सीताराम लालस का क्षेत्र रहा -
सही उत्तर: राजस्थानी भाषा एवं कोश रचना
स्रोत: JEN 2022: Electrical Degree (GK)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थानी भाषा एवं बोलियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 219 प्रश्नों में से यह पेज 12 है।
सीताराम लालस का क्षेत्र रहा -
सही उत्तर: राजस्थानी भाषा एवं कोश रचना
स्रोत: JEN 2022: Electrical Degree (GK)
ग्रियर्सन ने किस बोली को ‘भीली’ बोली की संज्ञा दी है -
सही उत्तर: वागड़ी
स्रोत: JEN 2022: Civil Degree (GK)
मारवाड़ी बोली के साहित्यिक रूप को क्या कहा जाता है ?
सही उत्तर: डिंगल
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)
सूर्यमल्ल मीसन की रचनाओं में राजस्थान की कौन सी बोली प्रयुक्त हुयी है -
सही उत्तर: हाड़ौती
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1
ऐतिहासिक दृष्टि से अहीरवाटी और किस नाम से भी जानी जाती है -
सही उत्तर: राठी
व्याख्या (Explanation)
अहीरवाटी पूर्वोत्तर राजस्थान की दूसरी महत्त्वपूर्ण बोली है। यह बहरोड़, मुण्डावर तथा किशनगढ़ के पश्चिमी भाग व कोटपूतली तहसील में बोली जाती है। ऐतिहासिक दृष्टि से इस बोली-क्षेत्र को ‘राठ’ एवं यहाँ की बोली को ‘राठी’ भी कहा जाता है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1
‘रांगड़ी’ और ‘नीमाड़ी’ किस राजस्थानी बोली की उपबोलियाँ हैं -
सही उत्तर: मालवी
व्याख्या (Explanation)
मालवा के राजपूतों में मालवी और मारवाड़ी के मिश्रण से बनी रांगड़ी बोली भी प्रचलित है। निमाड़ी मालवी की उप-बोली मानी जाती है। निमाड़ी को दक्षिणी राजस्थानी के नाम से भी जाना जाता है।
स्रोत: REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-IV
1987 का सूर्यमल्ल मिश्रण पुरस्कार कन्हैयालाल सेठिया की किस साहित्यिक रचना को दिया गया -
सही उत्तर: सबद
व्याख्या (Explanation)
महाकवि श्री कन्हैयालाल सेठिया (11 सितम्बर 1919-11 नवंबर 2008) राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध कवि थे। वर्ष 1987 में राजस्थानी काव्यकृति ‘सबद’ पर राजस्थानी अकादमी का सर्वोच्च ‘सूर्यमल मिश्रण शिखर पुरस्कार’ प्रदान किया गया। उन्हें 2004 में पद्मश्री, साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा 1988 में ज्ञानपीठ के मूर्तिदेवी साहित्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
स्रोत: REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-III
विजयदान देथा की पुस्तक “दुविधा” पर कौन सी फिल्म का निर्माण हो चुका है -
सही उत्तर: दुविधा, पहेली
व्याख्या (Explanation)
विजयदान देथा की पुस्तक “दुविधा” पर “पहेली” फिल्म बनाई गई है। विजयदान देथा की अन्य रचनाएं : सपन प्रिया, उलझन, अंतराल, चौधराइन की चतुराई
स्रोत: REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-II
हिंदी बोलने वालों की संख्या की दृष्टि से राजस्थान देश में ______ स्थान पर है, जो इस रेगिस्तानी राज्य को हिंदी पट्टी का ‘हृदय’ बनाता है।
सही उत्तर: दूसरे
स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)
आर.सी. निगम द्वारा ‘जनगणना में मातृभाषाओं पर भाषा पुस्तिका’ में, किस भाषा को विस्तृत क्षेत्र में प्रसारित पश्चिमी राजस्थान की प्रमुख बोली के रूप में वर्गीकृत किया गया है और देशी वक्ताओं द्वारा भाषण के एक सामान्य रूप के रूप में भी लिखा गया है जो संपूर्ण देश में फैले हुए पाए जाते हैं -
सही उत्तर: मारवाड़ी
व्याख्या (Explanation)
मारवाड़ी को पश्चिमी राजस्थान की प्रमुख बोली के रूप में वर्गीकृत किया गया है। यह भाषा मारवाड़ क्षेत्र (जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर आदि) में व्यापक रूप से बोली जाती है और इसके वक्ता पूरे भारत में फैले हुए हैं। आर.सी. निगम की पुस्तिका में इसे एक ऐसी बोली के रूप में उल्लेखित किया गया है जो न केवल राजस्थान में, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी अपने देशी वक्ताओं द्वारा बोली और लिखी जाती है।
स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)