⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में वन PYQ in Hindi - पेज 9

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में वन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 319 प्रश्नों में से यह पेज 9 है।

81

खुशबूदार घास खस पाई जाती है-

Aसवाई माधोपुर,भरतपुर
Bधौलपुर,अलवर
Cकरौली,जयपुर
Dभरतपुर,अलवर

सही उत्तर: सवाई माधोपुर,भरतपुर

व्याख्या (Explanation)

खस घास की जड़ों से सुगंधित तेल निकाला जाता है, जो इत्र और शरबत बनाने के काम आता है। यह घास मुख्यतः भरतपुर, सवाई माधोपुर व टोंक जिलों में उत्पन्न होती है। इस घास के तनों से कूलर की टाटिया और कमरो को ठंडा रखने वाले परदे बनाए जाते हैं।

82

वार्षिक प्रशासनिक प्रतिवेदन 2022-23 के अनुसार निम्नलिखित में से किस जिले में 2019 से 2021 तक वन क्षेत्र में 30% से अधिक की नकारत्मक वृद्धि दर दर्ज की गई -

📋 पूछा गया: Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III
Aजालौर
Bकरौली
Cअजमेर
Dबीकानेर

सही उत्तर: जालौर

व्याख्या (Explanation)

वार्षिक प्रशासनिक प्रतिवेदन 2022-23 के अनुसार जालौर जिले में 2019 से 2021 तक 32.46 वर्ग किमी की कमी हुई है।

📋

स्रोत: Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III

83

निम्न में से किस क्षेत्र में उपोष्ण-कटिबंधीय सदाबहार वन पाए जाते हैं -

📋 पूछा गया: Statistical Office Exam - 2023 (GK)
Aकेलवाड़ा
Bकोलायत
Cआबू
Dसूरतगढ़

सही उत्तर: आबू

व्याख्या (Explanation)

ये वन केवल माउंट आबू के चारों तरफ ही पाये जाते हैं। ये सघन वन वर्ष भर हरे - भरे रहते है। इन वनो का क्षेत्रफल मात्र 0.4 प्रतिशत है। इन वनों में आम, धाक, जामुन, सिरिस, अम्बरतरी, बेल के वृक्ष मिलते है।

📋

स्रोत: Statistical Office Exam - 2023 (GK)

84

राजस्थान में प्रथम 'वन नीति' की घोषणा कब हुई -

📋 पूछा गया: Agriculture Supervisor Exam 2023
A2008
B2010
C2012
D2014

सही उत्तर: 2010

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान सरकार ने फरवरी 2010 में पहली राज्य वन नीति के साथ पशुधन विकास और जल पर नई नीतियों को मंजूरी दी।

📋

स्रोत: Agriculture Supervisor Exam 2023

85

सन् 1730 में राजस्थान के जोधपुर जिले में खेजड़ली आन्दोलन किसके लिए हुआ था-

Aजल संरक्षण के लिए
Bवन संरक्षण के लिए
Cनदी संरक्षण के लिए
Dमृदा संरक्षण के लिए

सही उत्तर: वन संरक्षण के लिए

व्याख्या (Explanation)

खेजड़ी के लिए राज्य में सर्वप्रथम बलिदान अमृतादेवी के द्वारा सन 1730 में दिया गया। अमृता देवी द्वारा यह बलिदान भाद्रपद शुक्ल दशमी को जोधुपर के खेजड़ली गाँव में 363 लोगों के साथ दिया गया। इस बलिदान के समय जोधपुर का शासक अभयसिंग था। वन्य जीव सरंक्षण के लिए दिया जाने वाला सर्वक्षेष्ठ पुरस्कार अमृता देवी वन्य जीव पुरस्कार है। इस पुरस्कार की शुरूआत 1994 में की गई।

86

अंजन व पाला नामक घास पाई जाती है -

Aअजमेर
Bजोधपुर
Cदौसा
Dधौलपुर

सही उत्तर: जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

अंजन एक बहुवर्षीय घास है जिसकी ऊंचाई 0.3 से 1.2 मीटर तक होती है। अंजन घास अफ्रीका के शुष्क प्रदेश, मेडागास्कर तथा पूर्वी बर्मा की उत्पत्ति की मानी जाती है। राजस्थान में यह घास बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर एवं बाड़मेर जिलों में पाई जाती है।

87

राजस्थान के वे जिले जिनमें खस नाम की सुगन्धित घास प्रचुरता से उगती है -

📋 पूछा गया: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016
Aझालावाड़, बूंदी, कोटा
Bभीलवाड़ा, अजमेर, चित्तौड़गढ़
Cभरतपुर, टोंक, सवाई माधोपुर
Dकरौली, अलवर, धौलपुर

सही उत्तर: भरतपुर, टोंक, सवाई माधोपुर

व्याख्या (Explanation)

खस घास की जड़ों से सुगंधित तेल निकाला जाता है, जो इत्र और शरबत बनाने के काम आता है। यह घास मुख्यतः भरतपुर, सवाई माधोपुर व टोंक जिलों में उत्पन्न होती है। इस घास के तनों से कूलर की टाटिया और कमरो को ठंडा रखने वाले परदे बनाए जाते हैं।

📋

स्रोत: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016

88

राजस्थान में ‘खस’ घास उत्पादित जिले हैं -

Aजयपुर, अलवर, अजमेर
Bभीलवाड़ा, अजमेर, चित्तौड़गढ़
Cटोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर
Dअलवर, धौलपुर, करौली

सही उत्तर: टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर जिलों में खस घास उगती है। क्राइसोपोगोन ज़िज़ानियोइड्स, जिसे आमतौर पर वेटिवर और खस के रूप में जाना जाता है, खस घास भारत की मूल प्रजाति है।

89

राजस्थान के वे जिले जिनमें खस नाम की सुगन्धित घास प्रचुरता से उगती है -

📋 पूछा गया: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016
Aझालवाड़, बूँदी, कोटा
Bभीलवाड़ा, अजमेर, चित्तौड़गढ़
Cभरतपुर, टोंक, सवाई माधोपुर
Dकरौली, अलवर, धौलपुर

सही उत्तर: भरतपुर, टोंक, सवाई माधोपुर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर जिलों में खस घास उगती है। क्राइसोपोगोन ज़िज़ानियोइड्स, जिसे आमतौर पर वेटिवर और खस के रूप में जाना जाता है, खस घास भारत की मूल प्रजाति है।

📋

स्रोत: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016

90

भारत राज्य वन रिपोर्ट 2021 के अनुसार, वनस्पति आवरण के संदर्भ में वन क्षेत्र 16,654 वर्ग किमी है व राजस्थान के भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत है।

📋 पूछा गया: RAS (Pre) Exam - 2023
A6.74
B7.48
C8.47
D4.87

सही उत्तर: 4.87

व्याख्या (Explanation)

वन रिपोर्ट 2021 के अनुसार राजस्थान में कुल वनावरण 16654.96 वर्ग किमी. (16655 वर्ग किमी.) है, जो राज्य के कुल क्षेत्रफल का 4.87 प्रतिशत है।

📋

स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams