अंबेडकर भवन योजना की घोषणा कब की गई थी -
सही उत्तर: 2019-20
व्याख्या (Explanation)
अंबेडकर भवन योजना की घोषणा बजट घोषणा 2019-20 में की गई थी। नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम मुख्यालयों को छोड़कर सभी पंचायत समितियों पर अंबेडकर भवन बनाया जायेगा।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के आर्थिक समीक्षा 2024-25 से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 255 प्रश्नों में से यह पेज 14 है।
अंबेडकर भवन योजना की घोषणा कब की गई थी -
सही उत्तर: 2019-20
व्याख्या (Explanation)
अंबेडकर भवन योजना की घोषणा बजट घोषणा 2019-20 में की गई थी। नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम मुख्यालयों को छोड़कर सभी पंचायत समितियों पर अंबेडकर भवन बनाया जायेगा।
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान का नया नाम क्या है -
सही उत्तर: पुनरूत्थान राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान
व्याख्या (Explanation)
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2018 में शुरू हुआ। उद्देश्य: पंचायत क्षमता संवर्धन। केंद्र (60) : राज्य (40) नया नाम:- पुनरूत्थान राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 31 मार्च 2026 तक संचालित किया जायेगा।
स्वामित्व योजना की शुरुआत कब हुई थी -
सही उत्तर: 24 अप्रैल 2020
व्याख्या (Explanation)
स्वामित्व योजना की शुरुआत 24 अप्रैल 2020 को हुई थी। उद्देश्य: गांवों का ड्रोन द्वारा सर्वे करके ग्रामीण भारत के लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक दिलाना।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का पहला चरण कब तक चला -
सही उत्तर: 2014-2019
व्याख्या (Explanation)
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण): 2 अक्टूबर 2014 को शुरू। वर्तमान में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित। प्रथम चरण:- 2014-2019 तक। उद्देश्य: भारत को खुले में शौच से मुक्त करना। राजस्थान मार्च 2018 में खुले में शौच से मुक्त हो गया। दूसरा चरण:- 2020-21 से 2024-25 तक।
षष्टम राज्य वित्त आयोग के अनुसार, राज्य के शुद्ध कर राजस्व का कितना प्रतिशत स्थानीय स्वशासन को दिया जाएगा -
सही उत्तर: 6.75%
व्याख्या (Explanation)
षष्टम राज्य वित्त आयोग (2020-21 से 2024-25) की सिफारिशों के अनुसार राज्य के शुद्ध कर राजस्व में से 6.75% स्थानीय स्वशासन को दिया जाए। षष्टम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री प्रद्युम्न सिंह हैं।
15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन हैं -
सही उत्तर: एनके सिंह
व्याख्या (Explanation)
15वां वित्त आयोग अवधि: 2021-22 से 2025-26 अध्यक्ष: एनके सिंह सिफारिशें: 15वें वित्त आयोग ने केंद्र द्वारा राजस्व कर में से 41% राज्यों को देने की सिफारिश की।
पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत राजस्थान में कब और कहां से की गई थी -
सही उत्तर: 2 अक्टूबर 1959, नागौर
व्याख्या (Explanation)
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत 2 अक्टूबर 1959 को बगदरी गांव (नागौर) से की। अनुच्छेद 243 में पंचायती राज का प्रावधान।
सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सांसद द्वारा प्रतिवर्ष कितने गांवों को गोद लिया जाता है -
सही उत्तर: 1
व्याख्या (Explanation)
सांसद आदर्श ग्राम योजना: ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा। इसके अंतर्गत प्रतिवर्ष एक सांसद द्वारा एक गांव गोद लिया जाता है। लोकसभा सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्र का कोई भी गांव। राज्यसभा सांसद राज्य में कोई भी गांव। मनोनीत सांसद संपूर्ण भारत में कोई भी गांव को गोद ले सकता है।
राजस्थान बायोफ्यूल प्राधिकरण का गठन कब किया गया था -
सही उत्तर: 2007
व्याख्या (Explanation)
2005 में राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बायोफ्यूल मिशन लाया गया। 2007 में राजस्थान सरकार द्वारा बायोफ्यूल नीति जारी कर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधीन बायोफ्यूल प्राधिकरण का गठन किया गया। 10 अगस्त 2019 - राजस्थान बायोडीजल नियम लागू किए गए।
मगरा क्षेत्र विकास कार्यक्रम किन जिलों में लागू है -
सही उत्तर: ब्यावर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली
व्याख्या (Explanation)
मगरा क्षेत्र विकास कार्यक्रम: 2005-06 से राजस्थान सरकार द्वारा लागू। दक्षिणी मध्य अरावली के 5 जिलों के 17,46 गांवों में लागू। जिलें: ब्यावर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली