⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

Direction PYQ in Hindi - पेज 10

इस पेज पर Reasoning के Direction से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 158 प्रश्नों में से यह पेज 10 है।

91

प्रणीता उत्तर दिशा की ओर चल रही है। वह बाएं मुड़ती है और फिर से बाएं मुड़ती है, अंत में वह दाएं जाती है। अभी वह किस दिशा में चल रही है?

📋 पूछा गया: Raj Police Constable(6742)
Aउत्तर
Bपूर्व
Cपश्चिम
Dदक्षिण

सही उत्तर: पश्चिम

📋

स्रोत: Raj Police Constable(6742)

92

एक आदमी ने अपने घर से दक्षिण की ओर चलना शुरू किया। 6 किमी चलेन के पश्चात वह अपनी बायीं ओर मुड़ा और 5 किमी चला फिर वह बायीं ओर मुड़कर 3 किमी चला। वह फिर अपनी बायीं ओर मुड़ा और 9 किमी तक चलता रहा। अपने घर से वह कितनी दूर है -

📋 पूछा गया: Tax Assitant Exam 2018(P2)
A3 किमी
B4 किमी
C5 किमी
D6 किमी

सही उत्तर: 5 किमी

📋

स्रोत: Tax Assitant Exam 2018(P2)

93

प्रकाश पूर्व दिशा की ओर चल रहा है। वह पहले बायीं ओर, फिर दायीं ओर, फिर बायीं ओर, फिर दायीं ओर मुड़ता है। वह अब किस दिशा में चल रहा है -

📋 पूछा गया: Tax Assitant Exam 2018(P2)
Aउत्तर
Bदक्षिण
Cपूर्व
Dपश्चिम

सही उत्तर: पूर्व

📋

स्रोत: Tax Assitant Exam 2018(P2)

94

सौरभ पश्चिम की ओर 20 किमी चला तथा दायीं ओर मुड़ा एवं 30 किमी चला फिर बायीं ओर मुड़ा एवं 20 किमी चला। प्रारम्भिक बिंदु से वह कितनी दूरी पर है -

📋 पूछा गया: Tax Assitant Exam 2018(P2)
A40 किमी
B50 किमी
C60 किमी
D70 किमी

सही उत्तर: 50 किमी

📋

स्रोत: Tax Assitant Exam 2018(P2)

95

एक लडका उत्तर की ओर अपनी साईकिल चलाता है, फिर वह बायीं ओर मुड़ता है और 1 किमी चलता है और दुबारा बायीं ओर मुड़ता है और 2 किमी चलता है। वह अपने आप को प्रारम्भिक बिन्दु से 1 किमी की दूरी पर पाता है। उसने शुरूआत में उत्तर की ओर कितने किमी साईकिल चलाई -

A1 किमी
B3 किमी
C2 किमी
D5 किमी

सही उत्तर: 2 किमी

96

सुरेश अपने घर से निकल कर 10 किमी दक्षिण की ओर चलता है उसके बाद वह दायीं ओर मुड़ कर 5 किमी की दूरी तय करता है, फिर दायीं ओर मुड़ कर 10 किमी की दूरी तय करता है और अंत में बायीं ओर मुड़ कर 10 किमी की दूरी तय करता है तो वह अपने घर से न्यूनतम कितनी दूरी पर है -

A25 किमी
B20 किमी
C15 किमी
D10 किमी

सही उत्तर: 15 किमी

97

यदि दक्षिण-पूर्व दिशा उत्तर हो जाये, उत्तर-पूर्व दिशा पश्चिम हो जाये और आगे भी यही प्रक्रिया चलती रहें, तो पश्चिम क्या कहलाएगा -

Aदक्षिण-पश्चिम
Bदक्षिण-पूर्व
Cउत्तर-पूर्व
Dउत्तर-पश्चिम

सही उत्तर: दक्षिण-पूर्व

98

सुनिता पश्चिम की ओर चलना प्रारम्भ करती है और कुछ दूर चलने के बाद वह बायीं ओर मुड़ती है, पुन: बायीं ओर मुडती है तो बताइये अब उसका मुह किस दिशा में है -

Aपश्चिम
Bपूर्व
Cदक्षिण
Dउत्तर

सही उत्तर: पूर्व

99

एक चुहा 20’m पूरब की ओर दौड़ता है और दायीं ओर मुडकर 10’m दौड़ता है। अब वह दायीं ओर मुड़ता है और 9’m दौड़ता है पुनः बायीं ओर मुड़ जाता है और 5m’ दौडता है, पुन: वह बायीं ओर 12’m दौड़ता है और अंत में बायीं ओर मुडकर 6’m दौड़ता है। अब चुहे का मुख किस दिशा में है -

Aपूरब
Bउत्तर
Cपश्चिम
Dदक्षिण

सही उत्तर: उत्तर

100

अनुज इस प्रकार चलना प्रारम्भ करता है कि उसकी पीठ सूर्य की ओर है। कुछ समय पश्चात वह बायीं ओर मुड़ने के बाद दायीं ओर मुड़ता है और फिर पुन: बायीं ओर मुड़ता है। अब वह किस दिशा की ओर जा रहा है -

Aदक्षिण या पश्चिम
Bउत्तर या दक्षिण
Cपूरब या पश्चिम
Dउत्तर या पश्चिम

सही उत्तर: उत्तर या दक्षिण

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams