⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में पशुपालन PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में पशुपालन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 280 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

राजस्थान में ‘डेयरी उद्योग’ ___ प्रारंभ हुआ।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (SWT) Exam 2024
A1973 में
B1972 में
C1970 में
D1971 में

सही उत्तर: 1971 में

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में डेयरी उद्योग का औपचारिक विकास 1971 में शुरू हुआ। 1975 में राजस्थान में डेयरी विकास कार्यक्रम आरम्भ किया गया राजस्थान की सर्वाधिक प्राचीन डेयरी अजमेर की पद्मा डेयरी है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (SWT) Exam 2024

22

‘ऑपरेशन फ्लड’ कब शुरू किया गया था?

📋 पूछा गया: Junior Instructor (PLM) Exam 2024
A1969
B1985
C1980
D1970

सही उत्तर: 1970

व्याख्या (Explanation)

ऑपरेशन फ्लड, जिसे ‘श्वेत क्रांति’ भी कहते हैं, भारत में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए 1970 में शुरू किया गया था। इसे वर्गीज कुरियन ने नेतृत्व प्रदान किया।

📋

स्रोत: Junior Instructor (PLM) Exam 2024

23

निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं - (a) राजस्थान में 2012 में कुल गोजातीय जनसंख्या पशु व भैंस मिलाकर 26.3 मिलियन थी। (b) यह पिछली पशुगणना की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़ी। (c) राजस्थान देश का दूसरा राज्य है जहां गाय पालन के लिये समर्पित मंत्रालय है, जिसे ‘गोपालन विभाग’ कहा जाता है। (d) राजस्थान में दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिये राज्य सरकार के द्वारा प्रथम गाय अभयारण्य की स्थापना गंगानगर में इन्दिरा नहर के पास की जा रही है। कूट -

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)
A(a) और (c)
B(a), (b) और (c)
C(a), (b), (c) और (d)
D(a) और (d)

सही उत्तर: (a) और (c)

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान गोवंश के मामले में 2012 के 13.3 मिलियन की तुलना में 2019 में 13.9 मिलियन पशुओं के साथ छठे स्थान पर हैं। गोवंश में 4.41% की वृद्धि हुई है। राजस्थान भैंसो के मामले में 2012 के 13.0 मिलियन की तुलना में 2019 में 13.7 मिलियन पशुओं के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भैंसों में 5.53% की वृद्धि हुई है। मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान देश का दूसरा राज्य है जिसके पास गौपालन के लिए समर्पित मंत्रालय है।

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)

24

पश्चिमी गंगानगर, उत्तरी पूर्वी जैसलमेर और पश्चिमी बीकानेर जिलों में गौवंश की कौनसी नस्ल सामान्यतया मिलती है -

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)
Aराठी
Bमालवी
Cगिर
Dसांचोरी

सही उत्तर: राठी

व्याख्या (Explanation)

पश्चिमी गंगानगर, उत्तरी-पूर्वी जैसलमेर, और पश्चिमी बीकानेर में राठी नस्ल के गौवंश सामान्य रूप से मिलते हैं।

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)

25

निम्नलिखित में से कौन-सी गाय की नस्ल नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COS) Exam 2024
Aमुर्राह
Bराठी
Cथारपारकर
Dगिर

सही उत्तर: मुर्राह

व्याख्या (Explanation)

मुर्राह भैंस की नस्ल है, गाय की नहीं। राठी, थारपारकर और गिर राजस्थान और भारत की प्रसिद्ध गाय नस्लें हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COS) Exam 2024

26

निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित है - नस्ल - पशु

📋 पूछा गया: Junior Instructor (STE) Exam 2024
Aखेरी - भेड़
Bलोही - गाय
Cनाचना - बकरी
Dसोनाडी - भैंस

सही उत्तर: खेरी - भेड़

व्याख्या (Explanation)

लोही भेड़ की नस्ल है, गाय की नहीं। नाचना ऊंट की नस्ल है। सोनाड़ी भेड़ों की एक नस्ल है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (STE) Exam 2024

27

पशुगणना 2019 के अनुसार, राजस्थान में सर्वाधिक भैंसों की संख्या वाला जिला है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024
Aअलवर
Bभरतपुर
Cजयपुर
Dउदयपुर

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

2019 की पशुगणना के अनुसार, जयपुर जिले में भैंसों की संख्या सबसे अधिक थी।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024

28

‘पूगल’ नस्ल है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EM) Exam 2024
Aबकरी की
Bभेड़ की
Cगाय की
Dऊँट की

सही उत्तर: भेड़ की

व्याख्या (Explanation)

पूगल राजस्थान की एक प्रसिद्ध भेड़ नस्ल है, जो बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में पाई जाती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EM) Exam 2024

29

निम्नलिखित में से कौन-सी भेड़ की नस्लें हैं - 1. मगरा 2. चोकला 3. जैसलमेरी 4 .मालपुरा निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
Aकेवल 2, 3 और 4
Bकेवल 1, 2 और 3
Cकेवल 1, 3 और 4
Dसभी 1, 2, 3 और 4

सही उत्तर: सभी 1, 2, 3 और 4

व्याख्या (Explanation)

मगरा, चोकला, जैसलमेरी, और मालपुरा सभी राजस्थान में पाई जाने वाली भेड़ की नस्लें हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

30

चोकला नस्ल है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (WCS) Exam 2024
Aगोवंश
Bभैंस
Cभेड़
Dबकरी

सही उत्तर: भेड़

व्याख्या (Explanation)

चोकला भेड़ की नस्ल है। भेड़ की इस नस्ल को सर्वश्रेष्ठ कालीन ऊन नस्ल के रूप में जाना जाता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (WCS) Exam 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams