PYQ Practice
56 Questions · 6 Pages
नीचे एक कथन एवं उसके बाद दो तर्क I तथा II दिए गए हैं। आपको निर्णय करना है कि कौन सा तर्क “प्रबल” तर्क है और कौन सा “कमजोर” तर्क है। कथन: क्या भारत में विदेशी फिल्मों को प्रतिबंधित कर देना चाहिए ? तर्क : I. हाँ, वे एक बाहरी संस्कृति का चित्रण करती हैं जो हमारे मूल्यों पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं । II. नहीं, विदेशी फिल्में उच्च कलात्मक स्तर की होती हैं।
यहाँ, एक कथन के पश्चात् दो तर्क । तथा ॥ दिये हैं । आपको निश्चित करना है कि कौनसा / कौनसे तर्क मजबूत हैं तथा कौनसा तर्क कमजोर है। कथन: क्या लोगों द्वारा आयकर को टाल देना चाहिए? तर्क : ।. हाँ, कर अत्यधिक उच्च हैं। ॥. नहीं, यह, कल्याण कार्यक्रमों को बाधित करेगा।
एक कथन और चार तर्क नीचे दिये गये हैं। आपको यह निश्चित करना है कि कौन सा/से तर्क प्रबल है। कथन: क्या बच्चों को टेलीविज़न देखने से पूर्णतया रोक देना चाहिये ? तर्क I : नहीं, हम टेलीविज़न के द्वारा शिक्षा से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण सूचनाएँ प्राप्त करते हैं। II : हाँ, यह बच्चों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न करता है। III : हाँ, कामुकता और हिंसा दिखाने वाले कुछ कार्यक्रमों से सभी युवा बच्चे पथभ्रमित हो जाते हैं। IV : नहीं, जनसमूह को शिक्षित करने का केवल यही एक माध्यम है।
निम्न प्रश्न में एक कथन और उसकी पुष्टि करते हुए दो तर्क I एवं II दिए गए हैं। कथन को सत्य मानते हुए निर्णय कीजिये कि कौन-सा तर्क सटीक है। कथन: क्या रेलवे टिकट सभी यात्रियों के लिए निःशुल्क कर देना चाहिए? तर्क: I. हाँ, इससे गरीब लोगों को घर पहुंचने में आसानी होगी। II. नहीं, इससे रेलवे मंत्रालय की वित्तीय स्थिति में बाधा पहुंचेगी।
नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन है जिसके दो तर्क I और II दिए गए हैं। दिए गए कथन को सही मानते हुए निर्णय करें कि कौन सा तर्क प्रबल है। कथन : क्या राष्ट्रीय स्तर की सभी परीक्षाओं में, स्कूल प्रश्न पत्र हिंदी में होने चाहिए? तर्क: I. हाँ, यह हिंदी की स्थिति सुधारने में सहयोगी होगा। II. नहीं, राज्यानुसार छात्र अपनी मातृभाषा में ज्यादा सहज महसूस करेंगे।
एक प्रश्नवाचक कथन के बाद दो तर्क I और IT के रूप में संख्यांकित हैं। निर्णय करें कि निम्नलिखित तर्क में से कौन से तर्क कथन के संबंध में ‘सशक्त’ है। कथन: I. क्या पेड़ों की कटाई को पूर्ण रूप से अवैध कर दिया जाना चाहिए - तर्क: I. हाँ, किसी कानून के अभाव में लोग अंधाधुंध पेड़ काट रहे हैं। II. नहीं, पूर्ण प्रतिबंध व्यावहारिक नहीं है क्योंकि कई स्थितियों में पेड़ों को काटना पड़ता है जैसे कि जब वह सड़क के बीच में हो।
एक प्रश्नवाचक कथन के बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। तय करें कि कथन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा तर्क ‘सशक्त’ है। कथनः क्या सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में भागीदारी के लिए बजट आवंटन बढ़ाया जाना चाहिए? तर्कः I. हां, क्योंकि भारत में भी खेलों में कई प्रतिभाशाली युवा हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण हमारा देश अच्छा प्रदर्शन करने में असमर्थ है। II. नहीं, भारत एक गरीब देश है और इस धन का इस्तेमाल कल्याणकारी गतिविधियों के लिए किया जाना चाहिए।
नीचे एक कथन के बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों पर विचार करते हुए तय करें कि कथन से संबंध में कौन से तर्क सशक्त हैं। कथन : क्या सरकार द्वारा शहरों के सार्वजनिक परिवहन के किराए में उल्लेखनीय कमी की जानी चाहिए? तर्क: I. नहीं, यह शहर की परिवहन व्यवस्था को बहुत भीड़भाड़ युक्त और अनियोजित कर देगा। II. हां, यह अधिक लोगों को निजी वाहनों का उपयोग बंद करने और सार्वजनिक परिवहन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन तथा उसके नीचे दो तर्क I और II दिए गए हैं। कौन सा उत्तर सही है ? कथन : क्या प्रतिष्ठित लोग, जो कि अज्ञानवश अपराध कर देते है, के साथ विशेष व्यवहार किया जाना चाहिए ? तर्क: I : हाँ, प्रतिष्ठित लोग जानबूझकर अपराध नहीं करते हैं। II : नहीं, यह हमारी नीतिज्ञता है कि कानून के समक्ष सभी समान हैं।
निम्न प्रश्न में एक कथन के पश्चात् तीन तर्क I. II व III दिए गए हैं । आपको तय करना है कि कौन सा (से) तर्क मजबूत हैं और कौन सा(से) कमजोर, इस आधार पर दिए गए विकल्पों में से उत्तर का चयन करना है। कथन : क्या देश के सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में सभी विषयों के लिए एकसमान पाठ्यक्रम होना चाहिए ? तर्क: I. हाँ, यह देश के शिक्षा तंत्र में एकरूपता लाने का एकमात्र तरीका है। II. हाँ, यह देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा दिए जा रहे स्नातक प्रमाणपत्रों की गुणवत्ता को मानकीकृत करने में सहायक होगा। III. नहीं, प्रत्येक विश्वविद्यालय को अपनी विशिष्ट आवश्यकता के आधार पर अपना पाठ्यक्रम तय करने की स्वायत्तता होनी चाहिए।