⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थानी भाषा एवं बोलियां PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थानी भाषा एवं बोलियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 219 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

मारवाड़ी बोली के साहित्यिक रूप को क्या कहा जाता है, जिसमें अधिकांश जैन साहित्य लिखा गया है -

Aपिंगल
Bडिंगल
Cढूंढाड़ी
Dहाड़ौती

सही उत्तर: डिंगल

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र की बोली को ‘मारवाड़ी’ का नाम दिया गया। मारवाड़ के विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र के कारण इस बोली का सर्वाधिक महत्त्व रहा है। इसमें साहित्य सृजन भी अपेक्षाकृत अधिक हुआ है। मारवाड़ी बोली के साहित्यिक रूप को डिंगल कहा जाता है। अधिकांश जैन साहित्य इसी बोली में ही लिखा गया है। विशुद्ध मारवाड़ी जोधपुर क्षेत्र में बोली जाती है। इसके अतिरिक्त पाली, बीकानेर, नागौर, सिरोही, जैसलमेर, आदि जिलों में भी यह बोली बोली जाती है।

42

डॉ. नामवर सिंह के अनुसार, पूर्वी राजस्थानी और पश्चिमी राजस्थानी पर क्रमशः किन भाषाओं का प्रभाव है -

Aब्रजभाषा और मराठी
Bगुजराती और हिंदी
Cब्रजभाषा और गुजराती
Dहिंदी और मालवी

सही उत्तर: ब्रजभाषा और गुजराती

व्याख्या (Explanation)

डॉ. नामवर सिंह का मानना है की पूर्वी राजस्थानी ब्रजभाषा से प्रभावित है जबकि पश्चिमी राजस्थानी गुजरती से समानता रखती है। राजस्थानी भाषा में इन्हे डिंगल व पिंगल के नाम से जाना जाता है। पूर्वी राजस्थानी का साहित्यिक रूप पिंगल व पश्चिमी राजस्थान का साहित्यिक रूप डिंगल माना जाता है।

43

एल.पी. टेसीटोरी ने अपनी शोध के आधार पर राजस्थानी भाषा की उत्पत्ति को किस अपभ्रंश से जोड़ा -

Aशौरसेनी अपभ्रंश
Bगुर्जर अपभ्रंश
Cमरूगुर्जरी अपभ्रंश
Dनागर अपभ्रंश

सही उत्तर: गुर्जर अपभ्रंश

व्याख्या (Explanation)

एल.पी. टेसीटोरी ने ‘इंडियन एंटीक्वेरी’ पत्रिका में राजस्थानी भाषा की उत्पत्ति और विकास पर प्रकाश डाला। उनके अनुसार गुर्जर अपभ्रंश से राजस्थानी की उत्पत्ति हुई है। डॉ मोतीलाल मेनारिया, कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशीआदि के अनुसार भी राजस्थानी भाषा का विकास गुर्जर अपभ्रंश से हुआ है।

44

निम्नलिखित में से कौन-सी अपभ्रंश भाषा को राजस्थानी भाषा की उत्पत्ति का आधार नहीं माना जाता है -

Aशौरसेनी अपभ्रंश
Bनागर अपभ्रंश
Cमरूगुर्जरी अपभ्रंश
Dपालि अपभ्रंश

सही उत्तर: पालि अपभ्रंश

व्याख्या (Explanation)

राजस्थानी का उद्भव लगभग ईसा की 11-12वीं शताब्दी से हुआ माना जाता है, किन्तु स्वतंत्र भाषा के रूप में राजस्थानी भाषा का विकास 16वीं सदी के बाद होने लगा। राजस्थानी भाषा का विकास अपभ्रंश भाषाओं से हुआ है। राजस्थानी भाषा के विकास के संबंध में तीन अपभ्रंश भाषाओं का उल्लेख किया जाता है तथा प्रत्येक विद्वान अपने मतानुसार अपभ्रंश का उल्लेख करता है जिसमें ‘शौरसेनी अपभ्रंश’, ‘नागर अपभ्रंश’ तथा ‘मरूगुर्जरी अपभ्रंश’ का उल्लेख किया जाता है।

45

राजस्थानी भाषा का स्वतंत्र भाषा के रूप में विकास कब शुरू हुआ माना जाता है -

A11-12वीं शताब्दी
B14वीं शताब्दी
C16वीं शताब्दी
D18वीं शताब्दी

सही उत्तर: 16वीं शताब्दी

व्याख्या (Explanation)

राजस्थानी का उद्भव लगभग ईसा की 11-12वीं शताब्दी से हुआ माना जाता है, किन्तु स्वतंत्र भाषा के रूप में राजस्थानी भाषा का विकास 16वीं सदी के बाद होने लगा। राजस्थानी भाषा का विकास अपभ्रंश भाषाओं से हुआ है। राजस्थानी भाषा के विकास के संबंध में तीन अपभ्रंश भाषाओं का उल्लेख किया जाता है तथा प्रत्येक विद्वान अपने मतानुसार अपभ्रंश का उल्लेख करता है जिसमें ‘शौरसेनी अपभ्रंश’, ‘नागर अपभ्रंश’ तथा ‘मरूगुर्जरी अपभ्रंश’ का उल्लेख किया जाता है।

46

चुरू, झुंझुनू, हनुमानगढ़, सूरतगढ़ और गंगानगर के क्षेत्रों में कौन-सी बोली बोली जाती है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)
Aमेवाती
Bवागड़ी
Cमालवी
Dशेखावाटी

सही उत्तर: शेखावाटी

व्याख्या (Explanation)

ये क्षेत्र राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में आते हैं, जहाँ शेखावाटी बोली (राजस्थानी का एक रूप) मुख्य रूप से बोली जाती है। मेवाती, वागड़ी और मालवी राजस्थान के अन्य भागों या पड़ोसी क्षेत्रों में बोली जाने वाली बोलियाँ हैं।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)

47

शब्द ‘छे’ कौन-सी बोली पर गुजराती प्रभाव दर्शाता है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
Aवागड़ी
Bमेवाती
Cभीली
Dढुंढाड़ी

सही उत्तर: ढुंढाड़ी

व्याख्या (Explanation)

‘छे’ (है) ढुंढाड़ी बोली में प्रयोग होता है और गुजराती के ‘छे’ से प्रभावित है, जो जयपुर क्षेत्र में बोली जाती है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)

48

राजस्थान की भाषा के लिए सर्वप्रथम ‘राजस्थानी’ शब्द का प्रयोग किसने किया था -

📋 पूछा गया: Junior Instructor ((ESR) Exam 2024
Aजॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन
Bविजयदान देथा
Cकर्नल जेम्स टॉड
Dएल. सी. टेसीटोरी

सही उत्तर: जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन

व्याख्या (Explanation)

जॉर्ज अब्राहम ग्रिसन ने 1912 में प्रकाशित भारतीय भाषा सर्वेक्षण में राजस्थान में बोली जाने वाली भाषाओं के संदर्भ में पहली बार ‘राजस्थानी’ शब्द का प्रयोग किया था।

📋

स्रोत: Junior Instructor ((ESR) Exam 2024

49

‘गोड़वाडी’ राजस्थानी की किस बोली की उपबोली है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ED) Exam 2024
Aमेवाड़ी
Bमारवाड़ी
Cवागड़ी
Dमालवी

सही उत्तर: मारवाड़ी

व्याख्या (Explanation)

गोड़वाड़ी जालौर जिले की आहोर तहसील के पूर्वी भाग से प्रारम्भ हेाकर बाली(पाली) में बोली जाने वाली मारवाड़ी की उपबोली है। बीसलदेव रासौ इस बोली की मुख्य रचना है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ED) Exam 2024

50

राजस्थान के निर्गुण संत कवियों द्वारा रचा हुआ संत साहित्य साहित्य का एक बहुत बड़ा भाग है।

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aडिंगल
Bअपभ्रंश
Cसंस्कृत
Dपिंगल

सही उत्तर: पिंगल

व्याख्या (Explanation)

निर्गुण संतों ने अपने साहित्य को पिंगल भाषा में लिखा। ब्रजभाषा के क्षेत्र में ‘पिंगल’ भाषा में रचनाएँ होती थी ।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams