⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

आमेर का कछवाहा वंश PYQ in Hindi - पेज 8

इस पेज पर Rajasthan GK के आमेर का कछवाहा वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 171 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।

71

निम्नलिखित में से किसने यूक्लिड की रेखागणित का संस्कृत में अनुवाद किया

Aजगन्नाथ
Bसवाई जयसिंह
Cकेवल राम
Dविद्याधर

सही उत्तर: सवाई जयसिंह

व्याख्या (Explanation)

पंडित जग्गन नाथ ने संस्कृत में वक्तव्य लिखे थे जो यूक्लिड की ज्यामिति से संबंधित थे। वह एक भारतीय खगोल विज्ञानी और गणितज्ञ थे, जिन्होंने जय सिंह द्वितीय के न्यायालय में सेवा की तथा उनके गुरु भी थे।

72

सूबा, जहां राजा मानसिंह-1 ने मुगल साम्राज्य के सूबेदार के रूप में काम नहीं किया-

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aगुजरात
Bबिहार
Cबंगाल
Dकाबुल

सही उत्तर: गुजरात

व्याख्या (Explanation)

सेवाओं के उपलक्ष्य में सम्राट ने कुँवर मानसिंह को काबुल का सूबेदार नियुक्त कर दिया। काबुल से मानसिंह का स्थानान्तरण बिहार कर दिया गया, क्योंकि वहां स्थानीय जमींदारों के उपद्रव हो रहे थे और कई छोटे-छोटे राजा मुगल सत्ता की अवहेलना कर मनमानी करते थे। मानसिंह की सेवाओं से प्रसन्न होकर 1594 ई. में सम्राट ने उसे बंगाल सूबेदार बनाया।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

73

निम्न में से किसे सवाई जय सिंह का संरक्षण प्राप्त नहीं था -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aरत्नाकर भट्ट
Bविद्याधर
Cबिहारी
Dजगन्नाथ

सही उत्तर: बिहारी

व्याख्या (Explanation)

सवाई जयसिंह ने 18 नवम्बर, 1727 ई. जयपुर नगर की नींव रखी और उसे अपनी नवीन राजधानी (पहली दौसा, दूसरी जमवारामगढ़, तीसरी आमेर) बनाया। इसका वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य था। नींव पंडित जगन्नाथ सम्राट द्वारा रखी गयी और इसकी जानकारी बख्तराम द्वारा रचित ग्रंथ बुद्धि विलास में मिलती है। सवाई जयसिंह के समय का प्रसिद्ध विद्वान पुण्डरिक रत्नाकर था जिसने जयसिंह कल्पद्रुम नामक ग्रन्थ की रचना की। मिर्जाराजा जयसिंह के दरबार में बिहारी नामक प्रसिद्ध कवि विद्यमान था, जिसने ‘बिहारी सतसई’ ग्रन्थ की रचना की।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

74

जयपुर के कौनसा शासक कविताओं में अपना उपनाम ब्रजनिधि लिखते थे -

Aसवाई पृथ्वीसिंह
Bईश्वरीसिंह
Cसवाई जयसिंह
Dसवाई प्रतापसिंह

सही उत्तर: सवाई प्रतापसिंह

व्याख्या (Explanation)

सवाई प्रतापसिंह प्रसिद्ध कवि एवं संगीत के ज्ञाता थे। सवाई प्रतापसिंह ब्रजनिधि नाम से काव्य रचना करते थे।

75

मुगल बादशाह शाहजहाँ और औरंगजेब के शासनकाल में निरंतर मुगल दरबार में कार्य करने वाले जयपुर के शासक का नाम बताइये-

Aमहाराजा सवाई जयसिंह
Bराजा भगवान दास
Cराजा मानसिंह
Dमिर्जा राजा जयसिंह

सही उत्तर: मिर्जा राजा जयसिंह

व्याख्या (Explanation)

जयसिंह प्रथम ने तीन मुगल सम्राटों जहाँगीर (1605-1627 ई.), शाहजहाँ (1628-1658 ई.) और औरंगजेब (1658-1707 ई.) की सेवा की।

76

निम्न में से किस मुगल सम्राट ने सवाई जयसिंह को ‘राज राजेश्वर’ की उपाधि से विभूषित किया था -

📋 पूछा गया: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016
Aऔरंगजेब
Bशाहजहां
Cबहादुर शाह
Dमुहम्मद शाह

सही उत्तर: मुहम्मद शाह

व्याख्या (Explanation)

मुहम्मदशाह ने जयसिंह को सरमद-ए-राजा-ए हिंद, राज-राजेश्वर, श्री राजाधिराज सवाई की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया।

📋

स्रोत: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016

77

निम्न जोड़ों में से कौन सा सही मेल नहीं है -

📋 पूछा गया: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016
Aराणा प्रताप - सिसोदिया
Bराजा मान सिंह - हाड़ा
Cजसवंत सिंह - राठौर
Dमहाराणा हम्मीर - गुहिल

सही उत्तर: राजा मान सिंह - हाड़ा

व्याख्या (Explanation)

मानसिंह (1589-1614 ई.) का संबंध आमेर के कछवाहा वंश से था।

📋

स्रोत: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016

78

निम्न में से आमेर के किस शासक ने सर्वप्रथम मुगलों के साथ संधि की थी -

Aईश्वरी सिंह
Bभगवान दास
Cमानसिंह
Dभारमल

सही उत्तर: भारमल

व्याख्या (Explanation)

20 जनवरी 1562 ई. को भारमल ने अकबर की अधीनता स्वीकार की। सांभर नामक स्थान पर 6 फरवरी, 1562 ई. को भारमल ने अपनी कन्या हरकाबाई (शाहीबाई/यौद्धाबाई) का विवाह अकबर से कर दिया। भारमल पहला राजपूत शासक था जिसने मुगलों की अधीनता को स्वीकार कर उनसे वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित किए।

79

राजपूताना के एक राज्य का शासक, जिसने सलीमपुर (बंगाल) और मनिहारी (बिहार) में किलों का निर्माण किया -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
Aसवाई जयसिंह
Bमहाराणा कुम्भा
Cमहाराज मानसिंह 1
Dमहाराजा जसवंत सिंह

सही उत्तर: महाराज मानसिंह 1

व्याख्या (Explanation)

मानसिंह ने अपने समय में राजमहल/अकबरनगर (बंगाल में) और मानपुर (बिहार में) के नगरों की स्थापना की। उन्होंने सलीमपुर (बंगाल), मनिहारी (बिहार), रामगढ़ (ढूंढार) में किले भी बनवाए।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1

80

मुगलों और पेशवा के मध्य धौलपुर समझौते(1741 ई.) में किसने मध्यस्ता की थी -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
Aसूरजमल ने
Bसवाई जयसिंह ने
Cजगत सिंह-2 ने
Dमल्हार राव होल्कर ने

सही उत्तर: सवाई जयसिंह ने

व्याख्या (Explanation)

पेशवा बालाजी बाजीराव तथा सवाई जयसिंह की भेंट धौलपुर में हुई। 18 मई 1741 ईस्वी तक पेशवा धौलपुर में ही रहा तथा जयसिंह से समझौते की बातचीत की।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams