⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

आर्थिक समीक्षा 2024-25 PYQ in Hindi - पेज 18

इस पेज पर Rajasthan GK के आर्थिक समीक्षा 2024-25 से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 255 प्रश्नों में से यह पेज 18 है।

171

संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास रिपोर्ट 2023 के अनुसार, वर्ष 2050 तक विश्व की शहरी आबादी का अनुमानित हिस्सा कितना होगा -

A50%
B66.66%
C75%
D80%

सही उत्तर: 66.66%

व्याख्या (Explanation)

विश्व की आधी से अधिक आबादी शहरों में निवास कर रही है और इसकी हिस्सेदारी वर्ष 2050 तक 66.66% तक होने का अनुमान है। शहरों और महानगरीय क्षेत्रों का वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में लगभग 80% योगदान है।

172

शहर की परिभाषा के अनुसार, कितनी प्रतिशत से अधिक आबादी गैर-कृषि कार्यों में संलग्न होनी चाहिए?

A50%
B60%
C75%
D80%

सही उत्तर: 75%

व्याख्या (Explanation)

शहर: ऐसा कस्बा जिसकी जनसंख्या 5,000 से अधिक हो तथा 75% से अधिक आबादी गैर-कृषि कार्यों में संलग्न हो, शहर कहलाता है।

173

राजस्थान एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024 का लक्ष्य वर्ष 2030 तक कितनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता प्राप्त करना है -

A90 गीगावाट
B100 गीगावाट
C125 गीगावाट
D150 गीगावाट

सही उत्तर: 125 गीगावाट

व्याख्या (Explanation)

दिसंबर 2024 में पेश की गई राजस्थान एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति का उद्देश्य वर्ष 2030 तक 125 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता प्राप्त करना है जिसमें 90GW सौर ऊर्जा और 25GW पवन और हाइब्रिड ऊर्जा शामिल है।

174

दिसंबर 2024 तक राजस्थान में कितनी पीपीपी परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं -

A150
B198
C250
D300

सही उत्तर: 198

व्याख्या (Explanation)

दिसंबर 2024 तक 198 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं।

175

राजस्थान सड़क क्षेत्र में BOT आधारित परियोजनाओं के लिए नीति तैयार करने वाला देश का पहला राज्य कब बना -

A2004
B2013
C2014
D2024

सही उत्तर: 2013

व्याख्या (Explanation)

सड़क विकास नीति 2013 : राजस्थान सड़क क्षेत्र में निर्माण- परिचालन- हस्तांतरण (BOT) आधारित परियोजनाओं के लिए निजी क्षेत्र के प्रवेश को प्रशस्त करने की नीति तैयार करने वाला देश का प्रथम राज्य था।

176

वायबिलिटी गैप फंडिंग योजना का उद्देश्य क्या है -

Aसड़क निर्माण को बढ़ावा देना
Bसामाजिक क्षेत्र में पीपीपी को बढ़ावा देना
Cनिजी कंपनियों को ऋण प्रदान करना
Dपर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना

सही उत्तर: सामाजिक क्षेत्र में पीपीपी को बढ़ावा देना

व्याख्या (Explanation)

वायबिलिटी गैप फंडिंग योजना 2007 शुरू हुई। उद्देश्य:- सामाजिक क्षेत्र में पीपीपी को बढ़ावा देना। यह एक ऐसा अनुदान होता है, जो सरकार द्वारा ऐसी आधारभूत ढाँचा परियोजनाओं को प्रदान किया जाता है, जो आर्थिक रूप से उचित हो लेकिन उनकी वित्तीय व्यवहार्यता कम हो। (Economically Justified but not Financially Viable) ऐसा अनुदान दीर्घकालीन परिपक्वता अवधि वाली परियोजनाओं को प्रदान किया जाता है।

177

प्रोजेक्ट डवलपमेंट कम्पनी ऑफ राजस्थान (पीडीकोर) का गठन कब हुआ था -

A1997
B2004
C2014
D2015

सही उत्तर: 1997

व्याख्या (Explanation)

प्रोजेक्ट डवलपमेंट कम्पनी ऑफ राजस्थान (पीडीकोर) का गठन पीपीपी मोड में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स विकसित करने के लिए दिसम्बर 1997 में किया गया।

178

पीपीपी सेल का गठन कब किया गया था -

A2003
B2007-08
C2014
D2024

सही उत्तर: 2007-08

व्याख्या (Explanation)

पीपीपी सेल (नोडल एजेंसी) का गठन 2007-08 में किया गया। आयोजन विभाग के अधीन कार्य करता है। यह सेल पीपीपी से सम्बन्धित कानून, दिशा निर्देशों आदि के संग्राहक के रूप में कार्य करता हैं।

179

काउंसिल फॉर इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट (CID) की अध्यक्षता कौन करता है -

Aमुख्य सचिव
Bमुख्यमंत्री
Cवित्त सचिव
Dगवर्नर

सही उत्तर: मुख्यमंत्री

व्याख्या (Explanation)

पीपीपी परियोजनाओं के नीतिगत मामलों के निर्णय हेतु मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में काउंसिल फॉर इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट (CID) का गठन किया गया। यह ₹500 करोड़ से अधिक लागत वाली सभी पीपीपी परियोजनाओं को अनुमति प्रदान करती हैं।

180

पीपीपी परियोजनाओं की चुनौतियों में से एक क्या है?

Aसमय पर कार्य पूरा होना
Bभूमि अधिग्रहण की समस्या
Cसरकारी राजस्व में कमी
Dगुणवत्ता में सुधार

सही उत्तर: भूमि अधिग्रहण की समस्या

व्याख्या (Explanation)

चुनौतियां: 1. भूमि अधिग्रहण की समस्या। (जन विरोध) 2. पर्यावरण विभाग द्वारा पीपीपी परियोजनाओं को महत्व नहीं देना। 3. पीपीपी कॉन्ट्रैक्ट में भ्रष्टाचार 4. निजी कंपनियां केवल अपने लाभ को महत्व देती है। लोक कल्याणकारी कार्य नहीं करती। 5. नागरिकों को लंबे समय तक शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। जैसे - टोल टैक्स। 6. न्यायिक हस्तक्षेप के कारण कार्यों में रुकावट।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams