⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के अन्य राजवंश PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के अन्य राजवंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 48 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

जैसलमेर में प्रशासनिक सुधारों के अंतर्गत विक्रम संवत को राजकीय सम्वत् बनाने का कार्य किस शासक ने शुरू किया -

Aरावल जैतसी
Bअमरसिंह
Cमहारावल रणजीतसिंह
Dभीम सिंह

सही उत्तर: महारावल रणजीतसिंह

व्याख्या (Explanation)

विक्रम संवत को राजकीय सम्वत् बनाने का कार्य रणजीत सिंह के शासन में शुरू हुआ।

22

झुंझुनू में मुस्लिम राज्य का संस्थापक था-

Aमोहम्मद खां
Bसमस खां
Cरोहिला खां
Dकरीम खां

सही उत्तर: मोहम्मद खां

व्याख्या (Explanation)

कायम खान के बेटे मुहम्मद खान ने झुंझुनू में अपना राज्य कायम किया, इसके बाद लगातार यह क्षेत्र कयामखानियों के अधिपत्य में रहा।

23

लिखित में से राजस्थान का कौनसा शासक राजवंश, यादव राजवंश से सम्बंधित है -

Aराठौड़
Bभाटी
Cकच्छावाहा
Dसिसोदिया

सही उत्तर: भाटी

व्याख्या (Explanation)

जैसलमेर के भाटी चन्द्रवंशीय यादव थे और अपना सम्बन्ध भगवान कृष्ण से जोड़ते थे।

24

निम्न में से राजपुताना के किस क्षेत्र पर वरीक वंश ने शासन किया था -

Aबदनौर
Bओसियां
Cबयाना
Dअलवर

सही उत्तर: बयाना

व्याख्या (Explanation)

बयाना पर वारिक वंश का शासन था।

25

जवाहर सिंह एवं रणजीत सिंह किस रियासत के शासक थे -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 3
Aकरौली
Bबीकानेर
Cभरतपुर
Dकोटा

सही उत्तर: भरतपुर

व्याख्या (Explanation)

जवाहर सिंह एवं रणजीत सिंह भरतपुर रियासत के शासक थे।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 3

26

राजस्थान में यादव राजवंश कहां शासनकर्ता थे -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 1
Aकेवल जैसलमेर
Bकरौली, जैसलमेर एवं बीकानेर में
Cकरौली एवं जैसलमेर दोनों में
Dकेवल करौली

सही उत्तर: करौली एवं जैसलमेर दोनों में

व्याख्या (Explanation)

जैसलमेर के भाटी चन्द्रवंशीय यादव थे और अपना सम्बन्ध भगवान कृष्ण से जोड़ते थे। करौली के यादव राजवंश की स्थापना 1040 ई. में विजयपाल ने की। वह मधुरा के यादव वंश से सम्बन्धित था।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 1

27

महाराजा सूरजमल किसके पुत्र थे -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 2
Aचूडामन जाट के
Bबदन सिंह के
Cगोकुल जाट के
Dराजाराम जाटा के

सही उत्तर: बदन सिंह के

व्याख्या (Explanation)

सूरजमल बदन सिंह के सबसे योग्य पुत्र थे।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 2

28

तनोट (जैसलमेर) में भाटी वंश की दूसरी राजधानी की स्थापना किस शासक द्वारा की गई थी -

Aमंगलराव
Bभट्टी
Cदेवराज भाटी
Dजैसलदेव

सही उत्तर: मंगलराव

व्याख्या (Explanation)

भट्टी के वंशज मंगलराव गजन के शासन ढुण्डी द्वारा परास्त होने के बाद जैसलमेर क्षेत्र में बस गये जहां उन्होंने तनोट में अपनी राजधानी की स्थापना की।

29

मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर की सहायता के लिए किस रियासत ने अपने सैनिकों को दिल्ली भेजा -

Aटोंक
Bकिशनगढ़
Cकोटा
Dजयपुर

सही उत्तर: टोंक

व्याख्या (Explanation)

टोंक राज्य की एकमात्र मुस्लिम रियासत थी।

30

परमार राजाओं द्वारा निर्मित मंदिरों के लिए प्रसिद्ध अर्थूणा(अर्थपूर्णा) नगर राजस्थान के किस जिले में स्थित है -

📋 पूछा गया: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)
Aबांसवाड़ा
Bप्रतापगढ़
Cउदयपुर
Dडूंगरपुर

सही उत्तर: बांसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

वागड़ के परमार मालवा के परमार राजा कृष्णराज के पुत्र डंबरसिंह के वंशज है । इनकी राजधानी अर्थूणा (बांसवाड़ा) थी।

📋

स्रोत: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams