⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान बजट 2026-27 PYQ in Hindi - पेज 7

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान बजट 2026-27 से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 137 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।

61

निर्देश: कॉलम A को कॉलम B से मिलाइए – कॉलम A (धरोहर स्थल) A. गढ़ पैलेस B. मंदिर समूह किराडू C. सरवाड़ किला D. सुनहरी कोठी कॉलम B (जिला) 1. टोंक 2. अजमेर 3. झालावाड़ 4. बाड़मेर सही मिलान चुनिए:

AA-3, B-4, C-2, D-1
BA-4, B-3, C-1, D-2
CA-2, B-1, C-4, D-3
DA-3, B-2, C-1, D-4

सही उत्तर: A-3, B-4, C-2, D-1

व्याख्या (Explanation)

गढ़ पैलेस-झालावाड़; मंदिर समूह किराडू-बाड़मेर; सरवाड़ किला-अजमेर तथा सुनहरी कोठी-टोंक में संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के कार्य 18 करोड़ रुपये की लागत से करवाये जायेंगे।

62

आमेर किला एवं आमेर कस्बे में विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाओं के लिए कितनी राशि खर्च की जाएगी?

A₹25 करोड़
B₹40 करोड़
C₹50 करोड़
D₹60 करोड़

सही उत्तर: ₹50 करोड़

व्याख्या (Explanation)

जयपुर स्थित आमेर किले एवं सम्पूर्ण आमेर कस्बे में विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधायें यथा-Digital Museum, Signages, Lights, Parking आदि के लिए 50 करोड़ रुपये का व्यय किया जायेगा।

63

पुष्कर, खाटूश्यामजी, नाथद्वारा आदि शहरों में Heritage Walk-Way निर्माण हेतु कितनी राशि प्रस्तावित है?

A₹20 करोड़
B₹30 करोड़
C₹40 करोड़
D₹50 करोड़

सही उत्तर: ₹30 करोड़

व्याख्या (Explanation)

हैरिटेज शहरों यथा-पुष्कर, खाटूश्यामजी, नाथद्वारा, केशोरायपाटन, डीग तथा चित्तौड़गढ़ में Heritage Walk-Way का 30 करोड़ रुपये व्यय कर निर्माण करवाया जायेगा।

64

राज्य को वर्ष 2047 तक किस रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है?

Aऔद्योगिक हब
Bग्रामीण, वैश्विक व ईको-टूरिज्म एवं सांस्कृतिक केन्द्र
Cकृषि निर्यात केंद्र
Dआईटी हब

सही उत्तर: ग्रामीण, वैश्विक व ईको-टूरिज्म एवं सांस्कृतिक केन्द्र

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान को वर्ष 2047 तक एक ग्रामीण, वैश्विक व Eco-tourism तथा सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने के लिए प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं के साथ-साथ हैरिटेज संरक्षण व धार्मिक पर्यटन सम्बन्धी विभिन्न कार्य करवाये जायेंगे।

65

राज्य को पर्यटन प्रदेश के रूप में स्थापित करने के लिए RTICF का गठन किया गया है। RTICF का पूर्ण रूप क्या है?

ARajasthan Tourism Investment and Cultural Forum
BRajasthan Travel Infrastructure and Conservation Fund
CRajasthan Tourism Infrastructure and Capacity Building Fund
DRegional Tourism Innovation and Capital Fund

सही उत्तर: Rajasthan Tourism Infrastructure and Capacity Building Fund

व्याख्या (Explanation)

‘विकास भी, विरासत भी’ की सोच के साथ राज्य को पर्यटन प्रदेश के रूप में स्थापित करने तथा पर्यटकों के लिए सुविधायें विकसित किये जाने के लिए 5 हजार करोड़ (पांच हजार करोड़) रुपये से अधिक के कार्यों के लिए Rajasthan Tourism Infrastructure and Capacity Building Fund (RTICF) का गठन भी किया गया है।

66

श्रमिकों के पंजीकरण, पहचान-पत्र एवं डिजिटल लेबर चौक की सुविधा के लिए कौन-सा Mobile App शुरू किया जायेगा?

Aश्रमिक मित्र ऐप
Bश्रम-सेतु ऐप
Cरोजगार साथी ऐप
Dजनश्रम ऐप

सही उत्तर: श्रम-सेतु ऐप

व्याख्या (Explanation)

श्रमिकों के कल्याण एवं रोजगार अवसरों में वृद्धि हेतु श्रम-सेतु Mobile App शुरू किया जायेगा। इसके माध्यम से श्रमिक पंजीकरण, पहचान-पत्र, रोजगार की माँग एवं आपूर्ति हेतु डिजिटल लेबर चौक, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा BOCW Cess के online assessment एवं भुगतान की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

67

Minor Forest Produce Processing Centres किन जिला मुख्यालयों पर स्थापित किये जायेंगे?

Aडूंगरपुर एवं प्रतापगढ़
Bबांसवाड़ा एवं उदयपुर
Cकोटा एवं झालावाड़
Dसिरोही एवं पाली

सही उत्तर: बांसवाड़ा एवं उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

प्रदेश के जनजातीय युवकों को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आंवला, शहद, इमली, महुआ आदि के उत्पादों की Processing हेतु बांसवाड़ा व उदयपुर जिला मुख्यालयों पर Minor Forest Produce Processing Centres स्थापित किये जायेंगे।

68

सहरिया, खैरवा एवं कथौड़ी जनजाति परिवारों की महिला मुखिया को प्रतिमाह कितनी राशि DBT के माध्यम से दी जायेगी?

A1,000 रुपये
B1,200 रुपये
C1,500 रुपये
D2,000 रुपये

सही उत्तर: 1,200 रुपये

व्याख्या (Explanation)

प्रदेश के बारां जिले में निवासरत सहरिया व खैरवा तथा उदयपुर जिले के कथौड़ी जनजाति परिवारों को प्रतिमाह घी, तेल एवं दाल वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाते हुए योजना में पात्र परिवारों की महिला मुखिया को एक हजार 200 (एक हजार दो सौ) रुपये प्रतिमाह DBT किये जाने की घोषणा। इस हेतु 55 करोड़ (पचपन करोड़) रुपये का व्यय कर लगभग 38 हजार (अड़तीस हजार) परिवारों को लाभान्वित किया जायेगा।

69

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 42 आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को AI आधारित 24x7 Live Academic Mentoring किस संस्थान के सहयोग से दी जायेगी?

AIIT बॉम्बे
BIIT दिल्ली
CIISc बेंगलुरु
DNIT जयपुर

सही उत्तर: IIT दिल्ली

व्याख्या (Explanation)

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित 42 (बयालीस) आवासीय विद्यालयों के 15 हजार (पन्द्रह हजार) विद्यार्थियों को बेहतर Learning Outcome तथा उच्चतर शिक्षण संस्थानों में प्रवेश की तैयारी के उद्देश्य से IIT, दिल्ली के सहयोग से AI आधारित 24x7 Live Academic Mentoring की सुविधा उपलब्ध करवायी जायेगी।

70

राजकीय बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास गृह, जामडोली-जयपुर की क्षमता 125 से बढ़ाकर कितनी की जायेगी?

A200
B225
C250
D300

सही उत्तर: 250

व्याख्या (Explanation)

राजकीय बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास गृह, जामडोली-जयपुर में बालक व बालिका विंग की क्षमता 125 से बढ़ाकर 250 की जायेगी।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams