निम्नलिखित में से कौन सी वनस्पति प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में उपयोगी है -
सही उत्तर: अश्वगंधा
व्याख्या (Explanation)
अश्वगंधा जड़ी बूटी का उपयोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता है। अश्वगंधा को भारतीय जिनसेंग के नाम से जाना जाता है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में वन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 319 प्रश्नों में से यह पेज 21 है।
निम्नलिखित में से कौन सी वनस्पति प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में उपयोगी है -
सही उत्तर: अश्वगंधा
व्याख्या (Explanation)
अश्वगंधा जड़ी बूटी का उपयोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता है। अश्वगंधा को भारतीय जिनसेंग के नाम से जाना जाता है।
निम्नलिखित में से कौन सा वनोत्पाद राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में शराब बनाने में काम लिया जाता है -
सही उत्तर: महुआ
राजस्थान में किस स्थान पर प्रतिवर्ष 12 सितम्बर को वृक्ष महोत्सव मनाया जाता है -
सही उत्तर: खेजड़ली
व्याख्या (Explanation)
जोधपुर जिले के खेजड़ली गांव मं 1730 में बिश्रोई समाज के 363 स्त्री पुरूषों ने इमरती देवी बिश्रोई के नेतृत्व में अपने प्राणों की आहुति दे दी। इसी स्मृति में खेजड़ली गांव में भाद्रपद शुक्ल दशमी को मेला लगता है।
राजस्थान के किस जिले में उष्णकटिबन्धीय शुष्क कंटीले वन पाए जाते हैं -
सही उत्तर: जैसलमेर
राजस्थान के किन जिलों में सबसे ज्यादा आरक्षित वन्य क्षेत्र हैं -
सही उत्तर: उदयपुर और चित्तौड़गढ़
व्याख्या (Explanation)
आरक्षित वन: इन वनों पर सरकार का पूर्ण स्वामित्व होता है। इनमें किसी वन सम्पदा का दोहन नहीं कर सकते हैं। राजस्थान में आरक्षित वन के रूप में 12,176.24 वर्ग किलोमीटर या 37.05% वन हैं। सर्वाधिक आरक्षित वन उदयपुर में है।
स्रोत: Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper I)
राजस्थान वन विभाग की प्रशासनिक रिपोर्ट 2019-20 के अनुसार वह जिला जिसमें वन क्षेत्र प्रतिशत सर्वाधिक है, वह है -
सही उत्तर: प्रतापगढ़
स्रोत: Agriculture Research Officer - 2020
राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में से कौन सा न्यूनतम वन क्षेत्र प्रतिशत वाला जिला है -
सही उत्तर: जोधपुर
व्याख्या (Explanation)
राज्य में न्यूनतम वन चुरू में है तथा इसके बाद हनुमानगढ़ है। राजस्थान के न्यूनतम वन क्षेत्र वाले जिले क्र. सं. जिला क्षेत्रफल 33. चूरू 77.69 32. हनुमानगढ़ 92.97 31. जोधपुर 109.25 30. गंगानगर 115.09 29. दौसा 116.60
स्रोत: Agriculture Research Officer - 2020
वर्तमान में राजस्थान में कुल वन क्षेत्र का कितने प्रतिशत सुरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है -
सही उत्तर: लगभग 56 प्रतिशत
स्रोत: Agriculture Research Officer - 2020
किस जिले में शुष्क सागवान वन पाए जाते हैं -
सही उत्तर: बांसवाड़ा
स्रोत: Agriculture Officer 2020
किस वर्ष राजस्थान राज्य पर्यावरण नीति घोषित की गई -
सही उत्तर: 2010
स्रोत: Agriculture Officer 2020