⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

आमेर का कछवाहा वंश PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Rajasthan GK के आमेर का कछवाहा वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 171 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

ढूंढ़ाड राज्य की स्थापना निम्न में से किसने की थी -

Aजयसिंह
Bरामसिंह
Cदुल्हाराय
Dमानसिंह

सही उत्तर: दुल्हाराय

व्याख्या (Explanation)

दौसा में चौहान और बड़गुर्जरों का शासन था। लेकिन आपसी शत्रुता बढ़ने पर चौहानों ने अपने जवाई दुल्हाराय को आमंत्रित किया। दुल्हाराय ने बड़गुर्जरों को पराजित कर दिया। रालपसी ने दौसा का क्षेत्र दुल्हाराय को दे दिया।

52

निम्न में से कौनसे यूरोपिय खगोलशास्त्री सवाई जयसिंह के निमंत्रण पर जयपुर आये थे - अ. आंद्रे स्ट्रोब्ल ब. फादर पेड्रो द सिल्वा स. क्लाड बोडियर द. फादर एंटोनी गेबेल्स परग्वे

Aअ और ब
Bअ और स
Cअ, ब और स
Dअ, ब, स और द

सही उत्तर: अ, ब, स और द

व्याख्या (Explanation)

सवाई जय सिंह ने प्रसिद्ध विदेशी खगोलशास्त्रियों को बातचीत के लिए बुलाया था।

53

दुल्हेराय नामक व्यक्ति ने 1137 ई. में किन्हें हराकर ढूंढाड़ राज्य में कच्छवाह वंश की स्थापना की -

Aप्रतिहारों को
Bपरमारों को
Cगुहिलों को
Dबड़गूजरों को

सही उत्तर: बड़गूजरों को

व्याख्या (Explanation)

दौसा में चौहान और बड़गुर्जरों का शासन था। लेकिन आपसी शत्रुता बढ़ने पर चौहानों ने अपने जवाई दुल्हाराय को आमंत्रित किया। दुल्हाराय ने बड़गुर्जरों को पराजित कर दिया। रालपसी ने दौसा का क्षेत्र दुल्हाराय को दे दिया। दुल्हाराय ने अपने पिता सोढ़ा देव को दौसा का शासक बनाया।

54

निम्न में से कौनसा कथन गलत है -

📋 पूछा गया: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021
Aकोकिलदेव ने आमेर को तीसरी राजधानी बनाया
Bकच्छवाहा वंश के प्राचीन महल आमेर के कदमी महल हैं
Cकच्छवाहा वंश की कुल पांच राजधानीयां थी
Dकच्छवाहा वंश के शासकों को रघुकुल तिलक कहा जाता है

सही उत्तर: कच्छवाहा वंश की कुल पांच राजधानीयां थी

व्याख्या (Explanation)

कच्छवाहा वंश की कुल चार राजधानीयां थी। सवाई जयसिंह ने 18 नवम्बर, 1727 ई. जयपुर नगर की नींव रखी और उसे अपनी नवीन राजधानी (पहली दौसा, दूसरी जमवारामगढ़, तीसरी आमेर) बनाया।

📋

स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021

55

तुंगा की लड़ाई लड़ी गयी -

A20 अगस्त 1785
B28 जुलाई 1787
C23 मार्च 1788
D27 मई 1788

सही उत्तर: 28 जुलाई 1787

व्याख्या (Explanation)

तुंगा का युद्ध (1787 ई.) (जयपुर ग्रामीण) : यह युद्ध सवाई प्रतापसिंह व माधावराज सिंधिया के मध्य जयपुर ग्रामीण में लड़ा गया था। जिसमें सवाई प्रतापसिंह की विजय हुई थी।

56

अकबर से वैवाहिक संबंध करने वाला प्रथम राजपूत कुल था -

Aसिसोदिया
Bगुहिल
Cकच्छवाह
Dचौहान

सही उत्तर: कच्छवाह

व्याख्या (Explanation)

सांभर नामक स्थान पर 6 फरवरी, 1562 ई. को भारमल ने अपनी कन्या हरकाबाई (शाहीबाई/यौद्धाबाई) का विवाह अकबर से कर दिया। भारमल पहला राजपूत शासक था जिसने मुगलों की अधीनता को स्वीकार कर उनसे वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित किए। अकबर ने हरकाबाई को ‘मरियम उज जमानी’ की उपाधि से विभूषित किया था।

57

रानी हरकाबाई(मरियम उजमानी) जिसका विवाह मुगल सम्राट अकबर से हुआ, वह किस राजा की पुत्री थी -

Aमानसिंह
Bजयसिंह
Cपृथ्वीराज
Dभारमल

सही उत्तर: भारमल

व्याख्या (Explanation)

सांभर नामक स्थान पर 6 फरवरी, 1562 ई. को भारमल ने अपनी कन्या हरकाबाई (शाहीबाई/यौद्धाबाई) का विवाह अकबर से कर दिया। भारमल पहला राजपूत शासक था जिसने मुगलों की अधीनता को स्वीकार कर उनसे वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित किए। अकबर ने हरकाबाई को ‘मरियम उज जमानी’ की उपाधि से विभूषित किया था।

58

किस शासक ने अपने पुत्रों में आमेर को बारह कोटड़ी व्यवस्था में बांट दिया था -

Aमानसिंह
Bकोकिलदेव
Cपृथ्वीराज
Dजयसिंह

सही उत्तर: पृथ्वीराज

व्याख्या (Explanation)

पृथ्वीराज कछवाह ने अपने राज्य को 12 भागों में विभाजित कर अपने पुत्रों में बांट दिया जिन्हें बारह कोटड़ी कहा गया।

59

राजा मानसिंह प्रथम ने शिलादेवी की मुर्ति को कच्छवाहा वंश की इष्ट देवी के रूप में कहां स्थापित किया -

Aजयपुर
Bआमेर
Cरामगढ़़
Dदौसा

सही उत्तर: आमेर

व्याख्या (Explanation)

कछवाहा शासकों की आराध्य देवी या इष्ठ देवी शिला माता है। बंगाल से लौटते समय जसोर के राजा केदार के यहां से ही शिलामाता की मूर्ति मानसिंह अपने साथ लाए थे और आमेर के महलों में स्थापित करवाया था। मानसिंह ने गया (बिहार) में महादेव का मंदिर, वृन्दावन में गोविन्द देव जी का मंदिर और आमेर में शिला देवी का मंदिर स्थापित करवाया।

60

किस शिलालेख में कच्छवाहा शासकों को रघुकुल तिलक कहा गया है -

Aरणकपुर
Bआमेर
Cबिजौलिया
Dकुम्भलगढ़

सही उत्तर: आमेर

व्याख्या (Explanation)

दुल्हाराय ने कछवाह वंश की स्थापना की थी। इस राजवंश का उल्लेख 1612 ई के आमेर अभिलेख में मिलता है। उन्हें रघुवंश तिलक कहा जाता है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams