PYQ Practice
56 Questions · 6 Pages
यहां, एक कथन के पश्चात दो अभिधारणा (I) तथा (II) नीचे दी गई हैं। कौनसी अभिधारणा/एं कथन में निहित है/हैं? कथन : किसी राष्ट्र की आर्थिक सम्पन्नता उसके मानव संसाधनों की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। अभिधारणा : (I) भारत एक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है जैसे-जैसे इसके मानव संसाधनों की गुणवत्ता बढ़ रही है। (II) प्रत्येक देश का आर्थिक समृद्धि को प्राप्त करने का अभिलषित लक्ष्य होता है।
प्रदत्त कथन में कौन-सी पूर्वधारणा अंतर्निहित है - कथनः “मेरे अनुसार, आपको अपने बालक की किसी सामान्य चिकित्सक के बजाए किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से जाँच करवानी चाहिए।” A ने B से कहा। पूर्वधारणाएं: I. B निश्चित रूप से A की सलाह से सहमत नहीं होगा। II. सामान्य चिकित्सक की तुलना में विशेषज्ञ चिकित्सक निदान करने में अधिक सक्षम होंगे।
यहाँ एक कथन के बाद दो अभिधारणाएँ I तथा II दी गई हैं। कथन एवं अभिधारणाओं पर विचार कर तय कीजिए कि कौन सी अभिधारणा/एँ दिये गये कथन में अंतर्निहित है/हैं। कथन : ऑपरेशन सिंदूर प्रारम्भ करना, भारत के लिए आवश्यकता हो गई है। अभिधारणा I : भारत द्वारा आतंकियों को प्रत्युत्तर देना जरूरी हो गया है क्योंकि इस बार उनके द्वारा नागरिकों पर भी हमला किया गया है। अभिधारणा II: आतंकवादियों तथा उनके प्रायोजकों के मध्य कोई अन्तर नहीं करने सम्बन्धी नया मानदंड स्थापित किया गया है।
यहाँ एक कथन के बाद दो अभिधारणाएँ I तथा II दी गई हैं। कथन एवं अभिधारणाओं पर विचार कर तय कीजिए कि कौन सी अभिधारणा/एँ दिये गये कथन में अंतर्निहित है/हैं। कथन : ऑपरेशन सिंदूर प्रारम्भ करना, भारत के लिए आवश्यकता हो गई है। अभिधारणा I : भारत द्वारा आतंकियों को प्रत्युत्तर देना जरूरी हो गया है क्योंकि इस बार उनके द्वारा नागरिकों पर भी हमला किया गया है। अभिधारणा II: आतंकवादियों तथा उनके प्रायोजकों के मध्य कोई अन्तर नहीं करने सम्बन्धी नया मानदंड स्थापित किया गया है।
नीचे प्रश्न में एक कथन दिया गया है जिसके बाद 1 और 2 क्रमांकित दो मान्यताएँ दी गई हैं। आपको कथन और निम्नलिखित मान्यताओं पर विचार करना है और तय करना है कि कथन में कौन-सी मान्यताएँ निहित हैं। कथन : 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी बेरोजगार भारतीय युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाना चाहिए। मान्यताएँ : 1. भारत में बेरोजगार युवा हैं जिन्हें मौद्रिक सहायता की आवश्यकता है। 2. सरकार के पास सभी बेरोजगार युवाओं को भत्ता प्रदान करने के लिए पर्याप्त धन है।
नीचे प्रश्न में एक कथन दिया गया है जिसके बाद 1 और 2 क्रमांकित दो मान्यताएँ दी गई हैं। आपको कथन और निम्नलिखित मान्यताओं पर विचार करना है और तय करना है कि कथन में कौन-सी मान्यताएँ निहित हैं। कथन : नियुक्ति पत्र में एक पंक्ति “आपको एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि के साथ प्रोग्रामर के रूप में नियुक्त किया जाता है और पुष्टि के लिए अवधि के अंत में आपके प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।” मान्यताएँ : 1. नियुक्ति प्रस्ताव के समय किसी व्यक्ति का प्रदर्शन आमतौर पर ज्ञात नहीं होता है। 2. आमतौर पर कोई व्यक्ति परिवीक्षा अवधि में अपनी योग्यता साबित करने की कोशिश करता है।
नीचे एक कथन और उसके बाद दो धारणाएँ दी गई हैं। केवल कथन के आधार पर, निर्णय लें कि कौन सी धारणा कथन में निहित है/हैं। कथन: मैं स्थान X पर इंटरनेट का उपयोग नहीं कर सकता। धारणाएँ: I. स्थान X पर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं है। II. आजकल इंटरनेट ठीक से काम नहीं कर रहा है।
नीचे दिए गए प्रश्न में, एक कथन के बाद I और II क्रमांकित दो धारणाएँ दी गई हैं। कथन और निम्नलिखित धारणाओं के आधार पर, निर्णय लें कि कौन सी धारणा निहित है/हैं। कथन: एक बस एजेंसी ने बोर्ड बैठक के बाद यात्री किराया 10% बढ़ाने का निर्णय लिया है। धारणाएँ: I. सीटों की मांग में भारी गिरावट आएगी। II. अन्य बस एजेंसियां भी अपना किराया बढ़ाएंगी।
नीचे एक कथन और उसके बाद दो धारणाएँ दी गई हैं। केवल कथन के आधार पर, निर्णय लें कि कौन सी धारणा कथन में निहित है/हैं। कथन: जब लोग पूछते हैं कि आपके घर को किसने पेंट किया है, तो आप जानते हैं कि आपका घर उत्कृष्ट रूप से पेंट किया गया है। धारणाएँ: I. लोग चाहते हैं कि आप उन्हें उत्कृष्ट पेंटिंग के मानदंड बताएं। II. अगर आपके घर की पेंटिंग अच्छी नहीं है तो लोग आपके पेंटर के बारे में नहीं पूछते।
नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन और उसके बाद I और II से अंकित दो धारणाएँ हैं। कथन को सत्य मानते हुए, तय कीजिए कि निम्नलिखित में से कौन सी धारणा/धारणाएँ निहित है/हैं - कथन: केवल अच्छे नर्तकों को एक नृत्य समारोह में आमंत्रित किया गया था। लचीले शरीर के बिना कोई भी व्यक्ति अच्छा नर्तक नहीं हो सकता। धारणाएँ : I. नृत्य समारोह में आमंत्रित सभी नर्तकों का शरीर लचीला था। II. लचीले शरीर के बिना नर्तकों को नृत्य समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था।