⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मेवाड़ का गुहिल वंश PYQ in Hindi - पेज 22

इस पेज पर Rajasthan GK के मेवाड़ का गुहिल वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 443 प्रश्नों में से यह पेज 22 है।

211

खानवा के युद्ध में महाराणा संग्राम सिंह की सेना में कौन शामिल नहीं था -

Aमहमूद लोदी
Bहसन खां मेवाती
Cहाकिम खां सूर
Dमालदेव राठौड़

सही उत्तर: हाकिम खां सूर

व्याख्या (Explanation)

खानवा युद्ध में कर्नल टॉड के अनुसार राणा की सेना में 7 उच्च श्रेणी के राजा, 9 राव एवं 104 सरदार सम्मिलित हुए। जिनमें प्रमुख थे- अफगान सुल्तान महमूद लोदी, मेव शासक हसन खां मेवाती, मारवाड़ से राव गंगा का पुत्र मालदेव, बीकानेर से राव जैतसी का पुत्र कु. कल्याणमल, आम्बेर का कच्छवाहा शासक पृथ्वीराज, ईडरा भारमल, मेड़ता का रायमल राठौड़, रायसीन का सलहदी तंवर, बागड का उदयसिंह, नागार का खाना जादा, सिरोही का अखैराज, डूँगरपुर का रावल उदयसिंह, चंदेरी का मेदिनीराय, सलूम्बर का रावत रतनसिंह, वीरमदेव मेड़तिया आदि सम्मिलित हुए।

212

हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की भील सेना का कमाण्डर था -

Aराणा पूंजा
Bलूंणा चावण्ड्या
Cजीवाशाह
Dतारा भील

सही उत्तर: राणा पूंजा

व्याख्या (Explanation)

राणा पूंजा हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की भील सेना का कमाण्डर था।

213

मेवाड़ की किस राजकुमारी को 1810 में अमीर खान पिण्डारी की सलाह पर ज़हर दे दिया गया -

Aप्रेमल देवी
Bसलह कंवर
Cकृष्णा कुमारी
Dगुमान कंवर

सही उत्तर: कृष्णा कुमारी

व्याख्या (Explanation)

कृष्णा कुमारी विवाद : कृष्णा कुमारी मेवाड़ महाराणा भीमसिंह की 16 वर्षीय कन्या थी जिसका शगुन जोधपुर महाराजा भीमसिंह को भेजा गया। विवाह पूर्व ही जोधपुर महाराजा भीमसिंह की मृत्यु हो गई तो महाराणा भीमसिंह ने राजकुमारी का शगुन जयपुर के महाराजा जगतसिंह को भेज दिया। इसका जोधपुर के नये शासक मानसिंह ने विरोध किया और जयपुर, जोधपुर में शगुन को लेकर ‘मिंगोली का युद्ध’ भी हुआ। अन्ततः अमीर खां पिण्डारी के दबाव में आकर महाराणा ने इस अल्पवयस्क कन्या को 1810 ई. में जहर देकर इसकी जीवन लीला समाप्त कर दी।

214

1303 में चित्तौड़ विजय के बाद अलाउद्दीन ने चित्तौड़ का नया नाम ......... रखा -

Aनसीराबाद
Bमोमिनाबाद
Cहोशंगाबाद
Dखिज्राबाद

सही उत्तर: खिज्राबाद

व्याख्या (Explanation)

26 अगस्त, 1303 ई. को सोमवार के दिन 6 महीने व 7 दिन की लड़ाई के बाद रावल रतनसिंह वीरगति को प्राप्त हुए और अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ दुर्ग फतह कर कत्लेआम का हुक्म दिया।। अलाउद्दीन खिलजी कुछ दिनों तक चित्तौड़ में रुककर अपने पुत्र खिज्र खां को चित्तौड़ का शासन सौंपकर दिल्ली लौट गया तथा उसने चित्तौड़ का नाम बदलकर खिज्राबाद रख दिया।

215

हल्दीघाटी का युद्ध किस वर्ष में लड़ा गया था -

A1574
B1564
C1566
D1576

सही उत्तर: 1576

व्याख्या (Explanation)

हल्दीघाटी का युद्ध 18 जून 1576 को महाराणा प्रताप के नेतृत्व वाली मेवाड़ सेना और आमेर के मान सिंह प्रथम के नेतृत्व वाली मुगल सेना के बीच लड़ा गया था।

216

मेवाड़ के सिंहासन पर राणा सांगा का राज्यभिषेक कब हुआ था -

📋 पूछा गया: COMPILER Exam 2016
A1508 ई.
B1509 ई.
C1510 ई.
D1511 ई.

सही उत्तर: 1509 ई.

व्याख्या (Explanation)

महाराणा रायमल अपने अंतिम समय में थे तब महाराणा रायमल ने 1509 ई. में संग्राम सिंह को अजमेर से बुलवाया और अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। कुंवर संग्रामसिंह महाराणा सांगा के नाम से मशहूर हुए। महाराणा सांगा के राज्याभिषेक के समय दिल्ली पर सुल्तान सिकन्दर लोदी, गुजरात पर महमूद बेगड़ा और मालवा पर नासिर शाह/नासिरूद्दीन खिलजी का राज था।

📋

स्रोत: COMPILER Exam 2016

217

किस शासक ने स्वभूमिध्वंस की नीति का अनुसरण किया -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2
Aराणा कुम्भा
Bमहाराणा प्रताप
Cराव चन्द्रसेन
Dराणा सांगा

सही उत्तर: महाराणा प्रताप

व्याख्या (Explanation)

राणा ने स्वभूमिध्वंस नीति अपनाकर मुग़ल थानों के आसपास की भूमि पर किसानों को अन्न उगाने के लिए मना कर दिया। जिससे मुग़ल सैनिक भूखों मरने लगे। छापामार युद्ध के कारण सूरत के बंदरगाह से फारस की खाड़ी व यूरोप में होने वाला मुगलों का व्यापार ठप पड़ने लगा। लूटे हुए धन से राणा की स्थिति मजबूत होती गयी और वह शाही थानों को एक के बाद एक नष्ट करने लगे।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2

218

रावत जग्गा एवं रावत बाघ किस शासक के सरदार थे -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 1
Aराणा सांगा
Bराणा कुम्भा
Cराणा हम्मीर
Dराणा प्रताप

सही उत्तर: राणा सांगा

व्याख्या (Explanation)

रावत जग्गा, रावत बाघ, कर्मचंद आदि राणा सांगा के सरदार थे।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 1

219

गजराज एवं रन-मदार हाथियों ने किस युद्ध में भाग लिया -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 2
Aहल्दी घाटी युद्ध
Bखानवा युद्ध
Cइनमें से कोई नहीं
Dदिवेर के युद्ध

सही उत्तर: हल्दी घाटी युद्ध

व्याख्या (Explanation)

मुंगलो की सेना में गजराज , रन मदार , मर्दाना आदि हाथी थे। मानसिंह के पास जो हाथी था उसका नाम मर्दाना था।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 2

220

प्रताप ने 1585 में अपनी नई राजधानी कहाँ स्थापित की -

Aचित्तौड़
Bचावण्ड
Cगोगुन्दा
Dदिबेर

सही उत्तर: चावण्ड

व्याख्या (Explanation)

महाराणा प्रताप ने 1585 ई. में चावंड के शासक लूणा को परास्त कर चावंड को अपनी राजधानी बनाया। यह नगर अमरिसिंह के काल में 1614 ई. तक मेवाड़ मेवाड़ राज्य की राजधानी रहा।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams