बीकानेर शासक कर्णसिंह किसके समकालीन थे-
सही उत्तर: शाहजहां, औरंगजेब
व्याख्या (Explanation)
महाराजा कर्णसिंह का शासन काल 1631 से 1669 ई. तक रहा। शाहजहां ने 1648-49 में कर्णसिंह की मनसबदारी बढ़ाकर 2 हजार जात व 2 हजार सवार कर दी व दौलताबाद का किलेदार भी नियुक्त किया, इसके 1 वर्ष बाद इसकी मनसबदारी बढ़ाकर ढाई हजार जात व ढाई हजार सवार कर दी व 1652 में कर्णसिंह की मनसबदारी 3 हजार जात व 2 हजार सवार कर दी। औरंगजेब ने कर्णसिंह को औरंगाबाद भेज दिया। वहाँ कर्णसिंह ने अपने नाम पर कर्णपुरा गांव बसाया व केसरीसिंहपुरा व पदमपुरा गांव भी बसाये।