⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान बजट 2025-26 PYQ in Hindi - पेज 10

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान बजट 2025-26 से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 114 प्रश्नों में से यह पेज 10 है।

91

Global Capability Centre (GCC) Policy लाने का प्रमुख उद्देश्य क्या है -

AMSMEs को कर छूट देना
Bसेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाना
Cस्टार्टअप्स को अनुदान देना
Dकृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देना

सही उत्तर: सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाना

व्याख्या (Explanation)

प्रदेश में रोजगार के अधिकाधिक अवसरों का सृजन करने के साथ ही Service Sector में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से Global Capability Centre (GCC) Policy लाया जाना प्रस्तावित है। औद्योगिक निवेश के साथ-साथ राज्य में Trading Sector के विकास एवं संवर्द्धन हेतु Rajasthan Trade Promotion Policy भी लायी जायेगी।

92

Flatted Factory और Plug & Play Model की व्यवस्था किन औद्योगिक क्षेत्रों में लागू की जाएगी -

Aभीलवाड़ा और कोटा
Bबिचून-जयपुर और भिवाड़ी-खैरथल-तिजारा
Cउदयपुर और अजमेर
Dदौसा और भरतपुर

सही उत्तर: बिचून-जयपुर और भिवाड़ी-खैरथल-तिजारा

व्याख्या (Explanation)

निवेशकों को समयबद्ध रूप से अपना संस्थान स्थापित करने में सहयोग देने की दृष्टि से बिचून-जयपुर, भिवाड़ी-खैरथल तिजारा के औद्योगिक क्षेत्रों में Flatted Factory की व्यवस्था लागू की जायेगी। इसके साथ ही Plug and Play Model पर भी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जायेंगे।

93

‘Single Window’ की उपयोगिता और दक्षता बढ़ाने के लिए किस प्रकार का इंडेक्स जारी किया जाएगा-

AEase of Doing Business Index
BStartup Performance Index
CCompetitive Index
DGreen Growth Index

सही उत्तर: Competitive Index

व्याख्या (Explanation)

‘Single Window’ की utility तथा Efficiency में वृद्धि की दृष्टि से विभागों हेतु Competitive Index जारी किया जाना प्रस्तावित है।

94

‘Single Window - One Stop Shop’ पोर्टल पर ऑनलाइन परमिशन की संख्या बढ़ाकर कितनी की जाएगी -

A125
B139
C149
D159

सही उत्तर: 149

व्याख्या (Explanation)

Investment facilitation हेतु स्थापित 'Single Window- One Stop Shop' का सुदृढ़ीकरण करते हुए वर्तमान में उपलब्ध विभिन्न विभागों द्वारा प्रदत्त Online Permissions की संख्या को बढ़ाकर 149 (एक सौ उनचास) करने की घोषणा।

95

नवगठित नगरीय निकायों में महिलाओं के लिए कितने Pink Toilets बनवाए जाने का प्रस्ताव है -

A250
B400
C500
D750

सही उत्तर: 500

व्याख्या (Explanation)

नवगठित नगरीय निकायों सहित अन्य क्षेत्रों में आगामी वर्ष, महिलाओं के लिए 500 Pink Toilets का 175 करोड़ (एक सौ पचहत्तर करोड़) रुपये की लागत से निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है।

96

सीवरेज सफाई में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु कितनी रोबोटिक थ्री-इन-वन मशीनें दी जाएंगी -

A50
B75
C100
D150

सही उत्तर: 100

व्याख्या (Explanation)

सीवरेज/मेन हॉल सफाई में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु 100 अत्याधुनिक Robotic three-in-one सीवरेज सफाई मशीनें उपलब्ध कराना, सफाई मित्रों की सुरक्षा हेतु Digital Gas Detector उपकरण

97

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना की कुल लागत कितनी प्रस्तावित है -

A₹10,000 करोड़
B₹11,500 करोड़
C₹12,050 करोड़
D₹13,000 करोड़

सही उत्तर: ₹12,050 करोड़

व्याख्या (Explanation)

प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के समावेशी विकास, पलायन की रोकथाम, Sewerage, Drainage, Sanitation तथा Waste Disposal हेतु लगभग 12 हजार 50 करोड़ (बारह हजार पचास करोड़) रुपये की लागत से 7 वर्षों की अवधि की पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना Implement (क्रियान्वित) किये जाने की घोषणा।

98

विद्याधर नगर, जयपुर में किस पार्क को ऑक्सीजन ज़ोन के रूप में विकसित किया जाएगा -

Aनेहरू पार्क
Bसिटी पार्क
Cस्वर्ण जयन्ती पार्क
Dराम निवास गार्डन

सही उत्तर: स्वर्ण जयन्ती पार्क

व्याख्या (Explanation)

स्वर्ण जयन्ती पार्क (विद्याधर नगर)-जयपुर को Oxygen Zone के रूप में विकसित किया जायेगा तथा रामगिरी पहाड़ी बड़गाँव, उदयपुर को Oxygen Hub बनाते हुए पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने हेतु DPR

99

गुरु गोलवलकर Aspirational Blocks Development Scheme के तहत कितने ब्लॉक्स में विकास कार्य किया जाएगा -

A25 ब्लॉक्स
B30 ब्लॉक्स
C35 ब्लॉक्स
D40 ब्लॉक्स

सही उत्तर: 35 ब्लॉक्स

व्याख्या (Explanation)

Aspirational Districts योजना की तर्ज पर प्रदेश में सबसे पिछड़े 35 Blocks (पैंतीस ब्लॉक्स) में विकास को गति देने के लिए आगामी वर्ष, 75 करोड़ (पचहत्तर करोड़) रुपये का प्रावधान कर गुरु गोलवलकर Aspirational Blocks Development Scheme लागू करने की घोषणा।

100

SCSP एवं TSP Funds की राशि बढ़ाकर कितनी कर दी गई है -

A₹1,500 करोड़
B₹1,650 करोड़
C₹1,750 करोड़
D₹1,850 करोड़

सही उत्तर: ₹1,750 करोड़

व्याख्या (Explanation)

प्रदेश में अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण के साथ ही विशेष रूप से जनजातीय उपयोजना क्षेत्र तथा अनुसूचित जाति की बसावटों के निवासियों को आधारभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने की दृष्टि से SCSP एवं TSP Funds की राशि को आगामी वर्ष बढ़ाते हुए एक हजार 750 करोड़ (एक हजार सात सौ पचास करोड़) रुपये किये जाने की घोषणा।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams