निम्नलिखित बोलियों में से कौन सी ढुंढाड़ी की उप-बोली नहीं है -
सही उत्तर: अहीरवाटी
व्याख्या (Explanation)
पूर्वी राजस्थानी के मध्यपूर्वी भाग या प्राचीन ढूंढाड़ प्रदेश जिसका संबंध आमेर राज्य से रहा है की प्रधान बोली जयपुरी या ढूंढाड़ी है। ढूंढाड़ी की प्रमुख उपबोलियाँ – इसकी उपबोलियों में हाड़ौती, किशनगढ़ी, तोरावाटी, राजावाटी, अजमेरी, चौरासी, नागरचोल आदि प्रमुख हैं। अहीरवाटी पूर्वोत्तर राजस्थान की दूसरी महत्त्वपूर्ण बोली है। यह बहरोड़, मुण्डावर तथा किशनगढ़ के पश्चिमी भाग व कोटपूतली तहसील में बोली जाती है। प्राचीनकाल में ‘आभीर’ जाति की एक पट्टी इस क्षेत्र में आबाद हो जाने से यह क्षेत्र अहीरवाटी या हीरवाल कहा जाने लगा है।