⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में वन PYQ in Hindi - पेज 20

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में वन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 319 प्रश्नों में से यह पेज 20 है।

191

राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन सा वृक्ष गोंद का स्त्रोत नहीं है -

Aबबूल
Bबांस
Cनीम
Dपीपल

सही उत्तर: बांस

192

निम्नलिखित उत्पादों में से कौन सा, परदे बनाने में काम आता है -

Aआंवला
Bखस
Cतेन्दू
Dझाबुई

सही उत्तर: खस

193

राजस्थान की निम्न में से किस देशी रियासत ने सर्वप्रथम वन संरक्षण की योजना लागू की -

Aमारवाड़
Bजयपुर
Cजोधपुर
Dकोटा

सही उत्तर: जोधपुर

194

निम्न में से कौन सा जिला राजस्थान में सर्वाधिक वन क्षेत्र रखता है -

Aजोधपुर
Bजयपुर
Cबांसवाड़ा
Dउदयपुर

सही उत्तर: उदयपुर

195

अपनी प्रचुर उपस्थिति के आधार पर निम्न वनों एवं जिलों को दिए गये कूट की सहायता से सुमेलित कीजिए - 1. सालर वन अ. बांसवाड़ा 2. ढाक वन ब. सिरोही 3. सदाबहार वन स. चित्तौड़गढ़ 4. शुष्क सागवान वन द. अलवर कूट - 1, 2, 3, 4

Aद, स, ब, अ
Bस, ब, अ, द
Cब, स ,अ, द
Dअ, द, ब, स

सही उत्तर: द, स, ब, अ

व्याख्या (Explanation)

वन जिला सालर वन अलवर ढाक वन चित्तौड़गढ़ सदाबहार वन सिरोही शुष्क सागवान वन बांसवाड़ा

196

राजस्थान के किस जिले में सागवान पाया जाता है -

Aसिरोही
Bउदयपुर
Cबांसवाड़ा
Dबारां

सही उत्तर: बांसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

सागौन राजस्थान के दक्षिणी भागों में बढ़ता है, जिसके लिए उचित प्रवृत्ति और पुनर्वास कार्यों की आवश्यकता होती है। सागौन के सूखे शुष्क पर्णपाती वन राजस्थान के दक्षिणी क्षेत्र में पाए जाते हैं। सागौन का जंगल मुख्य रूप से राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले में उगता है।

197

‘राजस्थान वानिकी एवं जैवविविधता परियोजना’ किसके द्वारा प्रायोजित है -

Aएशियन डवलपमेंट बैंक
Bवल्र्ड बैंक
Cवल्र्ड ट्रेड आॅर्गेनाइजेशन
Dजापानीज इंटरनेशनल को-आॅपरेशन एजेंसी

सही उत्तर: जापानीज इंटरनेशनल को-आॅपरेशन एजेंसी

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना फेज-2 जापान इन्टरनेशनल कॉ-आपरेशन ऐजेन्सी (JICA) के वित्तीय सहयोग से राजस्थान राज्य के दस मरूस्थलीय जिले (सीकर, झुन्झुनू, चूरू, जालौर, बाडमेर, जोधपुर, पाली, नागौर, जैसलमेर, बीकानेर) एवं पांच गैर मरूस्थलीय जिले (बांसवाडा, डूंगरपुर, भीलवाडा, सिरोही, जयपुर) तथा सात वन्यजीव संरक्षित क्षेत्रों (कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य, फुलवाडी की नाल वन्यजीव अभयारण्य, जयसमन्द वन्यजीव अभयारण्य, सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य, बस्सीवन्यजीव अभयारण्य, केलादेवी वन्यजीव अभयारण्य रावली टाडगढ़ वन्यजीव अभयारण्य) में क्रियान्वित की जा रही है।

198

राजस्थान में अधिकतम प्रशासनिक वनक्षेत्र निम्नलिखित श्रेणियों में से किससे सम्बंधित है -

Aअवर्गीकृत
Bआरक्षित
Cसंरक्षित
Dवर्जित

सही उत्तर: संरक्षित

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में, अधिकतम प्रशासनिक वन क्षेत्र संरक्षित वन श्रेणियों के अंतर्गत आते हैं।

199

निम्नलिखित जिलों में से कौन सा कत्थे का मुख्य उत्पादक नहीं है -

Aबीकानेर
Bभरतपुर
Cबूंदी
Dझालावाड़

सही उत्तर: बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

कत्था (वानस्पतिक नाम– एकेसिया कैटेचू) खैर/खदिर से प्राप्त होता है। खैर वृक्ष के तने की छाल व टुकड़ों को उबाल कर कत्था प्राप्त किया जाता है। यह वृक्ष मुख्यत उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, झालावाड़ व जयपुर जिले में मिलता है। खैर के पेड़ से कत्था बनाने में दक्ष कथौड़ी जनजाति उदयपुर व झालावाड़ क्षेत्र मे बसी हुई है।

200

सन् 2019 की भारतीय वन रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो वर्ष में राजस्थान में वन क्षेत्रफल में कितना परिवर्तन हुआ है -

A- 57.51 वर्ग किमी.
B+ 57.51 वर्ग किमी.
C- 16.79 वर्ग किमी.
D+ 16.79 वर्ग किमी.

सही उत्तर: + 57.51 वर्ग किमी.

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams