⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मेवाड़ का गुहिल वंश PYQ in Hindi - पेज 21

इस पेज पर Rajasthan GK के मेवाड़ का गुहिल वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 443 प्रश्नों में से यह पेज 21 है।

201

निम्न में से किसने अपने आप को ‘हिन्दुस्तान का बादशाह’ नाडोल में जन. 1681 ई. में घोषित किया था -

Aशाहजादा खुर्रम
Bशाहजादा सलीम
Cशाहजादा दारा
Dशाहजादा अकबर

सही उत्तर: शाहजादा अकबर

व्याख्या (Explanation)

1680 ई. में शहजादा अकबर मारवाड आया, अकबर को ये आदेश मिला था कि वह नाडौल पर अधिकार करे कुंभलगढ़ पर आक्रमण करे, अकबर को राजपूतों ने परेशान किया। राजपूतों ने अकबर को अपनी ओर मिलाने का प्रयास किया, अकबर से कहा कि बादशाह औरंगजेब राजपूतों को नाराज कर अपने साम्राज्य का पतन कर रहा है, इसलिए तुम वह बादशाह बनकर अपने पूर्वजों की तरह राज्य को मजबूत बनाओ। 1681 में अकबर ने अपने आप को बादशाह घोषित कर दिया।

202

खतौली(1517 ई.) की लड़ाई में राणासांगा ने किसको पराजित किया था -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
Aमोदिनी राय
Bमहमूद खलजी
Cबहादुर शाह
Dइब्राहीम लोदी

सही उत्तर: इब्राहीम लोदी

व्याख्या (Explanation)

खातोली का युद्ध (1517 ई.) : मेवाड़ के महाराणा सांगा एवं दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी की महत्त्वाकांक्षाओं के फलस्वरूप दोनों के मध्य 1517 ई. में ‘खातोली’ (पीपल्दा तहसील, कोटा) में युद्ध हुआ। महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को पराजित किया।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1

203

राणा सांगा के मेवाड़ के शासक बनने के समय दिल्ली सल्तनत का सुल्तान कौन था -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
Aमहमूद लोद
Bसिकंदर लोदी
Cइब्राहीम लोदी
Dबहलोल लोदी

सही उत्तर: सिकंदर लोदी

व्याख्या (Explanation)

कुंवर संग्रामसिंह महाराणा सांगा के नाम से मशहूर हुए। महाराणा सांगा के राज्याभिषेक के समय दिल्ली पर सुल्तान सिकन्दर लोदी, गुजरात पर महमूद बेगड़ा और मालवा पर नासिर शाह/नासिरूद्दीन खिलजी का राज था।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1

204

निम्न में से किस स्थान पर भामाशाह वित्तीय सहायता देने हेतु राणा प्रताप से मिले थे -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
Aचावंड
Bचूलिया
Cखमनौर
Dउदयपुर

सही उत्तर: चूलिया

व्याख्या (Explanation)

जब महाराणा प्रताप इधर से उधर सुरक्षा की खोज में भाग रहे थे तथा उनके पास धन का भी अभाव होने लगा। इसी समय (1578 ई. में) ‘चूलिया ग्राम’ में राणा को उसका मंत्री भामाशाह मिला। भामाशाह उसके भाई ताराचन्द ने पच्चीस लाख रुपय एवं बीस हजार अशर्फियां राणा को भेंट की।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1

205

महाराणा प्रताप की मृत्यु के बाद उनका स्मारक बनाया गया था -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
Aचावंड में
Bबान्दोली में
Cचित्तोड़ में
Dहल्दीघाटी में

सही उत्तर: बान्दोली में

व्याख्या (Explanation)

प्रताप का चावण्ड के पास बाण्डोली गाँव के निकट बहने वाले नाले के तट पर अग्नि संस्कार हुआ। खेजड़ बांध के किनारे 8 खम्भों की छतरी उस महान योद्धा की याद दिलाती है।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1

206

खानवा के युद्ध में किन निम्न राजपूत/मुस्लिम योद्धाओं ने बाबर के विरूद्ध महाराणा सांगा के पक्ष में भाग लिया था - 1. महमूद लोदी 2. रावल उदय सिंह 3. हसन खां मेवाती 4. गोकुल दास परमार कूट -

📋 पूछा गया: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)
A1, 3, एवं 4
B2 एवं 4
C1, 2, 3 एवं 4
D2, 3 एवं 4

सही उत्तर: 1, 2, 3 एवं 4

व्याख्या (Explanation)

17 मार्च, 1527 को खानवा के मैदान में बाबर और राणा सांगा दोनों की सेनाओं के बीच युद्ध हुआ। राव गंगा, आमेर के पृथ्वीराज, इदर के राजा भारमल, महमूद लोदी, वीरमदेव मेड़िया, रावल उदय सिंह और वागड़ (डूंगरपुर) के खेत सिंह, रावत बाग सिंह, नर्बद हाड़ा, गोकुल दास परमार, हसन खान मेवाती, चंदेरी के मेदिनराय, कुंवर कल्याणमल झाला अज्जा, वीर सिंह देव बीकानेर के राव जैत्सी के पुत्र आदि राणा सांगा के साथ थे।

📋

स्रोत: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)

207

निम्न किस राजपूत शासक द्वारा औरंगजेब के विरूद्ध विद्रोह किया गया था -

📋 पूछा गया: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)
Aमिर्जा राजा जयसिंह
Bमहाराजा कर्ण सिंह
Cमहाराणा राजसिंह
Dमहाराव अनिरूद्ध हाडा

सही उत्तर: महाराणा राजसिंह

व्याख्या (Explanation)

राजसिंह ने औरंगजेब का विरोध करना आरम्भ किया।

📋

स्रोत: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)

208

खातौली का युद्ध लड़ा गया था -

📋 पूछा गया: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)
Aबाबर और महाराणा सांगा के बीच
Bइब्राहीम लोदी और महाराणा सांगा के बीच
Cमहमूद लोदी और महाराणा सांगा के बीच
Dबाबर और मोदिनी राय के बीच

सही उत्तर: इब्राहीम लोदी और महाराणा सांगा के बीच

व्याख्या (Explanation)

खातोली का युद्ध (1517 ई.) : मेवाड़ के महाराणा सांगा एवं दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी की महत्त्वाकांक्षाओं के फलस्वरूप दोनों के मध्य 1517 ई. में ‘खातोली’ (पीपल्दा तहसील, कोटा) में युद्ध हुआ। महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को पराजित किया।

📋

स्रोत: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)

209

अकबर के विरूद्ध चित्तौड़गढ़ आक्रमण (1567-68 ई.स.) के समय कौन से लोक देवता युद्ध करते हुए मारे गये -

Aवीर फत्ता जी
Bवीर बिग्गा जी
Cवीर मल्लीनाथ जी
Dवीर कल्ला जी

सही उत्तर: वीर कल्ला जी

व्याख्या (Explanation)

अकबर से युद्ध में जयमल और कल्ला राठौड़ हनुमानपोल व भैरवपोल के बीच और रावत व पत्ता सिसोदिया रामपोल के भीतर वीरगति को प्राप्त हुए व राजपूत स्त्रियों ने जौहर किया। यह चित्तौड़ दुर्ग का ‘तृतीय साका’ था।

210

मेवाड़ के महाराणा राजसिंह के द्वारा किस राजकुमारी के साथ विवाह करने के कारण औरंगजेब उनसे नाराज था -

Aरूपमती
Bचारूमती
Cभानुमति
Dगुणवती

सही उत्तर: चारूमती

व्याख्या (Explanation)

चारुमती किशनगढ़ के राजा मानसिंह की बहन थी जिसका विवाह मानसिंह ने औरंगजेब के साथ करना स्वीकार किया। परन्तु चारुमती ने इसका विरोध किया और उसने महाराणा राजसिंह को पत्र लिखकर उससे विवाह करने का अनुरोध किया। राजसिंह सिसोदिया मुगल सम्राट औरंगजेब के विरोध की परवाह किए बिना ससैन्य किशनगढ़ पहुंचा और चारुमती से विवाह कर उसे अपने साथ ले आया। यह घटना औरंगजेब के लिए अपमानजनक थी। औरंगजेब ने नाराज होकर महाराणा से अनेक परगने छीन लिए।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams