⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

आमेर का कछवाहा वंश PYQ in Hindi - पेज 9

इस पेज पर Rajasthan GK के आमेर का कछवाहा वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 171 प्रश्नों में से यह पेज 9 है।

81

अकबर ने सर्वोच्च मनसब (सात हजारी) किस राजपूत शासक को दिया था -

Aराजा भारमल
Bमोटाराजा उदयसिंह
Cराजा मानसिंह
Dराजा भगवन्त दास

सही उत्तर: राजा मानसिंह

व्याख्या (Explanation)

अकबर ने मानसिंह को 7000 का मनसब व फर्जन्द (बेटा) की उपाधि प्रदान की।

82

वी. टी. कृष्णमाचारी किस राज्य के दीवान थे -

Aमेवाड़
Bजोधपुर
Cजयपुर
Dजैसलमेर

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

वी. टी. कृष्णमाचारी जयपुर राज्य के दीवान थे।

83

‘तुंगा का युद्ध’ किस वर्ष लड़ा गया -

📋 पूछा गया: Tax Assitant Exam 2018(P1)
A1777
B1787
C1789
D1790

सही उत्तर: 1787

व्याख्या (Explanation)

तुंगा का युद्ध (1787 ई.) (जयपुर ग्रामीण) : यह युद्ध सवाई प्रतापसिंह व माधावराज सिंधिया के मध्य जयपुर ग्रामीण में लड़ा गया था। जिसमें सवाई प्रतापसिंह की विजय हुई थी।

📋

स्रोत: Tax Assitant Exam 2018(P1)

84

आमेर के राजा भारमल ने अकबर की अधीनता कब स्वीकार की थी -

📋 पूछा गया: COMPILER Exam 2016
A1560 ईस्वी
B1562 ईस्वी
C1564 ईस्वी
D1566 ईस्वी

सही उत्तर: 1562 ईस्वी

व्याख्या (Explanation)

20 जनवरी 1562 ई. को भारमल ने अकबर की अधीनता स्वीकार की। सांभर नामक स्थान पर 6 फरवरी, 1562 ई. को भारमल ने अपनी कन्या हरकाबाई (शाहीबाई/यौद्धाबाई) का विवाह अकबर से कर दिया।

📋

स्रोत: COMPILER Exam 2016

85

नागौर दरबार का आयोजन किस वर्ष किया गया -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2
A1572 ई. में
B1570 ई. में
C1580 ई. में
D1576 ई. में

सही उत्तर: 1570 ई. में

व्याख्या (Explanation)

1570 ई. में भारमल के सहयोग से अकबर ने नागौर दरबार का आयोजन किया।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2

86

महाराजा सवाई मानसिंह किस देश में भारत के राजदूत रहे है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 3
Aइंग्लैण्ड
Bपुर्तगाल
Cजर्मनी
Dस्पेन

सही उत्तर: स्पेन

व्याख्या (Explanation)

7 अप्रैल, 1949 से 31 अक्टूबर, 1956 ई. तक सवाई मानसिंह राजस्थान के राजप्रमुख रहे। फरवरी, 1962 में वे राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित किये गये तथा 1965 में स्पेन में भारत के राजदूत नियुक्त हुए। जून 1970 में पोलो खेलते हुए गिर जाने से लन्दन में सवाई मानसिंह का निधन हो गया था।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 3

87

अकबर द्वारा राजपूतो से वैवाहिक संबंध नीति में सर्वप्रथम किससे विवाह किया -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 3
Aमानबाई
Bजोधाबाई
Cहरकाबाई
Dइन्द्रकुवारी

सही उत्तर: हरकाबाई

व्याख्या (Explanation)

सांभर नामक स्थान पर 6 फरवरी, 1562 ई. को भारमल ने अपनी कन्या हरकाबाई (शाहीबाई/यौद्धाबाई) का विवाह अकबर से कर दिया। भारमल पहला राजपूत शासक था जिसने मुगलों की अधीनता को स्वीकार कर उनसे वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित किए। अकबर ने हरकाबाई को ‘मरियम उज जमानी’ की उपाधि से विभूषित किया था। इसी ने बाद में सलीम (जहांगीर) को जन्म दिया।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 3

88

गिंगोली का युद्ध किसके मध्य हुआ -

Aजयपुर और बीकानेर
Bमेवाड़ और जोधपुर
Cजयपुर और जोधपुर
Dजयपुर और मेवाड़

सही उत्तर: जयपुर और जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

गिंगोली का युद्ध (1807 ई.) (डीडवाना कुचामन) : जगतसिंह के समय जयपुर राज्य एवं जोधपुर महाराजा मानसिंह के मध्य मेवाड़ के महाराणा भीमसिंह की पुत्री कृष्णा कुमारी के विवाह को लेकर विवाद हुआ, जिसमें जयपुर की सेना ने जोधपुर की सेना को मार्च, 1807 ई. में ‘गंगोली’ के निकट (परबतसर) युद्ध में हराया।

89

जयपुर का कौनसा शासक तीन मुगल बादशाहः जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब की सेवा में रहा -

Aसवाई जय सिंह
Bराजा मान सिंह
Cमिर्जा राजा जय सिंह
Dसवाई माधो सिंह

सही उत्तर: मिर्जा राजा जय सिंह

व्याख्या (Explanation)

मिर्जा राजा जय सिंह जयपुर के शासक थे जिन्होंने मुगल सम्राटों अर्थात् जहांगीर, शाहजहाँ और औरंगजेब के शासनकाल के दौरान लगातार मुगल दरबार की सेवा की थी। उन्हें शाहजहाँ से ‘मिर्जा राजा’ की उपाधि मिली थी।

90

सर वी. टी. कृष्णामाचारी किस राज्य के दीवान थे -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1
Aमेवाड़
Bजोधपुर
Cजयपुर
Dजैसलमेर

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

सर वी. टी. कृष्णामाचारी जयपुर रियासत के दीवान थे।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams