⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान बजट 2026-27 PYQ in Hindi - पेज 9

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान बजट 2026-27 से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 137 प्रश्नों में से यह पेज 9 है।

81

महिला सशक्तीकरण एवं Financial Inclusion के तहत कितनी महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ की श्रेणी में लाया गया है?

A10 लाख
B12 लाख
C16 लाख से अधिक
D20 लाख

सही उत्तर: 16 लाख से अधिक

व्याख्या (Explanation)

महिला सशक्तीकरण एवं financial inclusion के दृष्टिगत 16 लाख (सोलह लाख) से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाया गया है। इसी कड़ी में, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने एवं रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जिला स्तर पर Rural Women BPO स्थापित किये जायेंगे। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का व्यय किया जाना प्रस्तावित है।

82

दुर्घटना में मृत व्यक्ति के पार्थिव शरीर को घर तक पहुँचाने हेतु कौन सी योजना शुरू की जायेगी?

Aजीवन सम्मान योजना
Bमोक्ष वाहिनी योजना
Cअंतिम सेवा योजना
Dश्रद्धांजलि सेवा योजना

सही उत्तर: मोक्ष वाहिनी योजना

व्याख्या (Explanation)

दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतक के पार्थिव शरीर को चिकित्सालय की mortuary से सम्मानपूर्वक घर तक पहुँचाने हेतु निःशुल्क सुविधा के लिए ‘मोक्ष वाहिनी योजना’ शुरू की जायेगी।

83

जेके लोन चिकित्सालय, जयपुर में कितने बेड क्षमता का IPD Tower स्थापित किया जायेगा?

A300 बेड
B400 बेड
C500 बेड
D600 बेड

सही उत्तर: 500 बेड

व्याख्या (Explanation)

बच्चों को इलाज की बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जेके लोन चिकित्सालय-जयपुर में 500 (पांच सौ) bed क्षमता के IPD Tower की स्थापना 75 करोड़ (पचहत्तर करोड़) रुपये की लागत से की जायेगी। साथ ही, चिकित्सालय में Pediatric Neurology विभाग स्थापित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त, RUHS चिकित्सालय में 200 बेड का Pediatric IPD मय Neo-natal ICU भी विकसित किया जायेगा।

84

Center of Excellence in Mental Health की स्थापना कहाँ की जायेगी?

ARUHS, जयपुर
Bजेके लोन अस्पताल
Cसवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय
Dकोटा मेडिकल कॉलेज

सही उत्तर: सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय

व्याख्या (Explanation)

Counselling, Tele-medicine आदि के लिए सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय, जयपुर में Center of Excellence in Mental Health की स्थापना की जायेगी।

85

Raj-MAMTA Programme का मुख्य उद्देश्य क्या है?

Aटीकाकरण बढ़ाना
Bमानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार
Cमातृ स्वास्थ्य सुधार
Dपोषण कार्यक्रम लागू करना

सही उत्तर: मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार

व्याख्या (Explanation)

‘सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य’ के दीर्घकालिक लक्ष्य की प्राप्ति के साथ-साथ बदलती जीवनशैली एवं प्रतिस्पर्धा के वर्तमान परिवेश में अवसाद, चिन्ता एवं आत्महत्या आदि की रोकथाम हेतु Raj-MAMTA (Rajasthan Mental Awareness, Mentoring and Treatment for All) Programme चलाया जायेगा।

86

RAJ-SURAKSHA योजना का संबंध किससे है?

Aमानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से
Bआपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया प्रणाली से
Cपोषण अभियान से
Dटीकाकरण कार्यक्रम से

सही उत्तर: आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया प्रणाली से

व्याख्या (Explanation)

सड़क दुर्घटना, प्रसूति, Heart Attack जैसी आपात स्थितियों में मरीजों को त्वरित उपचार मिल सके, इसके लिए RAJ-SURAKSHA (Rajasthan System for Urgent Response, Accident Stabilization and Hospital Access) योजना लागू किये जाने की घोषणा।

87

वर्ष 2047 तक ‘समृद्ध राजस्थान-स्वस्थ राजस्थान’ के लक्ष्य के अंतर्गत Life Expectancy कितने वर्ष से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है?

A70 वर्ष
B72 वर्ष
C75 वर्ष
D77 वर्ष

सही उत्तर: 77 वर्ष

व्याख्या (Explanation)

वर्ष 2047 (दो हजार सैंतालीस) तक ‘समृद्ध राजस्थान-स्वस्थ राजस्थान’ के लिए हमारा लक्ष्य है-स्वास्थ्य सेवाओं का Universal Coverage, 77 (सतहत्तर) वर्ष से अधिक Life Expectancy, मातृ मृत्यु दर (MMR) को घटाकर 15 (पन्द्रह) प्रति लाख व शिशु मृत्यु दर (IMR) को घटाकर 10 प्रति हजार live births से कम करते हुए सशक्त Emergency Response System का निर्माण।

88

‘खेलो राजस्थान Youth Games’ के आयोजन हेतु आगामी वर्ष कितनी राशि व्यय की जायेगी?

A25 करोड़ रुपये
B40 करोड़ रुपये
C50 करोड़ रुपये
D75 करोड़ रुपये

सही उत्तर: 50 करोड़ रुपये

व्याख्या (Explanation)

‘खेलो राजस्थान Youth Games’ के ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजन किये जाने के लिए आगामी वर्ष 50 करोड़ (पचास करोड़) रुपये व्यय किये जायेंगे।

89

राणा पुंजा जनजातीय खेल अकादमी की स्थापना किस स्थान पर की जाएगी -

Aनाथद्वारा
Bउदयपुर
Cराणापुर
Dचित्तौड़गढ़

सही उत्तर: नाथद्वारा

व्याख्या (Explanation)

नाथद्वारा-राजसमंद में राणा पुंजा जनजातीय खेल अकादमी की स्थापना हेतु 10 करोड़ रुपये का व्यय किया जायेगा। लालगढ़ जटान (सादुलशहर)-श्री गंगानगर में हैण्डबॉल अकादमी शुरू की जायेगी।

90

खेल परिषद् की अकादमियों व स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की Performance मापने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म SPEED विकसित किया जाएगा। SPEED का पूर्ण रूप क्या है?

ASports Performance Evaluation and Event Development
BSports Performance Enhancement and Efficiency Development
CSystematic Program for Excellence and Effective Development
DSkill Promotion and Endurance Evaluation Dashboard

सही उत्तर: Sports Performance Enhancement and Efficiency Development

व्याख्या (Explanation)

खेल परिषद् की अकादमियों व स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले Athletes की Performance मापने के लिए online platform SPEED (Sports Performance Enhancement and Efficiency Development) विकसित किया जायेगा।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams