⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

आर्थिक समीक्षा 2024-25 PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के आर्थिक समीक्षा 2024-25 से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 255 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

राजस्थान आर्थिक समीक्षा-(2024-25) के अनुसार, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (CMREGS) के तहत बारां क्षेत्र में किस आदिवासी समुदाय को 100 दिनों का अतिरिक्त रोजगार प्राप्त होता है -

📋 पूछा गया: Village Development Officer Exam 2025
Aभील
Bगरासिया
Cसहरिया
Dमीणा

सही उत्तर: सहरिया

व्याख्या (Explanation)

बारां जिले की सहरिया व खैरूआ तथा उदयपुर की कथौडी जनजाति परिवारों तथा राज्य के विशेष योग्यजन श्रमिकों को 100 दिवस का अतिरिक्त रोजगार दिया जायेगा।

📋

स्रोत: Village Development Officer Exam 2025

12

वर्ष 2023-24 में कुल पोषक/मोटे अनाज के उत्पादन में राजस्थान का स्थान क्या है -

📋 पूछा गया: परिचालक सीधी भर्ती-2024
Aपाँचवाँ
Bतीसरा
Cपहला
Dदूसरा

सही उत्तर: पहला

व्याख्या (Explanation)

2023-24 में मोटे अनाज (मिलेट्स जैसे बाजरा, ज्वार) उत्पादन में राजस्थान पहले स्थान पर रहा।

📋

स्रोत: परिचालक सीधी भर्ती-2024

13

राजस्थान की आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार, अग्रिम अनुमानों के आधार पर वर्ष 2024-25 के लिए वर्तमान मूल्यों पर अनुमानित प्रति व्यक्ति आय है :-

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)
A₹ 1,66,647
B₹ 1,95,053
C₹ 1,85,053
D₹ 1,90,053

सही उत्तर: ₹ 1,85,053

व्याख्या (Explanation)

आर्थिक समीक्षा 2024-25 (Rajasthan Economic Review) के अनुसार, राज्य की प्रति व्यक्ति आय ₹1,85,053 (वर्तमान मूल्यों पर) अनुमानित की गई है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)

14

राजस्थान के सकल घरेलू उत्पाद में सबसे कम अंशदान किस क्षेत्र से आता है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)
Aकृषि
Bविनिर्माण
Cसेवा
Dखदान

सही उत्तर: खदान

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) में खनन क्षेत्र का योगदान सबसे कम है, क्योंकि यह सीमित क्षेत्रों तक ही फैला है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)

15

इकनॉमिक रिव्यू, 2024-25 के अनुसार राजस्थान में WPI के अंतर्गत कितनी वस्तुएँ आती हैं -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
A134
B154
C174
D114

सही उत्तर: 154

व्याख्या (Explanation)

इकनॉमिक रिव्यू, 2024-25 के अनुसार, राजस्थान में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के अंतर्गत 154 वस्तुएँ शामिल हैं।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)

16

इकनॉमिक रिव्यू, 2024-25 के अनुसार राजस्थान के GSVA में किस क्षेत्र ने सबसे बड़ा योगदान दिया -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
Aकृषि
Bसेवाएँ
Cउद्योग
Dएमएसएमई

सही उत्तर: सेवाएँ

व्याख्या (Explanation)

इकनॉमिक रिव्यू 2024-25 के अनुसार, राजस्थान के सकल राज्य मूल्य वर्धित (GSVA) में सेवाएँ क्षेत्र का सबसे बड़ा योगदान है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)

17

वर्ष 2023-24 के लिए भारत में कुल तिलहन उत्पादन में राजस्थान का स्थान क्या है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
Aतृतीय
Bद्वितीय
Cचौथा
Dप्रथम

सही उत्तर: प्रथम

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान भारत में तिलहन उत्पादन (विशेष रूप से सरसों) में पहले स्थान पर है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025

18

वर्ष 2023-24 के लिए कुल पोषक/मोटे अनाज के उत्पादन में राजस्थान का स्थान क्या है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
Aतीसरा
Bदूसरा
Cचौथा
Dपहला

सही उत्तर: पहला

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान मोटे अनाज (जैसे बाजरा) के उत्पादन में भारत में पहले स्थान पर है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025

19

राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2024-25 में उल्लेख के अनुसार, राजस्थान किस वर्ष तक 350 बिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखता है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
A2027
B2029
C2025
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: 2029

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का लक्ष्य वर्ष 2029 तक 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हासिल करना है। इसके लिये कृषि गतिविधियों में तकनीकी नवाचार, औद्योगिक उत्पादन का विस्तार, नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उपयोग करके पर्यटन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025

20

वर्ष 2024-25 के लिए स्थिर मूल्यों पर राजस्थान की अनुमानित प्रति व्यक्ति आय क्या है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
A₹ 96,638
B₹ 1,85,053
C₹ 1,20,000
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: ₹ 96,638

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, स्थिर मूल्यों (2011-12 की कीमतों पर) पर अनुमानित प्रति व्यक्ति आय ₹ 96,638 है। प्रचलित मूल्य पर : ₹1,85,053

📋

स्रोत: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams