⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थानी भाषा एवं बोलियां PYQ in Hindi - पेज 10

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थानी भाषा एवं बोलियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 219 प्रश्नों में से यह पेज 10 है।

91

“राजस्थानी” का स्वतंत्र भाषा के रूप में वैज्ञानिक विश्लेषण प्रस्तुत करने वाले प्रथम विद्वान कौन थे -

📋 पूछा गया: Lecturer (Tech. Edu.) Exam - 2020 (Gen. Studies of State Paper - III)
Aजॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन
Bटेलर होमस
Cजॉर्ज गिब्सन
Dजॉर्ज सी. एल. शार्वस

सही उत्तर: जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन

📋

स्रोत: Lecturer (Tech. Edu.) Exam - 2020 (Gen. Studies of State Paper - III)

92

निम्न में से ‘बागड़ी’ बोली किन जिलों में बोली जाती है -

📋 पूछा गया: A.A.R.O. (GK and Entomology) 2022
Aडूंगरपुर एवं बांसवाड़ा
Bअलवर एवं भरतपुर
Cपाली एवं राजसमन्द
Dअजमेर एवं भीलवाड़ा

सही उत्तर: डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा

📋

स्रोत: A.A.R.O. (GK and Entomology) 2022

93

इतालवी विद्वान टैसीटोरी निम्न में से किस क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं -

📋 पूछा गया: A.A.R.O. (GK and Botany) 2022
Aआहड़ उत्खनन
Bनैणसी री ख्यात का अंग्रेजी अनुवाद
Cराजस्थानी रीति रिवाजों का संकलन
Dराजस्थानी व्याकरण पर लेख

सही उत्तर: राजस्थानी व्याकरण पर लेख

व्याख्या (Explanation)

इतालवी विद्वान टैसीटोरी राजस्थानी इतिहास, भाषा और साहित्य में रुचि रखने वाले एक इतालवी विद्वान थे। उन्होंने भारत में भाषाई सर्वेक्षण और पुरातात्विक सर्वेक्षण किए और इंडोलॉजी के लिए मौलिक महत्व की खोज की। पुरानी राजस्थानी की पश्चिमी विभाषा का वैज्ञानिक अध्ययन डॉ. टैस्सीटोरी ने “इंडियन एंटिववेरी” में प्रस्तुत किया था, जो आज भी राजस्थानी भाषाशास्त्र का अब तक का एकमात्र प्रामाणिक ग्रंथ है।

📋

स्रोत: A.A.R.O. (GK and Botany) 2022

94

“ढटकी” उपबोली किस भाषा से संबंधित है -

📋 पूछा गया: A.R.O. (GK and Plant Pathology) 2022
Aमेवाड़ी
Bढूंढाड़ी
Cमारवाड़ी
Dहाड़ौती

सही उत्तर: मारवाड़ी

📋

स्रोत: A.R.O. (GK and Plant Pathology) 2022

95

निम्नलिखित में किस एक जिले में ‘गोड़वाड़ी बोली’ बोली जाती है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
Aजैसलमेर
Bजालौर
Cडूंगरपुर
Dअजमेर

सही उत्तर: जालौर

व्याख्या (Explanation)

यह मारवाड़ी भाषा की बोली है। यह राजस्थान के गोडवार क्षेत्र में बोली जाती है। यह जालौर की अहोर तहसील और पाली जिले की बाली तहसील के बीच बोली जाती है।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2

96

सीताराम लालस का सम्बन्ध रहा है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
Aराजस्थानी शब्दकोश
Bराजस्थानी नृत्यों से से
Cराजस्थानी लोककला
Dराजस्थानी लोकजीवन से से

सही उत्तर: राजस्थानी शब्दकोश

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2

97

निम्नलिखित में से किस बोली पर गुजराती भाषा का स्पष्ट प्रभाव है -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)
Aवागड़ी
Bमेवाती
Cहाड़ौती
Dमालवी

सही उत्तर: वागड़ी

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)

98

धाती, मारवाड़ी की एक उप-बोली, राजस्थान के किस क्षेत्र में बोली जाती है -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 4
Aबूंदी
Bबाड़मेर
Cप्रतापगढ़
Dसीकर

सही उत्तर: बाड़मेर

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 4

99

डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा क्षेत्र में बोली जाने वाली बोली है –

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 3
Aमालवी
Bवागड़ी
Cमारवाड़ी
Dमेवाड़ी

सही उत्तर: वागड़ी

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का डूंगरपुर और बाँसवाड़ा का सम्मिलित क्षेत्र ‘वागड़’ कहलाता है इस क्षेत्र में बोली जाने वाली बोली ‘वागड़ी’ कहलाती है। यह क्षेत्र गुजरात के निकट होने के कारण इस बोली पर गुजराती प्रभाव परिलक्षित होता है।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 3

100

निमाड़ी उप-बोली है –

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 1
Aशेखावटी की
Bमेवाड़ी की
Cबागड़ी की
Dमालवी की

सही उत्तर: मालवी की

व्याख्या (Explanation)

प्राचीन मालव क्षेत्र की बोली मालवी कहलाती है। यह बोली राजस्थान के झालावाड़, कोटा एवं प्रतापगढ़ के कुछ क्षेत्रों व मध्यप्रदेश के रतलाम, झाबुआ आदि क्षेत्र में बोली जाती है। मालवी बोली की उपबोलियां – रांगड़ी और नीमाड़ी

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams