राजस्थानी भाषा का शब्दकोश किसने निर्मित किया -
सही उत्तर: सीताराम लालस
व्याख्या (Explanation)
सीताराम लाला भारत के भाषाविद् और कोश लेखक थे। उन्होंने स्थानीय राजस्थानी भाषा के एक लिखित शब्दकोश का निर्माण किया।
स्रोत: Computor Exam 2023
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थानी भाषा एवं बोलियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 219 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।
राजस्थानी भाषा का शब्दकोश किसने निर्मित किया -
सही उत्तर: सीताराम लालस
व्याख्या (Explanation)
सीताराम लाला भारत के भाषाविद् और कोश लेखक थे। उन्होंने स्थानीय राजस्थानी भाषा के एक लिखित शब्दकोश का निर्माण किया।
स्रोत: Computor Exam 2023
तोरावाटी बोली प्रचलित है -
सही उत्तर: नीम का थाना में
व्याख्या (Explanation)
तोरावटी झुंझुनूं जिले का दिक्षिणी भाग, सीकर जिले का पूर्वी एवं दक्षिणी-पूर्वी भाग तथा जयपुर जिले के कुछ उत्तरी भाग को तोरावाटी कहा जाता था जो अब नीम का थाना में है। अतः यहां की बोली तोरावाटी कहलाई। नीम का थाना में तोरावाटी बोली प्रचलित है।
स्रोत: Veterinary Officer Exam 2019
डूंगरपुर - बाँसवाड़ा क्षेत्र में बोली जाने वाली बोली ______ कहलाती है -
सही उत्तर: वागड़ी
व्याख्या (Explanation)
डूंगरपुर और बांसवाड़ा क्षेत्र में बोली जाने वाली बोली वागड़ी है। वागड़ी राजस्थानी भाषा की एक बोली है जो गुजराती भाषा से मिलती जुलती है।
स्रोत: Food Safety Officer - 2022
अहीरवाटी बोली राजस्थान के किस क्षेत्र में बोली जाती है -
सही उत्तर: मेवात
व्याख्या (Explanation)
अहीरवाटी मुख्य रूप से अलवर क्षेत्र में जयपुर के पूर्वोत्तर के मेवात क्षेत्र में बोली जाती है।
स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
हाड़ा राजपूतों द्वारा शासित क्षेत्र में बोली जाने वाली बोली को _____ बोली कहा जाता है।
सही उत्तर: हाड़ौती
व्याख्या (Explanation)
हाड़ौती हाड़ा राजपूतों के राज्य से संबंधित क्षेत्र को हाड़ौती बोली का क्षेत्र माना जाता है। इसे ढूंढाड़ी की उपबोली माना जाता है।
स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2
डॉ. ग्रियर्सन ने अपनी पुस्तक “लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इंडिया” में राजस्थानी बोलियों को _____ मुख्य समूहों में विभाजित किया है।
सही उत्तर: पाँच
स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
बोली, जिसमें भक्ति संत सहजोबाई तथा दयाबाई की रचनाएँ प्राप्त होती हैं-
सही उत्तर: मेवाती
स्रोत: Protection Officer - 2022 (General Studies)
अहीरवाटी बोली मुख्य रूप से राजस्थान के ____ जिले में बोली जाती है -
सही उत्तर: अलवर
स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
वागड़ी बोली राजस्थान के ____ क्षेत्र में बोली जाती है।
सही उत्तर: दक्षिण - पश्चिमी
व्याख्या (Explanation)
वागड़ी डूंगरपुर और बांसवाड़ा में बोली जाती है।
स्रोत: CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1
बूंदी एवं कोटा क्षेत्र में कौनसी बोली बोली जाती है -
सही उत्तर: हाडौती
स्रोत: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1