⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में खनिज संसाधन PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में खनिज संसाधन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 404 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

सूची I को सूची II से सुमेलित करें। सूची I सूची II (a) मकराणा (i) सीसा-जस्ता (b) खेतड़ी (ii) संगमरमर (c) गुलाबपुरा (iii) तांबा (d) तारानगर (iv) जिप्सम नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

📋 पूछा गया: Jamadar Grade II Exam 2025
A(a) - (i), (b) - (iv), (c) - (ii), (d) - (iii)
B(a) - (iv), (b) - (i), (c) - (iii), (d) - (ii)
C(a) - (ii), (b) - (iii), (c) - (i), (d) - (iv)
D(a) - (iii), (b) - (ii), (c) - (iv), (d) - (i)

सही उत्तर: (a) - (ii), (b) - (iii), (c) - (i), (d) - (iv)

व्याख्या (Explanation)

मकराणा : संगमरमर (मार्बल) खेतड़ी: तांबा (कॉपर) गुलाबपुरा : सीसा-जस्ता (लेड-जिंक) तारानगर : जिप्सम

📋

स्रोत: Jamadar Grade II Exam 2025

12

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन (Assertion A) के रूप में लिखित है और दूसरा उसके कारण (Reason R) के रूप में। अभिकथन A: 1979 में राजस्थान राज्य खनिज विकास निगम स्थापित किया गया था। कारण R: इसका प्रयोजन खनिजों के अन्वेषण और विपणन को तेज करना तथा इस प्रयोजनार्थ वैज्ञानिक विधि को अपनाना था। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

📋 पूछा गया: Jamadar Grade II Exam 2025
AA और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
BA और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
CA सही है लेकिन R सही नहीं है।
DA सही नहीं है लेकिन R सही है।

सही उत्तर: A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य खनिज विकास निगम (RSMDC) की स्थापना वास्तव में 1979 में हुई थी, इसलिए A सही है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में खनिज संसाधनों का वैज्ञानिक अन्वेषण, विकास, उत्खनन और विपणन करना था, जो R में वर्णित है। R A की सही व्याख्या करता है क्योंकि यह स्थापना के कारण और प्रयोजन को स्पष्ट करता है।

📋

स्रोत: Jamadar Grade II Exam 2025

13

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन (Assertion A) के रूप में लिखित है और दूसरा उसके कारण (Reason R) के रूप में। अभिकथन A: राजस्थान देश में झारखण्ड के पश्चात दूसरा सबसे बड़ा खनिज उत्पादक राज्य है। कारण R: राज्य में चूनापत्थर की विशाल उपलब्धता के कारण बड़ी संख्या में सीमेंट संयंत्र स्थित हैं। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

📋 पूछा गया: Jamadar Grade II Exam 2025
AA और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
BA और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
CA सही है लेकिन R सही नहीं है।
DA सही नहीं है लेकिन R सही है।

सही उत्तर: A सही नहीं है लेकिन R सही है।

व्याख्या (Explanation)

हिस्सेदारी के अनुसार खनिज उत्पादन का क्रम - ओडिशा (44.11%), छत्तीसगढ़ (17.34%), राजस्थान (14.10%), कर्नाटक (13.24%), झारखंड (4.36%), मध्य प्रदेश (2.44%), और महाराष्ट्र (1.45%)। राजस्थान में चूना पत्थर प्रचुर है और कई सीमेंट प्लांट हैं, जो खनिज उत्पादन में योगदान देते हैं।

📋

स्रोत: Jamadar Grade II Exam 2025

14

निम्नांकित में से कौनसी रॉक फॉस्फेट की खान है?

📋 पूछा गया: Deputy Commandant (Home Guard Deptt.) Exam - 2025
Aरिषभदेव तथा नाथरा की पाल
Bनीमच माता तथा झामर कोटड़ा
Cमावली तथा मानपुरा
Dमोहनगढ़ तथा सलूम्बर

सही उत्तर: नीमच माता तथा झामर कोटड़ा

व्याख्या (Explanation)

देश का 90 प्रतिशत रॉक फास्फेट राजस्थान में मिलता है। यह सुपर फास्फेट खाद व लवणीय भूमि के उपचार में काम आता है। उदयपुर(सर्वाधिक)- झामर कोटड़ा, नीमच माता, बैलगढ़, कानपुरा, सीसारमा, भींडर

📋

स्रोत: Deputy Commandant (Home Guard Deptt.) Exam - 2025

15

सेट-I को सेट-II से सुमेलित कीजिये तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिए - सेट-I (खनिज) सेट-II (खनन क्षेत्र) (A) लौह-अयस्क (i) सागवा (B) मैंग्नीज़ (ii) अक्वाली (C) सीसा एवं जस्ता (iii) नानावास (D) ताँबा (iv) जोपार कूट -

📋 पूछा गया: Deputy Commandant (Home Guard Deptt.) Exam - 2025
A(A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(iv), (D)-(i)
B(A)-(iii), (B)-(i), (C)-(iv), (D)-(ii)
C(A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(iv)
D(A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(ii), (D)-(i)

सही उत्तर: (A)-(iii), (B)-(i), (C)-(iv), (D)-(ii)

व्याख्या (Explanation)

लौह-अयस्क: नानावास मैंग्नीज: सागवा (बांसवाड़ा) सीसा एवं जस्ता: जोपार ताँबा: अक्वाली

📋

स्रोत: Deputy Commandant (Home Guard Deptt.) Exam - 2025

16

डेगाना क्षेत्र किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024
Aटिन
Bटंगस्टन
Cताँबा
Dजिंक

सही उत्तर: टंगस्टन

व्याख्या (Explanation)

डेगाना क्षेत्र राजस्थान में टंगस्टन के लिए जाना जाता है।

📋

स्रोत: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024

17

‘ऐश्वर्या गुडा और भाग्यम’ किसके लिए प्रसिद्ध हैं?

📋 पूछा गया: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024
Aकोयला क्षेत्र
Bतेल क्षेतर
Cजिंक क्षेत्र
Dरॉक फॉस्फेट

सही उत्तर: तेल क्षेतर

व्याख्या (Explanation)

बाड़मेर-सांचोर बेसिन में अब तक कुल 38 तेल एवं गैस फील्ड की खोज की गई है जो कि निम्नानुसार है :- गुढा, सरस्वती, रागेश्वरी ऑयल, रागेश्वरी डीप गैस, कामेश्वरी, मंगला, ऐश्वर्या, विजया, वंदना, बाडमेर-हिल, भाग्यम, शक्ति, जीएसवी, एन-सी-वेस्ट, एनआई, भाग्यम-साउथ, एनआई-नोर्थ, एनई, एनपी, शक्ति-एनई-1, केडब्ल्यू-2, केडब्ल्यू-3, सरस्वती क्रेस्ट, केडब्ल्यू-6, तुकाराम, रागेश्वरी-एस1, एबीएच, वी2वाई-चैनल, गुढा-एसा, एनआर-3, केडब्ल्यू-8, एसएल-1, एनएल-2, डीपी-1, सरस्वती-एसडब्ल्यू, ऐश्वर्या-46, सरस्वती बेसमेन्ट एवं रागेश्वरी नोर्थ-1। इस बेसिन में लगभग 205 मिलियन बैरल तेल के सिद्ध भण्डार का आंकलन किया गया तथा मंगला ऑयल फील्ड विगत 3 दशकों में देश में सबसे बडी भूमिय (On land) खोज माना गया है।

📋

स्रोत: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024

18

राजस्थान में कुल कितने प्रकार के खनिज उपलब्ध हैं-

A62
B72
C82
D92

सही उत्तर: 82

व्याख्या (Explanation)

राज्य में 82 प्रकार के खनिज उपलब्ध हैं और 57 खनिजों का दोहन किया जा रहा है। खनन क्षेत्र प्रदेश के जीडीपी में 4.4 प्रतिशत का योगदान देता है और राज्य सरकार ने इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए खनिज नीति-2024 और एम-सैंड नीति-2024 लागू की है।

19

राजस्थान किसका अग्रणी उत्पादक है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Platoon Commander Exam 2025
Aकोयला
Bहीरा
Cलौह अयस्क
Dजस्ता

सही उत्तर: जस्ता

व्याख्या (Explanation)

सीसा, जस्ता, जिप्सम, कैल्साइट, चांदी और रॉक फॉस्फेट जैसे प्रमुख खनिजों के उत्पादन में राजस्थान का पहला स्थान है।

📋

स्रोत: Platoon Commander Exam 2025

20

उत्तरी राजस्थान में स्थित “खेतड़ी” किन खनिज निक्षेपों के लिए प्रसिद्ध है -

📋 पूछा गया: Platoon Commander Exam 2025
Aचाँदी
Bजस्ता
Cताँबा
Dसोना

सही उत्तर: ताँबा

व्याख्या (Explanation)

खेतड़ी (Khetri) झुंझुनू जिले में स्थित है और खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (Khetri Copper Complex) के लिए प्रसिद्ध है, जो भारत का प्रमुख तांबा उत्पादन केंद्र है।

📋

स्रोत: Platoon Commander Exam 2025

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams