व्याख्या (Explanation)
JICA ने इस परियोजना को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान की है। राजस्थान राज्य के 10 मरूस्थलीय जिलें (सीकर, झुझंनू, चुरू, जालौर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, नागौर, जैसलमेर, बीकानेर) एवं 5 गैर मरूस्थलीय जिलें (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, सिरोही, जयपुर) तथा 7 वन्यजीव संरक्षित क्षेत्रों (कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभ्यारण, फूलवाडी की नाल वन्यजीव अभ्यारण, जयसमन्द वन्यजीव अभ्यारण, रावली टांटगढ़ वन्यजीव अभ्यारण, सीतामाता वन्यजीव अभ्यारण, बस्सी वन्यजीव अभ्यारण, कैलादेवी वन्यजीव अभ्यारण) के आस पास 2 कि.मी. की परिधि के क्षेत्र में परियोजना अन्तर्गत 650 गांवों में कार्य कराये जाने प्रस्तावित है। अभेदा (जयपुर) और माचिया (जोधपुर) जैविक पार्क इस परियोजना का हिस्सा हैं।