सारह, विक्की के सापेक्ष 75 मीटर दक्षिण-पूर्व मेंं है। एड्रियन, विक्की के सापेक्ष 75 किमी दक्षिण-पश्चिम में है। तो, सारह, एड्रियन के सापेक्ष किस दिशा में है -
सही उत्तर: पूर्व
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Reasoning के Direction से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 158 प्रश्नों में से यह पेज 9 है।
सारह, विक्की के सापेक्ष 75 मीटर दक्षिण-पूर्व मेंं है। एड्रियन, विक्की के सापेक्ष 75 किमी दक्षिण-पश्चिम में है। तो, सारह, एड्रियन के सापेक्ष किस दिशा में है -
सही उत्तर: पूर्व
एक ट्रेन दक्षिण में जा रही है तथा उसी वेग से हवा पूर्व दिशा से आ रही है। यदि ट्रेन धुआं छोड़ती है तो वह किस दिशा में जायेगा -
सही उत्तर: उत्तर-पश्चिम
एक व्यक्ति 20 मीटर उत्तर दिशा में जाता है। फिर वह दाएं मुड़कर 3 मीटर चलता है, वहाँ से फिर बाएँ तरफ 4 मीटर चलता है और वहाँ से फिर4मीटर पूर्व में चलता है। वह अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूर और किस दिशा में है -
सही उत्तर: 25 मी उत्तर-पूर्व
एक व्यक्ति पूर्व दिशा में 8 किमी. चलता है। वहां से उत्तर-पश्चिम दिशा में 5 किमी. चलता है। वहां से फिर 6 किमी. दक्षिण दिशा में चलता है। शुरूआत के बिन्दु से उसके अंतिम बिन्दु की दिशा होगी ........ -
सही उत्तर: दक्षिण-पूर्व
स्रोत: Gram Sevak 2016
आकाश 16 मीटर दक्षिण की ओर चलकर बाईं और मुड़ जाता है और 5 मीटर चलता है। इसके बाद वह उत्तर की ओर मुड़कर 7 मीटर चलता है फिर वह दाईं ओर मुड़कर 12 मीटर चलता है। फिर वह बाईं ओर मुड़कर 9 मीटर चलता है। इस समय वह शुरू से चलने के स्थान से कितनी दूरी पर है -
सही उत्तर: 17 मीटर
एक सुबह राजेन्द्र ने देखा कि उसकी परछाई उसके दाहिनी ओर पड़ रही है। तो उसने किस दिशा में मुंह कर रखा है -
सही उत्तर: दक्षिण
स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)
सूर्योदय के बाद 12 बजे तक सूर्य की रोषनी में रखी किसी वस्तु की छाया किस दिशा में होगी?
सही उत्तर: पश्चिम में
स्रोत: Raj Police Constable(9321)
कृष्णा उत्तर की ओर 30 मीटर गया, फिर दाएं मुड़ा और 40 मीटर चला। फिर वह दाएं मुड़ा और 20 मीटर चला। वह फिर से दाएं मुड ़ा और 40 मीटर चला। अब वह अपने प्रारंभिक बिंदु से कितन े मीटर दूर है?
सही उत्तर: 10
स्रोत: Raj Police Constable(8416)
बिंदु ‘A’ से शुरू होकर श्री X उत्तर की ओर बिंदु‘B’ के पास पहुंचने के लिए 15 किलोमीटर की दूरी तय करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, और बिंदु ‘C’ तक पहुंचने के लिए 10 किलोमीटर चलता है। फिर वह दाएं मुड ़ जाता है, और बिंदु ‘D’ तक पहुंचने के लिए 10 किलोमीटर चलता है। फिर दाएं मुड़ जाता है और अंत में बिंदु ‘E’ तक पहुंचने के लिए 30 किलोमीटर चलता है। बिंदु ‘C’ और बिंदु ‘E’ के बीच में न्यूनतम दूरी (किलोमीटर में) कितनी है ?
सही उत्तर: 10√10
स्रोत: Raj Police Constable(8416)
रामबाबू सुबह पूर्व की ओर टहल रहे हैं। 4 किलोमीटर चलने के बाद वह दाएं मुड़ कर 3 किलोमीटर चलते हैं। उस बिंदु से वे अपने आरंभिक बिंदु की दिशा की ओर चलते हैं। तो, अभी वे किस दिशा में चल रहे हैं और उन्हें आरंभिक बिंदु तक पहुँचने के लिए कितनी दूरी तय करनी होगी?
सही उत्तर: उत्तर-पश्चिम, 5 किलोमीटर
स्रोत: Raj Police Constable(7981)