रा
Bमेहसाणा
Cबीटल
Dटोडा

सही उत्तर: बीटल

व्याख्या (Explanation)

मुर्रा, मेहसाणा, और टोडा: भारत में भैंस की प्रसिद्ध नस्लें हैं। मुर्रा दूध उत्पादन के लिए जानी जाती है, मेहसाणा गुजरात से है, और टोडा तमिलनाडु में पाई जाती है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)

12

मगरा, जिसे पहले बीकानेरी के नाम से जाना जाता था; जिसे बीकानेरी चोखला और चकरी के नाम से भी जाना जाता है, नस्ल है

📋 पूछा गया: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
Aभेड़ की
Bबकरी की
Cगाय की
Dभैंस की

सही उत्तर: भेड़ की

व्याख्या (Explanation)

मगरा भेड़, जिसे बीकानेरी चोखला या चकरी के नाम से भी जाना जाता है और जिसे पहले बीकानेरी के नाम से जाना जाता था, भेड़ की एक नस्ल है जो भारत के राजस्थान के बीकानेर, नागौर, जैसलमेर और चुरू जिलों में पाई जाती है।

📋

स्रोत: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024

13

2019 के पशुधन गणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस जिला समूह में भैंसों की संख्या सर्वाधिक थी -

📋 पूछा गया: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
Aअलवर, अजमेर, भीलवाड़ा
Bजयपुर, दौसा, करौली
Cभरतपुर, टोंक, नागौर
Dजयपुर, अलवर, भरतपुर

सही उत्तर: जयपुर, अलवर, भरतपुर

व्याख्या (Explanation)

2019 की पशुधन गणना के अनुसार, जयपुर, अलवर, और भरतपुर जिले राजस्थान में भैंसों की संख्या के मामले में अग्रणी हैं, क्योंकि ये क्षेत्र डेयरी उद्योग के लिए महत्वपूर्ण हैं।

📋

स्रोत: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024

14

निम्नलिखित में से गाय की किस नस्ल को “राजस्थान की कामधेनु” के रूप में जाना जाता है -

📋 पूछा गया: Prahari 2024 Shift 2
Aथारपारकर
Bराठी
Cनागौरी
Dमालवी

सही उत्तर: राठी

व्याख्या (Explanation)

राठी गाय राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्रों में पाई जाती है। यह उच्च दुग्ध उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए इसे “राजस्थान की कामधेनु” कहा जाता है।

📋

स्रोत: Prahari 2024 Shift 2

15

सूची-I और सूची-II को सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिये गये कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए : सूची-I (नस्लें) सूची-II (पशु) A. मारवाड़ी i. ऊँट B. मेवाड़ी ii. भेड़ C. मेवाती iii. गाय D. सूरती iv. भैंस कूट : A B C D

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-E)
Aii i iii iv
Bi ii iv iii
Ciii iv ii i
Div iii i ii

सही उत्तर: ii i iii iv

व्याख्या (Explanation)

मारवाड़ी: यह भेड़ की नस्ल है, जो मारवाड़ क्षेत्र (जोधपुर, जालौर) में पाई जाती है। मेवाड़ी: यह ऊँट की नस्ल है, जो मेवाड़ क्षेत्र (उदयपुर, चित्तौड़गढ़) में पाई जाती है। ऊँट की यह नस्ल अपनी दुग्ध उत्पादन क्षमता के लिए प्रसिद्ध है। मेवाती: यह गाय की नस्ल है, जो मेवात क्षेत्र में पाई जाती है। मेवाती या मेहवती , एक दोहरे उद्देश्य वाली देशी गाय की नस्ल है। सूरती: यह भैंस की नस्ल है, जो राजस्थान और गुजरात में पाई जाती है। अन्य नाम – डेक्कानि, गुजराती, तलब्दा, चरतोर व नदिआदि

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-E)

16

राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन सी एक भैंस की नस्ल है -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-D)
Aमगरा
Bमारवाड़ी
Cमालपुरा
Dमुर्राह

सही उत्तर: मुर्राह

व्याख्या (Explanation)

मुर्राह राजस्थान में पाई जाने वाली भैंस की नस्ल है। देशभर में पाई जाने वाली भैसों की नस्लों में यह नस्ल अधिक दूध देने के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके दूध मे वसा की मात्रा 7-8 प्रतिशत होने के कारण घी भी निकलता है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-D)

17

राजस्थान का सबसे बड़ा पशु मेला कौन-सा है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उनर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)
Aऊँट मेला, पुष्कर
Bवीर तेजाजी पशु मेला
Cपशु मेला, करीली
Dगधा मेला, राजस्थान

सही उत्तर: ऊँट मेला, पुष्कर

व्याख्या (Explanation)

पुष्कर का ऊँट मेला राजस्थान का सबसे बड़ा और विश्व प्रसिद्ध पशु मेला है, जो अजमेर के पुष्कर में आयोजित होता है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)

18

पशुगणना-2019 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है - पशुधन - भारत में राजस्थान का प्रतिशत

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
Aबकरियाँ - 12.05%
Bभेड़ें - 10.64%
Cऊँट - 84.43%
Dभैंसें - 12.47%

सही उत्तर: बकरियाँ - 12.05%

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान बकरी के मामले में 2012 के 21.67 मिलियन की तुलना में 2019 में 20.84 मिलियन पशुओं के साथ पहले स्थान पर हैं।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)

19

निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है - ऊँट की नस्लें क्षेत्र

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)
Aनाचना जैसलमेर
Bगोमठ जोधपुर और नागौर
Cकेरुपाल बीकानेर और चुरू
Dकुटची गंगानगर और हनुमानगढ़

सही उत्तर: कुटची गंगानगर और हनुमानगढ़

व्याख्या (Explanation)

नाचना ऊँट की नस्ल जैसलमेर क्षेत्र में पाई जाती है। गोमठ नस्ल जोधपुर और नागौर में पाई जाती है। केरुपाल नस्ल बीकानेर और चुरूमें पाई जाती है कुटची नस्ल पश्चिमी भारतीय राज्य गुजरात में स्थित कच्छ जिले के नमक दलदल में पनपने की क्षमता रखता है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)

20

निम्नलिखित में से कौनसी भेड़ की नस्लें नहीं हैं -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-A)
Aचोकला और सोनाडी
Bमगरा और खेरी
Cजमनापुरी और मालवी
Dपुगल और नाली

सही उत्तर: जमनापुरी और मालवी

व्याख्या (Explanation)

जमनापुरी और मालवी बकरी की नस्लें हैं, न कि भेड़ की।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-A)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams