PYQ Practice
56 Questions · 6 Pages
नीचे एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो धारणाएँ I और II दी गई हैं। आपको कथन पर विचार करना है और निर्णय लेना है कि कौन सी धारणा कथन में अंतर्निहित है। कथन : ‘BURBURRY’ ब्रांड के पर्स धनी लोगों के लिए है। धारणा : I. कई लोग धनी कहलाना पसंद करते है। II. यदि किसी के पास इस ब्रांड का पर्स नहीं है तो वह व्यक्ति धनी नहीं है। उत्तर दीजिए -
एक कथन के पश्चात् दो पूर्वधारणायें I और II दी गई हैं । कथन और उसके पश्चात् दी गई पूर्वधारणाओं के आधार पर निर्णय कीजिए कि कौन सी पूर्वधारणा / कथन में अंतर्निहित है/हैं: कथन : यदि इस पूरे माह में वर्षा नहीं हुई, तो इस वर्ष अधिकांश किसान संकट में पड़ जायेंगे। पूर्वधारणायें : I. खेती के लिए समय पर वर्षा आवश्यक है। II. आमतौर पर ज्यादातर किसान बारिश पर निर्भर रहते हैं ।
नीचे एक कथन एवं उसके बाद दो पूर्वधारणाएँ I एवं II दी गई हैं। आपको यह निर्णय करना है कि कौन सी पूर्वधारणा कथन में अन्तर्निहित है। कथन : ट्रेन के डिब्बे में एक चेतावनी - “ट्रेन रोकने के लिए जंजीर खींचिए। अनुचित उपयोग के लिए जुर्माना ₹1,000।” पूर्वधारणाएँ : I. कुछ लोग रोकने की जंजीर का दुरुपयोग करते हैं। II. कुछ अवसरों पर, लोग चलती हुए ट्रेन को रोकना चाह सकते हैं। उत्तर दीजिए:
कथनों को पढ़ें और दी गई जानकारी से तर्कसंगत और सही पूर्वधारणा की पहचान करें। कथनः आजकल राहुल के व्यस्त कार्यक्रम की वजह से उनसे मिलना कठिन हो गया है। पूर्वधारणाः 1ः राहुल आजकल व्यस्त हैं। 2ः राहुल एक राजनेता हैं।
कथनों को पढ़ें और दी गई जानकारी से तर्कसंगत और सही निष्कर्ष की पहचान करें। कथनः दुकानदार ने संजय से कहा, “इनमें से यह 3 दरवाजों वाला फ्रिज आपकी जरूरतों के हिसाब से सबसे उपयुक्त रहेगा”। पूर्वधारणाः 1ः संजय को एक फ्रिज की आवश्यकता है। 2ः फ्रिज में 3 दरवाजे हैं।
कथन को पढ़ें और दी गई जानकारी से सही पूर्वधारणा की पहचान करें। कथनः शराब छोड़ने वाले अधिकांश लोग मोटे हो जाते हैं। पूर्वधारणाः 1: यदि कोई शराब छोड़ दे तो वह मोटा हो जाएगा। 2: यदि कोई शराब नहीं छोड़ता है तो वह मोटा नहीं होगा।
दिए गए कथन एवं संबंधित अवधारणाओं व II को पढ़कर उत्तर दीजिए: कथन : “कृपया यह पत्र, पत्र पेटी में डालिए ।” एक अधिकारी ने अपने सहायक को कहा। अवधारणाएँ I : सहायक जानता है कि पत्र कहाँ पर डालना है। II: सहायक अपने अधिकारी के निर्देश का अनुसरण करता है।
निम्न प्रश्न में एक कथन और दो अनुमान I एवं II दिए गए हैं। कथन को सत्य मानते हुए निर्णय कीजिये कि कौन-सा/से अनुमान अन्तर्निहित है/ हैं। कथन: सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्य सरकारों को अगले सत्र से समस्त प्राथमिक विद्यालयों में विशिष्ट शिक्षक नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। अनुमान: I. विद्यालयों में विशिष्ट बच्चों को समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। II. समावेशी शिक्षा विशिष्ट बच्चों का संवैधानिक अधिकार है।
एक कथन के बाद दो पूर्वधारणाएं I और IT के रूप में संख्यांकित हैं। कथन को सही मानते हुए निर्णय लें कि दी गई पूर्वधारणाओं में से कौन सी कथन में अंतर्निहित हैं। कथन: “XYZ वॉशिंग मशीन का निष्पादन, अत्यधिक विज्ञापित ABC वॉशिंग मशीन की तुलना में भारतीय परिस्थितियों के लिए काफी बेहतर है।” पूर्वधारणाएं I. ABC वाशिंग मशीन विज्ञापन पर अधिक खर्च करती है क्योंकि उनका उत्पाद अच्छा नहीं है। II. ABC वॉशिंग मशीन विदेशी ब्रांड है।
नीचे दिए गए कथन और दो पूर्वानुमान का अध्ययन करें और उन उपयुक्त विकल्पों का चयन करें जो ऐसे पूर्वानुमान को इंगित करते हैं जो कथन में अंतर्निहित हैं। कथन: “एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर किसी दूसरे पेशेवर की तुलना में अधिक नौकरियाँ बदलता है।” पूर्वानुमानः I. सॉफ्टवेयर इंजीनियर अधिक लालची होते हैं। II. किसी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार्य-अपेक्षाएँ अधिक चुनौतीपूर्ण होती है।