⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

आमेर का कछवाहा वंश PYQ in Hindi - पेज 17

इस पेज पर Rajasthan GK के आमेर का कछवाहा वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 171 प्रश्नों में से यह पेज 17 है।

161

जयसिंह द्वितीय ने निम्न में से किस जगह वैद्यशाला नहीं बनवाई -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
Aआगरा
Bमथुरा
Cउज्जैन
Dदिल्ली.

सही उत्तर: आगरा

व्याख्या (Explanation)

सवाई जयसिंह ने जयपुर, दिल्ली, मथुरा, उज्जैन, और बनारस में पाँच वैद्यशालाएँ स्थापित की।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2

162

निम्न में से जयपुर के किस शासक ने सर्वप्रथम नागा के दादूपंथियों को सेना में भर्ती किया था -

📋 पूछा गया: School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022
Aसवाई जय सिंह
Bईश्वरी सिंह
Cमाधो सिंह प्रथम
Dप्रताप सिंह

सही उत्तर: सवाई जय सिंह

व्याख्या (Explanation)

दादूपंथियों को जयपुर सेना में नागा के नाम से भर्ती की जाती थी। सवाई जय सिंह ने सर्वप्रथम दादूपंथियों को सेना में भर्ती किया।

📋

स्रोत: School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022

163

जयपुर रियासत के पचरंगा ध्वज को किस शासक द्वारा बनवाया गया -

📋 पूछा गया: A.R.O. (GK and Plant Pathology) 2022
Aमान सिंह
Bजगत सिंह
Cराम सिंह
Dप्रताप सिंह

सही उत्तर: मान सिंह

व्याख्या (Explanation)

महाराजा मानसिंह ने रियासतों को हराकर चार रंग ( पीला, लाल, हरा और काला) के झंडे हासिल किए थे। इसमें पांचवां आमेर रियासत का सफेद रंग मिलाकर पचरंगा झंडा बनाया गया, जिसको जयपुर रियासत का राजकीय ध्वज बनाया गया।

📋

स्रोत: A.R.O. (GK and Plant Pathology) 2022

164

जहांगीर ने मुग़ल बादशाह बनने के बाद में किस शासक के मनसब को कम कर दिया -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 L1
Aजसवंतसिंह
Bभगवंतसिंह
Cमानसिंह
Dजगतसिंह

सही उत्तर: मानसिंह

व्याख्या (Explanation)

1605 ई. में अकबर की मृत्यु के बाद उसका पुत्र सलीम नूरूद्दीन जहाँगीर के नाम से मुगल साम्राज्य का शासक बना। जहाँगीर ने मानसिंह को बंगाल नियुक्त कर दिया और खुसरो के विद्रोह का अन्त कर गुरु अर्जुनदेव सिंह को मृत्युदण्ड दे दिया। मानसिंह का महत्त्व जहाँगीर के समय में उतना न रह सका।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 L1

165

जयपुर के किस शासक ने अपनी पुत्री का विवाह शहाजादा सलीम से 1585 ई. में किया -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2
Aभारमल
Bमानसिंह
Cभगवन्त दास
Dमिर्जा राजा जयसिंह

सही उत्तर: भगवन्त दास

व्याख्या (Explanation)

भगवानदास ने अपनी पुत्री मानबाई का विवाह अकबर के पुत्र सलीम से किया जिससे खुसरो नामक शहजादे का जन्म हुआ।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2

166

उस समुच्चय को चुनिए जिसके सभी शहरों में सवाई जयसिंह द्वारा वेधशालाएँ बनवाई गई हैं।

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 English L2
Aमथुरा, उज्जैन, दिल्ली, बनारस
Bजयपुर, उज्जैन, दिल्ली, आगरा
Cजयपुर, दिल्ली, मथुरा, इलाहाबाद
Dजयपुर, मथुरा, इलाहाबाद, आगरा

सही उत्तर: मथुरा, उज्जैन, दिल्ली, बनारस

व्याख्या (Explanation)

सवाई जयसिंह ने जयपुर, दिल्ली, मथुरा, उज्जैन, और बनारस में पाँच वैद्यशालाएँ स्थापित की। सबसे बड़ी वैद्यशाला जयपुर का जंतरमंतर है जिसकी स्थापना 1728 ई में की गई।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 English L2

167

जयसिंह को मिर्जा राजा की उपाधि किसने दी थी -

📋 पूछा गया: High Court LDC 2022 (19 March 2023)
Aअकबर
Bजहाँगीर
Cशाहजहाँ
Dशहजादा शुजा

सही उत्तर: शाहजहाँ

व्याख्या (Explanation)

शाहजहाँ ने 1638 ई. में जयसिंह को मिर्जा राजा की पदवी से विभूषित किया।

📋

स्रोत: High Court LDC 2022 (19 March 2023)

168

अकबर द्वारा मानसिंह को निम्नलिखित किन मुगल प्रांतों का सुबेदार (राज्यपाल) नियुक्त किया गया था - (a) काबुल (b) गुजरात (c) बिहार (d) बंगाल नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -

Aa और d
Bc और d
Cb, c और d
Da, c और d

सही उत्तर: a, c और d

व्याख्या (Explanation)

कुंवर मान सिंह को 1585 ई.वी. में काबुल के सूबेदार या वायसराय के रूप में नियुक्त किया गया था। बाद में बिहार और बंगाल दोनों प्रांतों के लिए मान सिंह को वाइसराय के रूप में नियुक्त किया गया। अकबर ने मान सिंह से प्रसन्न होकर 7000 मनसब दिए। कुंवर मान सिंह आमेर के राजकुमार थे और वे भगवंत दास के पुत्र थे।

169

मानसिंह ने किस प्रांत की सूबेदारी के दौरान ईसा खाँ, सुलेमान और केदार राय को नियंत्रित किया -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
Aमालवा
Bकाबुल
Cबंगाल
Dबिहार

सही उत्तर: बंगाल

व्याख्या (Explanation)

मानसिंह की सेवाओं से प्रसन्न होकर 1594 ई. में सम्राट ने उसे बंगाल सूबेदार बनाया। सबसे पहले उसने सूबे की राजधानी टाण्डा से बदल कर राजमहल कर दी, जिसकी सैनिक स्थिति तका जलवायु सन्तोषजनक थी। उसने पूर्वी बंगाल के विद्रोहियों को, जिनमें ईसाखाँ, सुलेमान और केदारराय मुख्य थे, दबाया।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A

170

प्रथम बार सात-हजारी के मनसब और मिर्जा राजा की उपाधि प्राप्त करने वाला आमेर का शासक था :

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
Aसवाई जयसिंह
Bमानसिंह
Cराजा बिशन सिंह
Dभगवानदास

सही उत्तर: मानसिंह

व्याख्या (Explanation)

भगवान दास की मृत्यु के बाद अकबर ने इसके पुत्र मानसिंह को मिर्जाराजा और फर्जन्द (पुत्र) की उपाधियों से विभूषित कर आमेर का शासक घोषित कर दिया। मान सिंह अकबर के नौ रत्नों में से एक थे। अकबर ने मानसिंह को 7000 का मनसब व फर्जन्द (बेटा) की उपाधि प्रदान की।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams