राजस्थान की सबसे पुरानी डेयरी 'पदमा डेयरी' कहाँ स्थित है-
सही उत्तर: अजमेर
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में पशुपालन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 280 प्रश्नों में से यह पेज 27 है।
राजस्थान की सबसे पुरानी डेयरी 'पदमा डेयरी' कहाँ स्थित है-
सही उत्तर: अजमेर
राजस्थान में सबसे पुरानी डेयरी कौनसी है-
सही उत्तर: पदमा डेयरी
व्याख्या (Explanation)
1975 में राजस्थान में डेयरी विकास कार्यक्रम आरम्भ किया गया राजस्थान की सर्वाधिक प्राचीन डेयरी अजमेर की पद्मा डेयरी है।
सोनाड़ी किसकी नस्ल है-
सही उत्तर: भेड़
व्याख्या (Explanation)
भेड़ की नस्लें 1. चोकला(शेखावटी) : इसका ऊन श्रेष्ठ किस्म का होता है इसे भारत की मेरिनों कहते है। 2. जैसलमेरी : सर्वाधिक ऊन देने वाली भेड़ की नस्ल। 3. नाली : इसका ऊन लम्बे रेशे का होता है, जिसका उपयोग कालीन बनाने में किया जाता है। 4. मगरा : सर्वाधिक मांस देने वाली नस्ल। 5. मारवाड़ी : राजस्थान की कुल भेड़ों में सर्वाधिक भेड़ें मारवाड़ी नस्ल (लगभग 45 प्रतिशत) की है। इसमें सर्वाधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। 6. सोनाड़ी/चनोथर : लम्बे कान वाली नस्ल। 7. पूगल : इनका उत्पत्ति स्थान बीकानेर की तहसील “पूगल” होने के कारण इस का नाम पूगल हो गया। इस नस्ल को मटन और कालीन ऊन प्राप्ति के लिए पाला जाता है। 8. मालपुरी/अविका नगरी : इसे “देशी नस्ल” भी कहा जाता है। 9. खेरी नस्ल : यह सफेद ऊन के लिए काफी प्रसिद्ध है।
किस पशु के लिए राजस्थान देश में एकाधिकार रखता है-
सही उत्तर: ऊँट
केन्द्रीय ऊँट प्रजनन केन्द्र कहाँ स्थित है-
सही उत्तर: जोड़बीड़(बीकानेर) में
मेरिनो किसकी नस्ल है-
सही उत्तर: भेड़
किस नस्ल के बैल कृषि कार्य के लिए सर्वोत्तम माने जाते है-
सही उत्तर: नागौरी
व्याख्या (Explanation)
नागौरी नस्ल का बैल चुस्त व मजबुत कद काठी का होता है। इस नस्ल की गाये नागौर, जोधपुर के उत्तरी-पूर्वी भाग व नोखा (बीकानेर) में प्रमुखता से पायी जाती है।
दुग्ध उत्पादन की दृष्टि से गाय की उत्तम नस्ल कौनसी है-
सही उत्तर: राठी
एशिया में ऊन की सबसे बड़ी मंडी कहाँ है-
सही उत्तर: बीकानेर
राजस्थान में सर्वाधिक घोडे़ किस जिले में है-
सही उत्तर: बीकानेर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान घोड़ों के मामले में 2012 के 0.38 मिलियन की तुलना में 2019 में 0.34 मिलियन पशुओं के साथ तीसरे स्थान पर हैं। घोड़ों की संख्या में में 10.85% की कमी हुई है। राजस्थान में सर्वाधिक घोडे़ बीकानेर जिले में है।