PYQ Practice
56 Questions · 6 Pages
एक कथन के पश्चात् दो पूर्वधारणायें I और II दी गई हैं। कथन और उसके पश्चात् दी गई पूर्वधारणाओं के आधार पर निर्णय कीजिए कि कौनसी पूर्वधारणा कथन में अंतर्निहित है? कथन : ललिता के पास पुस्तकों का विशाल संग्रह है और वह अपने संग्रह में सम्मिलित करने के लिए नयी पुस्तकें खरीदती रहती है। पूर्वधारणायें : I. ललिता ने जो पुस्तकें खरीदी हैं उसने वह प्रत्येक पुस्तक पढ़ी है। II. ललिता को पुस्तकों के लिए प्यार और जुनून है।
कथन: मैं जब भी परेशानी में होता हूं, प्रभु का स्मरण करता हूं। पूर्वानुमान 1: प्रार्थना से समस्याएं हल हो सकती हैं। पूर्वानुमान 2: मनुष्य का परम कत्र्तव्य प्रभु की प्रार्थना है।
कथन - अगर ध्यान देकर नहीं पढ़ोगे तो परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी-एक मां की अपने पुत्र को चेतावनी। मान्यताएं - 1. पुत्र ध्यान देकर नहीं पढ़ता है। 2. जो ध्यान देकर नहीं पढ़ता है, परीक्षा में फेल हो जाता है।
कथन - भारत की पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जबरदस्त तनाव एवं दबाव का सामना करना पड़ता है। मान्यताएं - 1. अन्य देशों में पुलिस को अपना काम करते समय तनाव और दबाव सहन नहीं करना पड़ता है। 2. पुलिस से अपेक्षा की जाती है, वह अपना काम बिना तनाव और दबाव से करें।
कथन - एक विज्ञापन कहता है, अपने निवेश को एक वर्ष में दोगुना करें। मान्यताएं - 1. वह विज्ञापन नकली है। 2. लोग अपने निवेश को हमेशा बढ़ाना चाहते हैं।
कथन - शराब छोड़ने वाले अधिकांश लोग मोटे हो जाते हैं। मान्यताएं - 1. यदि कोई शराब छोड़ दे तो वह मोटा हो जाएगा। 2. यदि कोई शराब नहीं छोड़ता है तो वह मोटा नहीं होगा।