PYQ Practice
56 Questions · 6 Pages
यहां, एक कथन के बाद दो तर्क (I) तथा (II) दिये गये हैं। आपको तय करना है कि उनमें से कौनसा/से तर्क प्रबल है/हैं? कथन : क्या ओटीटी (OTT) सामग्री पर सेंसरशिप होनी चाहिए? तर्क : (I) हाँ, अनेक ओटीटी (OTT) कार्यक्रमों में अभद्र भाषा, हिंसा तथा अश्लीलता का इस्तेमाल किया जाता है। (II) नहीं, यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है।
आपको एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। तय करें कि कोई विशेष तर्क मजबूत है या नहीं। कथन: क्या तीन वर्षों में होने वाली आगामी विश्व कप श्रृंखला के लिए फ़ुटबॉल टीम के कप्तान के स्थान पर किसी अनुभवी खिलाड़ी को नियुक्त किया जाना चाहिए? तर्क: I. हाँ। वर्तमान कप्तान सेवानिवृत्ति के करीब है और भविष्य के लिए एक नए कप्तान को तैयार करने की जरूरत है। II. हाँ। वर्तमान कप्तान का टीम चयन प्रक्रिया में पक्षपातपूर्ण रवैया है।
नीचे एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। आपको यह तय करना होगा कि कोई विशेष तर्क मजबूत है या नहीं। कथन: क्या बाघों के अवैध शिकार पर प्रतिबंध हटा दिया जाना चाहिए? तर्क: I. हाँ। शिकारी अपनी आजीविका खो रहे हैं। II. हाँ। बाघ खतरनाक जानवर हैं और इंसानों के लिए खतरा हो सकते हैं।
नीचे एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। आपको यह तय करना होगा कि कोई विशेष तर्क मजबूत है या नहीं। कथनः क्या हर लड़की को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना चाहिए? तर्क: I. नहीं। वे मर्दाना हो जाएँगी। II. हाँ। इससे उन्हें अपने विरुद्ध अपराधियों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने का आत्मविश्वास मिलेगा।
नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन के बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। तय करें कि कौन सा/से तर्क मजबूत है/ हैं - कथन : क्या भारत जैसे देश में केवल दो राजनीतिक दल होने चाहिए - तर्क : I. हाँ। इससे चुनाव प्रक्रिया आसान हो जाएगी। II. नहीं। भारत जैसे देश में जहाँ कई क्षेत्रीय आकांक्षाएँ हैं, क्षेत्रीय दलों की भी आवश्यकता है।
निम्न प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। निर्णय कीजिए कि निम्न में से कौन सा/से तर्क मजबूत है/हैं - कथन : क्या प्राथमिक विद्यालय की कैंटीन में वातित पेय पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए - तर्क : I. हाँ। यह बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। II. नहीं। यह छात्रों को तय करना है कि उन्हें वातित पेय खरीदना है या नहीं।
नीचे दिए गए प्रश्न में, एक कथन के बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। तय करें कि कौन सा/से तर्क मजबूत है/हैं - कथन: क्या माता-पिता को अपनी बेटियों की शिक्षा की तुलनामें अपने बेटों की शिक्षा पर अधिक पैसा खर्च करना चाहिए? तर्क : I. हाँ। आंकड़े दर्शाते हैं कि लड़के लड़कियों की तुलना में अधिक सफल होते हैं। II. हाँ। माता-पिता को अपनी बेटी की शिक्षा की तुलना में उसकी शादी पर अधिक पैसा खर्च करना चाहिए।
एक कथन के पश्चात् दो तर्क (I) और (II) दिये गये हैं। कौन सा/से तर्क अधिक मजबूत है/हैं चुनिये। कथन : क्या राजस्थान में बिज़ली की आवश्यकता कम करने के लिये हर घर में सौर ऊर्जा का उपयोग होना चाहिये ? तर्क : (I) हाँ, इससे हमारे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होगा और पर्यावरण अनुकूलता को बढ़ावा मिलेगा। (II) नहीं, सौर पैनल महँगे हैं और सभी मकान मालिक सब्सिडी के बिना इसे वहन करने में सक्षम नहीं हैं।
निर्देश: निम्नलिखित प्रश्न में अभिकथन (A) और कारण (R) दिए गए हैं। दोनों कथनों को पढ़िए और निम्न में से सही विकल्प का चयन कीजिये। अभिकथन (A): एक जहाज जब नदी से समुद्र में प्रवेश करता है तब उगता है कारण (R): नदी के पानी की तुलना में समुद्री जल का घनत्व अधिक है।
निर्देश: महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में निर्णय लेने में, ‘मजबूत’ तर्कों और ‘कमजोर’ तर्कों के बीच अंतर करने में सक्षम होना वांछनीय है। ‘मजबूत’ तर्क वे हैं जो महत्वपूर्ण और सीधे प्रश्न से संबंधित हैं। ‘कमजोर’ तर्क कम महत्वपूर्ण होते हैं और प्रश्न से प्रत्यक्ष रूप से संबंधित नहीं भी हो सकते हैं या प्रश्न के नगण्य पहलू से संबंधित हो सकते हैं। नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न के बाद दो तर्क (I) और (II) दिए गए हैं। आपको तय करना है कि कौन सा तर्क ‘मजबूत’ तर्क है और कौन सा ‘कमजोर’ तर्क है - वक्तव्यः क्या भारत के प्रत्येक राज्य में एक से अधिक उच्च न्यायालय होने चाहिए? तर्क : I. नहीं. यह करदाताओं के पैसे की सरासर बर्बादी होगी। II. हाँ। इससे बहुत लंबे समय से लंबित मामलों के बैकलॉग को कम करने में मदद मिलेगी।