वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्थान का राजस्व घाटा कितना था -
सही उत्तर: ₹ 38,955 करोड़
व्याख्या (Explanation)
वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्थान का राजस्व घाटा अनुमानित ₹ 38,955 करोड़ करोड़ था।
स्रोत: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के आर्थिक समीक्षा 2024-25 से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 255 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्थान का राजस्व घाटा कितना था -
सही उत्तर: ₹ 38,955 करोड़
व्याख्या (Explanation)
वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्थान का राजस्व घाटा अनुमानित ₹ 38,955 करोड़ करोड़ था।
स्रोत: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
राजस्थान सरकार थोक मूल्य सूचकांक (WPI) कितनी बार जारी करती है -
सही उत्तर: मासिक
व्याख्या (Explanation)
थोक मूल्य सूचकांक (Wholesale Price Index - WPI) माल की थोक कीमतों में परिवर्तन को मापता है और भारत में इसे मासिक आधार पर जारी किया जाता है। राजस्थान सरकार भी केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार इसे मासिक रूप से जारी करती है।
स्रोत: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
राज्य की प्रति व्यक्ति आय के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : कथन-I : प्रति व्यक्ति आय, शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद को राज्य की मध्य वर्ष की कुल जनसंख्या से विभाजित करके प्राप्त की जाती है। कथन-II : प्रति व्यक्ति आय लोगों के जीवन स्तर और कल्याण का सूचक है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: कथन I और II दोनों सही हैं
व्याख्या (Explanation)
प्रति व्यक्ति आय की गणना शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद (NSDP) को मध्य वर्ष की जनसंख्या से विभाजित करके की जाती है। प्रति व्यक्ति आय जीवन स्तर और आर्थिक कल्याण का एक महत्वपूर्ण सूचक है, क्योंकि यह प्रति व्यक्ति औसत आय को दर्शाता है।
स्रोत: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
वर्ष 2024-25 के लिए मनरेगा (2005) के अंतर्गत अकुशल शारीरिक श्रमिकों के लिए नई मजदूरी दरें भारत सरकार के किस मंत्रालय ने अधिसूचित की है -
सही उत्तर: ग्रामीण विकास मंत्रालय
व्याख्या (Explanation)
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) 2005 ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Rural Development) के अंतर्गत संचालित होता है। इस मंत्रालय द्वारा ही अकुशल शारीरिक श्रमिकों के लिए मजदूरी दरें निर्धारित और अधिसूचित की जाती हैं।
स्रोत: Livestock Assistant Exam 2025
राजस्थान की आर्थिक समीक्षा (2024-25) के अनुसार, निम्नलिखित में से कौनसी योजना राजस्थान में गरीबी उन्मूलन के लिए बैंकों द्वारा वित्त पोषित या समर्थित कार्यक्रम के रूप में सूचीबद्ध नहीं है -
सही उत्तर: मुख्यमंत्री नारी वन्दना स्वनिधि योजना
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में गरीबी उन्मूलन के लिए बैंकों द्वारा वित्त पोषित या समर्थित योजनाओं में निम्नलिखित शामिल हैं: दीन दयाल अंत्योदय योजना: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार और आजीविका को बढ़ावा देती है। पीएम-मुद्रा योजना: सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए ऋण प्रदान करती है। मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना: महिलाओं के लिए उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजना। मुख्यमंत्री नारी वंदना स्वनिधि योजना ऐसी कोई मान्यता प्राप्त योजना नहीं है जो गरीबी उन्मूलन के लिए बैंकों द्वारा समर्थित हो।
स्रोत: Livestock Assistant Exam 2025
राजस्थान की आर्थिक समीक्षा (2024-25) के अनुसार, वर्ष 2023-24 के दौरान राजस्थान में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र का सबसे अधिक निर्यात मूल्य (रूपये/ ₹ में) था -
सही उत्तर: हस्तशिल्प
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान का कुल निर्यात 83,704.24 करोड़ रुपये रहा। राजस्थान में मुख्यतः 16 उत्पादों का निर्यात किया जाता है। इंजीनियरिंग सामान, रत्न एवं आभूषण, धातु, वस्त्र और हस्तशिल्प का कुल निर्यात में 65% से अधिक का योगदान रहा।
स्रोत: Livestock Assistant Exam 2025
राजस्थान की आर्थिक समीक्षा (2024-25) में दिए गए अग्रिम अनुमानों के अनुसार, वर्ष 2024-25 के लिए राजस्थान के सकल राज्य मूल्य वर्धित (GSVA) में, निम्नलिखित में से किस क्षेत्र का योगदान सबसे अधिक है -
सही उत्तर: कृषि
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान की आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार, सेवा क्षेत्र (Services Sector) सकल राज्य मूल्य वर्धित (GSVA) का सबसे बड़ा हिस्सा है, जिसका योगदान लगभग 45.92% है, जबकि कृषि और संबद्ध क्षेत्र का योगदान 26.92% है। लेकिन उपरोक्त क्षेत्रों में कृषि और संबद्ध क्षेत्र (Agriculture and Allied Sector) का सकल राज्य मूल्य वर्धित (GSVA) में सबसे अधिक योगदान है।
स्रोत: Livestock Assistant Exam 2025
राजस्थान में वर्ष 2023-24 में चालू कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय के जिलेवार विश्लेषण के अनुसार निम्न में से कौन सा जिला शीर्ष पर है -
सही उत्तर: अलवर
व्याख्या (Explanation)
जिला स्थिर मूल्य पर जिला प्रचलित मूल्य पर अलवर 147849 (+12.32%) अलवर 240808 (+13.96%) जयपुर 134241 (+9.77%) भीलवाड़ा 237076 (+12.47%) राजसमंद 113514 (+6.05%) जयपुर 236666 (+12.61%) भीलवाड़ा 112743 (+9.11%) अजमेर 205326 (+12.94%) जैसलमेर 109364 (+2.99%) जैसलमेर 201054 (+13.06%)
स्रोत: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
राजस्थान के कृषि क्षेत्र के विषय में निम्न कथनों पर ध्यान दीजिए : (A) 2024-25 के अग्रिम अनुमानों के आधार पर राजस्थान राज्य के सकल जोड़े गये मूल्य में चालू कीमतों पर कृषि और सहायक क्षेत्रों का योगदान 26.92 प्रतिशत है, जो पूरे भारत के योगदान 19.8 प्रतिशत से ज्यादा है। (B) राजस्थान में कृषि में परिवर्तन का दृष्टिकोण उत्पादकता और क्षमता बढ़ाने में उन्नत प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर केन्द्रित है। उपरोक्त में से कौन सा/से सही है/हैं -
सही उत्तर: केवल (B) सही है।
व्याख्या (Explanation)
प्रचलित मूल्य पर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र का सकल राज्य मूल्य वर्धन (GSVA) में योगदान 26.92% है , लेकिन भारत का कृषि GVA योगदान 18% है, 19.8% नहीं।
स्रोत: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
राजस्थान की मगरा क्षेत्र विकास योजना के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार करें : (A) भीलवाड़ा जिला मगरा क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत आता है। (B) मगरा क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों को जनजातीय क्षेत्र विकास के अंतर्गत भी लाया जा सकता है। सही विकल्प चुनें :
सही उत्तर: केवल (A) सही है।
व्याख्या (Explanation)
मगरा क्षेत्र विकास योजना 2005-06 में शुरू की गई, जो राजस्थान के ब्यावर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली (BBCRP) में लागू है। भीलवाड़ा शामिल है। यह योजना जनजातीय क्षेत्र विकास (TAD) से अलग है, क्योंकि मगरा क्षेत्र TAD के अंतर्गत नहीं आता, इसलिए (B) गलत है।
स्रोत: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024