‘मिर्जाराजा’ की उपाधि किसे प्रदान की गई थी -
सही उत्तर: राजा जयसिंह प्रथम
व्याख्या (Explanation)
शाहजहाँ ने 1638 ई. में जयसिंह प्रथम को मिर्जा राजा की पदवी से विभूषित किया।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के आमेर का कछवाहा वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 171 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।
‘मिर्जाराजा’ की उपाधि किसे प्रदान की गई थी -
सही उत्तर: राजा जयसिंह प्रथम
व्याख्या (Explanation)
शाहजहाँ ने 1638 ई. में जयसिंह प्रथम को मिर्जा राजा की पदवी से विभूषित किया।
निम्न में से आमेर के किस शासक ने तीन मुगल बादशाहों की सेवा की -
सही उत्तर: मिर्जा राजा जयसिंह
व्याख्या (Explanation)
भावसिंह के उपरान्त जयसिंह-प्रथम शासक बना। जयसिंह प्रथम ने तीन मुगल सम्राटों जहाँगीर (1605-1627 ई.), शाहजहाँ (1628-1658 ई.) और औरंगजेब (1658-1707 ई.) की सेवा की।
निम्न में से किस महाराज के दरबार में 22 कवि, 22 ज्योतिषी, 22 संगीतज्ञ एवं 22 विषय विशेषज्ञ के रूप में ‘गन्धर्व बाइसी’ विद्यमान थी -
सही उत्तर: महाराजा प्रतापसिंह
व्याख्या (Explanation)
सवाई प्रतापसिंह के दरबार में 22 कवि, 22 संगीतज्ञ, 22 नाटककार थे जिसे संयुक्त रूप से गंधर्व बाईसी कहते हैं।
‘बारह कोटड़ी’ के नाम से कौनसा राज्य प्रसिद्ध था -
सही उत्तर: आमेर
व्याख्या (Explanation)
पृथ्वीराज कछवाह ने अपने राज्य को 12 भागों में विभाजित कर अपने पुत्रों में बांट दिया जिन्हें बारह कोटड़ी कहा गया।
अकबर द्वारा राजपूत राजाओं के ऐतिहासिक दरबार का आयोजन नागौर में कब किया गया -
सही उत्तर: 1570
व्याख्या (Explanation)
1570 ई. में भारमल के सहयोग से अकबर ने नागौर दरबार का आयोजन किया।
राजस्थान के एक राज्य का वह कौन-सा शासक था जिसने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई -
सही उत्तर: सवाई माधोसिंह द्वितीय(जयपुर)
व्याख्या (Explanation)
जब पंडित मदनमोहन मालवीय जी जयपुर आये तो उनका भव्य स्वागत कर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के लिए इन्होंने 5 लाख रुपये दिये थे।
1585-86 में केवल जिस राजपुत शासक को 5000 का मनसब प्राप्त था, वह था -
सही उत्तर: राजा मानसिंह
व्याख्या (Explanation)
1581 ई. में मानसिंह ने काबुल के हाकिम मिर्जा को परास्त किया। हाकिम मिर्जा की लौटती हुई सेना का मानसिंह ने सिन्धु नदी तक पीछा किया और वह पुनः लाहौर चला आया। जब अकबर को इस विषय की सूचना मिली तो उसने उसका मनसब 5000 जात एवं 5000 सवार कर दिया।
कच्छावा राजवंश के संरक्षण में लागोरिथम का फ्रेंच से संस्कृत में अनुवाद ‘विभाग सारणी’ में किया गया, इसका अनुवादक था -
सही उत्तर: केवलराम
व्याख्या (Explanation)
केवलराम के द्वारा विभाग सारणी तैयार की गई।
ढूंढाड़ के कच्छवाहों की प्रथम राजधानी थी -
सही उत्तर: दौसा
व्याख्या (Explanation)
दौसा में चौहान और बड़गुर्जरों का शासन था। लेकिन आपसी शत्रुता बढ़ने पर चौहानों ने अपने जवाई दुल्हाराय को आमंत्रित किया। दुल्हाराय ने बड़गुर्जरों को पराजित कर दिया। रालपसी ने दौसा का क्षेत्र दुल्हाराय को दे दिया।
कच्छवाहा वंश के पृथ्वीराज ने किस पीठ का निर्माण करवाया -
सही उत्तर: रामानुज सम्प्रदाय
व्याख्या (Explanation)
पृथ्वीराज गलता के रामानुज सम्प्रदाय के संत कृष्णदास पयहारी के अनुयायी थे।