⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राठौड़ वंश PYQ in Hindi - पेज 12

इस पेज पर Rajasthan GK के राठौड़ वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 230 प्रश्नों में से यह पेज 12 है।

111

निम विद्वानों में से किसे जसवंत सिंह का संरक्षण प्राप्त नहीं था -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aनरहरिदास बारहठ
Bईसरदास
Cदलपति मिश्र
Dबनारसी दास

सही उत्तर: ईसरदास

व्याख्या (Explanation)

महाराजा जसवंतसिंह विद्यानुरागी भी थे। उन्होंने रीति और अलंकार का अनुपम ग्रंथ ‘भाषा-भूषण’ की रचना की। इसके अलावा महाराजा ने ‘अपरोक्ष सिद्धान्त’, ‘सार’ और ‘प्रबोध चन्द्रोदय’ नाटक लिखे। उसके दरबारी विद्वानों में सूरत मिश्र, नरहरिदास, नवीन कवि बनारसीदास, दलपति मिश्रा आदि प्रसिद्ध है, जिन्होंने अनेक ग्रंथों की रचना की।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

112

महाराणा प्रताप का पथ प्रदर्शक किसे माना जाता है -

Aमहाराणा उदयसिंह
Bमहाराणा कुंभा
Cराव चंद्रसेन
Dराव मालदेव

सही उत्तर: राव चंद्रसेन

व्याख्या (Explanation)

राव चंद्रसेन की मुगल विरोधी कार्यवाहियों के कारण ही उन्हें मेवाड़ के महाराणा प्रताप का पथ प्रदर्शक माना जाता है। उन्होंने मृत्युपरंत मुगलों से लोहा लिया। वे अकबर का प्रतिरोध करने वाले राजपूताना के प्रथम शासक थे।

113

राजस्थान में ‘मोटा राजा’ के नाम से कौन प्रसिद्ध था -

📋 पूछा गया: COMPILER Exam 2016
Aमारवाड़ का सूरसिंह
Bमारवाड़ का उदयसिंह
Cमारवाड़ का जसवंतसिंह
Dमारवाड़ का गजसिंह

सही उत्तर: मारवाड़ का उदयसिंह

व्याख्या (Explanation)

राव चंद्रसेन की मृत्यु के बाद जोधपुर राज्य (1581-1583 ई.) तीन वर्ष तक खालसा रहा। तीन वर्ष बाद अकबर द्वारा उदयसिंह को मारवाड़ राज्य का अधिकार खिलअत और खिताब सहित 1583 ई. में दे दिया। इस प्रकार मोटाराजा उदयसिंह मारवाड़ का प्रथम शासक था जिसने मुगलों की अधीनता स्वीकार की और मुगल राज्य की कृपा प्राप्त की थी।

📋

स्रोत: COMPILER Exam 2016

114

राजस्थान में ‘रूठी रानी’ के रूप में कौन सी रानी प्रसिद्ध हुई -

📋 पूछा गया: COMPILER Exam 2016
Aकोड़मदे
Bउमादे
Cचांपादे
Dजैतलदे

सही उत्तर: उमादे

व्याख्या (Explanation)

1536 ई. में राव मालदेव का विवाह जैसलमेर के लूणकरण की कन्या उम्मादे से हुआ। किसी कारणवश लूणकरण ने मालदेव को मारने का इरादा किया तो लूणकरण की रानी ने पुरोहित राघवदेव द्वारा यह सूचना मालदेव को भिजवा दी। संभवतः इसी कारण से मालदेव उम्मादे से अप्रसन्न हो गया और वह भी मालदेव से रूठ गई। तभी से वह ‘रूठी रानी’ कहलाई तथा उसे अजमेर के तारागढ़ में रखा गया।

📋

स्रोत: COMPILER Exam 2016

115

जेम्स टाॅड ने किसे राठौड़ों का यूलीसैस कहा है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1
Aराव चन्द्रसेन
Bमहाराजा अजीतसिंह
Cमहाराजा जसवन्त सिंह
Dवीर दुर्गादास

सही उत्तर: वीर दुर्गादास

व्याख्या (Explanation)

राठौड़ों का यूलीसैस दुर्गादास राठौड़ को कहा जाता है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1

116

किस अवधि में जोधपुर राज्य का शासन खालसा रहा -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 1
A1584-87ई.
B1586-88ई.
C1581-83ई.
Dकभी नहीं

सही उत्तर: 1581-83ई.

व्याख्या (Explanation)

राव चंद्रसेन की मृत्यु के बाद जोधपुर राज्य (1581-1583 ई.) तीन वर्ष तक खालसा रहा। तीन वर्ष बाद अकबर द्वारा उदयसिंह को मारवाड़ राज्य का अधिकार खिलअत और खिताब सहित 1583 ई. में दे दिया।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 1

117

किस शासक का शासनकाल लगभग 50 वर्ष था -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 1
Aराव जोधा
Bराव चूडा
Cराव मालदेव
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: राव जोधा

व्याख्या (Explanation)

लगभग 50 वर्ष के लम्बे शासन के अनुभव के बाद राव जोधा (1438-1489 ई.) की मृत्यु 1489 इ. में हुई। डॉ. ओझा राव जोधा को ही जोधपुर का पहला प्रतापी राजा कहते हैं।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 1

118

राव मालदेव किस युद्ध में बिना लड़े ही युद्ध क्षेत्र से प्रस्थान कर गये -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 2
Aसुमेल का युद्ध
Bमेडता का युद्ध
Cभाद्राजून का युद्ध
Dखानवा का युद्ध

सही उत्तर: सुमेल का युद्ध

व्याख्या (Explanation)

मालदेव से वीरमदेव ने कहलवाया कि जैता और कुंपा शेरशाह से मिल गये यह जानकर मालदेव ने अपनी सेना को पीछे हटने का आदेश दिया। इस मतभेद में मालदेव ने लगभग आधे सैनिकों को अपने साथ ले लिया और लगभग आधी सेना जैता और कूँपा के साथ रहकर शेरशाह का युद्ध में मुकाबला करने को डटी रही। जैतारण (ब्यावर) के निकट गिरि-सुमेल नामक स्थान पर जनवरी, 1544 में दोनों की सेनाओं के मध्य युद्ध हुआ जिसमें शेरशाह सूरी की बड़ी कठिनाई से विजय हुई।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 2

119

निम्न में से कौन बीकानेर राज्य का दरबारी था -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 3
Aसुन्दरदास
Bबांकीदास
Cदयालदास
Dनैणसी

सही उत्तर: दयालदास

व्याख्या (Explanation)

सूरतसिंह के समय दयालदास ने ‘बीकानेर राठौड़ री ख्यात’ लिखी थी।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 3

120

मतीरे री राड किस वर्ष की घटना है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 2
A1644 ई.
B1656 ई.
C1544 ई.
D1654 ई.

सही उत्तर: 1644 ई.

व्याख्या (Explanation)

एक जनश्रुति है कि बीकानेर सीमा के खेत में मतीरे की एक बैल लग गई थी जो फैलकर नागौर की सीमा में चली गई थी और मतीरा भी नागौर की सीमा में लगा। जब नागौर का किसान मतीरा तोड़ने आया तो बीकानेर वाले ने मना किया इस पर किसानों का झगड़ा हुआ और ये सूचना शासकों के पास पहुँच गई और दोनों के मध्य झगड़ा हुआ। राजपूतानें में इसे ‘मतीरे की राड़’ कहा जाता है। ये झगड़ा 1644 ई. में हुआ था।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 2

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams