वागड़ के परमार राजवंश की राजधानी कहां थी -
सही उत्तर: अर्थूणा
व्याख्या (Explanation)
वागड़ के परमार मालवा के परमार राजा कृष्णराज के पुत्र डंबरसिंह के वंशज है । इनकी राजधानी अर्थूणा (बांसवाड़ा) थी ।
स्रोत: JSA Biology-2019(Rajasthan Gk)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के अन्य राजवंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 48 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।
वागड़ के परमार राजवंश की राजधानी कहां थी -
सही उत्तर: अर्थूणा
व्याख्या (Explanation)
वागड़ के परमार मालवा के परमार राजा कृष्णराज के पुत्र डंबरसिंह के वंशज है । इनकी राजधानी अर्थूणा (बांसवाड़ा) थी ।
स्रोत: JSA Biology-2019(Rajasthan Gk)
निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सही नहीं है -
सही उत्तर: परमार: मारवाड़
व्याख्या (Explanation)
परमारों की अलग-अलग शाखाएँ थीं, अबू के परमार, सिंध के परमार, गुजरात के परमार, बाग के परमार, मालवा के परमार, जालोर के परमार, वागड़ के परमार, हालाँकि सबसे प्रमुख अबू के परमार और मालवा के परमार थे।
स्रोत: Junior Instructor(copa)
राजस्थान के किस नरेश द्वारा नरेंद्र को स्वामी विवेकानंद का नाम दिया गया था -
सही उत्तर: महाराजा अजीतसिंह
व्याख्या (Explanation)
खेतड़ी नरेश राजा अजीतसिंह एक धार्मिक व आध्यात्मिक प्रवृत्ति वाले शासक थे। स्वामीजी का विवेकानंद नाम राजा अजीत सिंह की देन है। संन्यास से पूर्व स्वामी जी का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था।
सन् 1936 में टोंक में जब हैजा फैला तो किस नवाब ने घर-घर जाकर दवाइयां वितरित की -
सही उत्तर: सआदत अली
व्याख्या (Explanation)
यदि स्थानीय लोगों द्वारा बताई गई कहानी पर विश्वास करें तो कहा जाता है कि एक बार सन् 1936 में टोंक शहर में हैजा (कॉलरा) की महामारी फैल गई थी। इस दुखद समय में टोंक नवाब मोहम्मद सआदत अली खां ने उन सभी लोगों को मुफ्त दवाईयां बांटी जो इस बीमारी से पीड़ित हो गए थे।
गीगा देवी कौन थी -
सही उत्तर: परमार राजा धारावर्ष की रानी
व्याख्या (Explanation)
धारावर्ष, चंद्रावती के परमार राजवंश के सबसे उल्लेखनीय शासकों में से एक थे।
स्रोत: COMPILER Exam 2016
चावड़ों का सबसे प्राचीन राज्य कौनसा था -
सही उत्तर: भीनमाल
व्याख्या (Explanation)
चावड़ों का सबसे प्राचीन राज्य भीनमाल था। इनके अन्य दो राज्य काठियावाड़ में बढ़वाण तथा पाटन में अन्हिलवाड़ा थे। चावडा या चावड़ा गुजरात का एक प्राचीन राजपूत राजवंश था।
भरतपुर शहर की स्थापना की थी
सही उत्तर: महाराजा सूरजमल
व्याख्या (Explanation)
भरतपुर शहर की स्थापना जाट शासक राजा सूरजमल ने की थी। भरतपुर को राजस्थान का प्रवेश द्वार या पुर्वी द्वार भी कहा जाता है।
स्रोत: Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper I)
वागड़ के परमार राजवंश की राजधानी कहां थी -
सही उत्तर: उत्थुणक
व्याख्या (Explanation)
वागड़ के परमार मालवा के परमार राजा कृष्णराज के पुत्र डंबरसिंह के वंशज है । इनकी राजधानी उत्थुणक (बांसवाड़ा) थी ।
स्रोत: JSA Biology-2019(Rajasthan Gk)
महाराजा सूरजमल किस राज्य के शासक थे -
सही उत्तर: भरतपुर
व्याख्या (Explanation)
महाराजा सूरजमल या सूजान सिंह (13 फरवरी 1707 – 25 दिसम्बर 1763) राजस्थान के भरतपुर के हिन्दू राजा थे।
महाराजा सूरजमल का अन्य नाम कौन सा था -
सही उत्तर: सुजान सिंह
व्याख्या (Explanation)
महाराजा सूरजमल या सूजान सिंह (13 फरवरी 1707 – 25 दिसम्बर 1763) राजस्थान के भरतपुर के हिन्दू राजा थे।
स्रोत: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2)