⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में वन PYQ in Hindi - पेज 7

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में वन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 319 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।

61

वन विभाग, राजस्थान द्वारा जारी प्रशासनिक प्रतिवेदन 2023-24 के अनुसार राज्य में चतुर्थ सर्वाधिक वास्तविक वन क्षेत्र वाला जिला ____ है।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (MDE) Exam 2024
Aबारां
Bप्रतापगढ़
Cबांसवाड़ा
Dकरौली

सही उत्तर: बारां

व्याख्या (Explanation)

बारां जिला राजस्थान में वन क्षेत्रफल के हिसाब से चतुर्थ स्थान पर है। क्र. सं. जिला क्षेत्रफल 1. उदयपुर 2753.39 2. अलवर 1195.91 3. प्रतापगढ़ 1033.77 4. बारां 1010.05 5. चित्तौड़गढ़ 990.05

📋

स्रोत: Junior Instructor (MDE) Exam 2024

62

वनों की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहूति देने वाली जोधपुर की प्रसिद्ध महिला का नाम है :

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024
Aअमृता देवी
Bसीता बाई
Cरामेश्वरी देवी
Dगीता देवी

सही उत्तर: अमृता देवी

व्याख्या (Explanation)

अमृता देवी विश्नोई ने 1730 में जोधपुर के खेजड़ली गांव में पेड़ों को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024

63

शुष्क सागवान वन मुख्यतः निम्नलिखित जिलों में से किसमें पाये जाते हैं -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024
Aबीकानेर
Bअलवर
Cश्री गंगानगर
Dडुंगरपुर

सही उत्तर: डुंगरपुर

व्याख्या (Explanation)

शुष्क सागवान वन ये वन 250 – 450 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विस्तृत है । इन वनों का विस्तार मुख्य रूप से उदयपुर ,डूंगरपुर,बांसवाड़ा ,झालावाड़ ,चितौड़गढ़ व बारां जिलों में है। सागवान के अलावा यहाँ तेंदू ,धावड़ा ,गुरजन ,गोंदल ,सिरिस ,हल्दू ,खैर ,सेमल ,रीठा ,बहेड़ा व इमली के वृक्ष भी पाए जाते है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024

64

निम्नांकित में से कौन-सा पौधा/ वृक्ष आँखों पर घाव के निदान में उपयोगी होता है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor ((ESR) Exam 2024
Aनीम
Bबबूल
Cकचनार
Dतुलसी

सही उत्तर: बबूल

व्याख्या (Explanation)

बबूल का पौधा आँखों पर घाव के निदान में उपयोगी होता है। इसकी पत्तियों और छाल का उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor ((ESR) Exam 2024

65

वनों की कमी के कारण पर्यावरण पर निम्न प्रतिकूल प्रभाव होते हैं - 1. जैव-विविधता की हानि 2. मृदा अपरदन में वृद्धि 3. तापमान में वृद्धि 4. वायुमण्डल में नमी धारण करने की क्षमता की कमी होना 5. प्रदूषण में वृद्धि (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aसभी 1, 2, 3, 4 व 5
Bकेवल 1, 2, 3 व 5
Cकेवल 1, 2 व 3
Dकेवल 1, 2 व 4

सही उत्तर: सभी 1, 2, 3, 4 व 5

व्याख्या (Explanation)

वनों की कटाई से जैव-विविधता की हानि, मृदा अपरदन, तापमान वृद्धि, नमी की कमी और प्रदूषण बढ़ने जैसे गंभीर प्रभाव पड़ते हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

66

भारतीय वन प्रतिवेदन 2021 के अनुसार राजस्थान में संरक्षित (Reserved) वन का प्रतिशत क्या है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
A37.05
B56.49
C47.05
D46.49

सही उत्तर: 37.05

व्याख्या (Explanation)

आरक्षित वनों पर सरकार का पूर्ण स्वामित्व होता है। इनमें किसी वन सम्पदा का दोहन नहीं कर सकते हैं। राजस्थान में आरक्षित वन के रूप में 12,176.24 वर्ग किलोमीटर या 37.05% वन हैं। सर्वाधिक आरक्षित वन उदयपुर में है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

67

उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन, राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाए जाते हैं - निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
Aउदयपुर
Bजैसलमेर
Cबाराँ
Dकोटा

सही उत्तर: जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन मुख्य रूप से शुष्क क्षेत्रों जैसे जैसलमेर और बाड़मेर में पाए जाते हैं।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I

68

बाँस का जंगल (Bamboo forest) राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में पाया जाता है - निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
Aचुरु
Bजैसलमेर
Cबांसवाड़ा
Dबीकानेर

सही उत्तर: बांसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

बांसवाड़ा जिले का नाम ही बाँस के घने जंगलों के कारण पड़ा है। यहाँ उष्णकटिबंधीय जलवायु बाँस के अनुकूल होती है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II

69

राजस्थान में उप-उष्णकटिबंधीय पहाड़ी वन में पाए जाने वाले वृक्षों का चयन कीजिये

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
Aआम, नीम
Bधोकरा, पलाश
Cखेजड़ी, बेर
Dकैर, थोर, फाग

सही उत्तर: आम, नीम

व्याख्या (Explanation)

उप-उष्ण पर्वतीय वन : इस प्रकार के वन राजस्थान में केवल सिरोही जिले के आबू पर्वतीय क्षेत्र में है। इन वनों में सदाबहार एवं अर्द्ध-सदाबहार वनस्पति होती है। यहां वनों की सघनता अधिक है अतः सालभर हरियाली बनी रहती है । इन वनों में आम ,बांस ,नीम ,सागवान, सिरिस, अम्बरतरी, बेल आदि के वृक्ष पाए जाते है ।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II

70

उपोष्णकटिबंधींय पर्वतीय वनों के बारे में असत्य कथन का चयन करें। (निम्न में से सुबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:)

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
Aउपोष्णकटिबंधीय पर्वतीय वन केवल राजस्थान के माउंट आबू क्षेत्र में पाए जाते हैं।
Bइन वनों में हरियाली स्थायी रूप से उपलब्ध रहती है।
Cयह वन सिरोही में पाए जाते हैं, जो कि राजस्थान में स्थित है।
Dयह वन केवल राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश में पाए जाते हैं।

सही उत्तर: यह वन केवल राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश में पाए जाते हैं।

व्याख्या (Explanation)

उपोष्णकटिबंधीय पर्वतीय वन राजस्थान के माउंट आबू और कुछ अन्य स्थानों में पाए जाते हैं, लेकिन केवल राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं हैं।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams