PYQ Practice
56 Questions · 6 Pages
कथन: क्या भारत को अत्याधुनिक परमाणु शस्त्रों का निर्माण करना चाहिए। तर्क: 1. हां, भारत के शत्रु स्वयं के हथियारों में निरन्तर सुधार ला रहे हैं। 2. नहीं, यह हमारे विश्व शांति बनाये रखने की नीति के विपरीत होगा।
कथन: सरकार को सीमाओं पर कार्य करने वाले सैनिकों को ‘दुर्गम क्षेत्र भत्ता’ देना चाहिए। तर्क: 1. हां, यह देश के लिए अत्यधिक कठिन काम करने वाले सैनिकों की कत्र्तव्यनिष्ठा में बढ़ोतरी करेगा। 2. नहीं, यह सार्वजनिक धन का अपव्यय है।
कथन - क्या भारत को सीमा पार से तनाव रोकने के लिए पड़ोसी देशों के साथ बातचीत करनी चाहिए - तर्क 1: हां, सीमा पर आतंकवाद समाप्त करने और निर्दोष लोगों की हत्या रोकने का एकमात्र यही तरीका है। तर्क 2: नहीं, ऐसे मामलों में पड़ोसी देशों पर विश्वास नहीं किया जा सकता क्योंकि वे फिर भी विध्वंसक गतिविधियों में संलिप्त रह सकते हैं।
कथन - क्या भारत के सभी सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 55 वर्ष कर दी जानी चाहिए ? तर्क 1 : हां, इससे सरकार को मदद मिलेगी कि वह कम लागत से और अधिकतम उत्पादकता सहित युवा वर्ग को रोजगार प्रदान करे। तर्क 2 : नहीं, सरकार अनुभवी कर्मचारियों की विशेषज्ञता से वंचित हो जायेगी। इसका उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
कथन - क्या सरकार को अन्तर्राष्ट्रीय खेलों पर भारी धन का खर्च बन्द कर देना चहिए - तर्क 1 : हां, इस धन का उपयोग गरीबों के उन्नयन में किया जा सकता है। तर्क 2 : नहीं, खिलाड़ी इससे कुण्ठित हो जाएंगे और उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय एक्सपोजर नहीं मिलेगा।
नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो तर्क दिए गए हैं। निर्धारित करें कि प्रश्न के संदर्भ में कौन सा/कौन से तर्क मजबूत है/हैं। प्रश्न : क्या चिकित्सक की पर्ची के बिना दवाएं बेचे जाने की अनुमति दी जानी चाहिए? तर्क : I. हाँ, दवाएँ जरूरी हैं। II. नहीं, आवश्यकता से अधिक दवाएँ शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो तर्क दिए गए हैं। निर्धारित करें कि प्रश्न के संदर्भ में कौन सा/ कान से तर्क मजबूत है/हैं। प्रश्न : क्या स्कूलों में एक विषय के रूप में इतिहास की पढ़ाई करवायी जानी चाहिए? तर्क : I. हाँ, इतिहास का अध्ययन करने से बच्चों को सामाजिक विकास और परिवर्तन को समझन में मदद मिलती है। II. नहीं, अध्ययन के लिए इतिहास के अलावा और भी कई महत्वपूर्ण विषय हैं।
नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो तर्क दिए गए हैं। निर्धारित करें कि प्रश्न के संदर्भ में कौन सा/कौन से तर्क मजबूत है/हैं। प्रश्न : क्या बच्चों को स्कूल में गृहकार्य दिया जाना चाहिए। तर्क : I. हाँ, इससे यह सुनिश्चित होगा की वे स्कूल के बाद भी कुछ समय पढ़ाई करें। II. नहीं, बच्चों को स्कूल में गृहकार्य दिए जाने का कोई लाभ नहीं होता है।
नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो तर्क दिए गए हैं। निर्धारित करें कि प्रश्न के संदर्भ में कौन सा/कौन से तर्क मजबूत है/हैं। प्रश्न : क्या सरकार को गर्मियों के मौसम में सूती कपड़ों के अलावा अन्य कपड़ों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाना चाहिए? तर्क I: हाँ, गर्मी के दिनों में सूती कपड़े हमारे शरीर को अधिकतम ठंडक प्रदान करते हैं। तर्क II: नहीं, नागरिकों को किसी भी मौसम में किसी भी प्रकार के कपड़े पहनने का अधिकार है।
नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो तर्क दिए गए हैं। निर्धारित करें कि प्रश्न के संदर्भ में कौन सा/कौन से तर्क मजबूत है/हैं। प्रश्न: क्या विद्यालयों को स्कूलों की सफाई के काम में विद्यार्थियों को लगाना चाहिए। तर्क I: हाँ, विद्यालयों को छात्रों के ऊपर अपने नियंत्रण और शक्ति का उपयोग करना चाहिए। तर्क II: नहीं, यह छात्रों के शैक्षिक अध्ययन के लिए आवंटित समय को प्रभावित करेगा।