PYQ Practice
28 Questions · 3 Pages
यहां, एक कथन और उसके बाद दो कार्यवाही (I) व (II) दी गयी हैं। आपको कथन में दी गयी प्रत्येक जानकारी को सत्य मानना है और बताना है कि तार्किक रूप से कौनसी कार्यवाही का किया जाना उचित होगा? कथन : शहर के वार्ड ‘A’ में बड़ी संख्या में घातक बीमारी डेंगू से पीड़ित लोग पाये गये। कार्यवाही : (I) शहर के नगरपालिका प्राधिकरण को वार्ड ‘A’ में एंटी-लार्वा रसायन BTI का व्यापक छिड़काव करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। (II) क्षेत्र के लोगों को मच्छरों के काटने से बचने के लिए कदम उठाने की सलाह दी जानी चाहिए।
कल्पना करें कि कथन में दी गई प्रत्येक बात सत्य है तथा कथन में प्रदत सूचना के आधार पर निर्णय करें कि सुझाया गया कौन-सा कार्यवाही पथ तर्कसंगत रूप से अनुसरण करता है। कथनः औसतन लेवल क्रॉसिंग पर रेल पथ पार करते समय रेलगाड़ियों द्वारा टक्कर मारे जाने के पश्चात् प्रतिदिन लगभग दस लोग मरते हैं। कार्यवाही पथ: I. द्वार बंद होने के समय रेल पथ पार करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए। II. रेल प्राधिकारियों को सभी लेवल क्रॉसिंग बंद करने का अनुदेश दिया जाना चाहिए।
नीचे दिए गए प्रश्न में, एक कथन के बाद दो क्रियाविधि I और II दी गई हैं। कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानते हुए, निर्णय लें कि सुझाए गए कार्यों में से कौन सा तार्किक रूप से अनुसरण करता है। कथन: दुपहिया वाहन चालकों के बीच सिर की चोट से संबंधित मौतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कार्रवाई के तरीके: I. यातायात पुलिस को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट न पहनने पर भारी जुर्माना लगाना चाहिए। II. मुख्य मार्गों पर दुपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
नीचे दिए गए प्रश्न में, एक कथन के बाद दो क्रियाविधि I और II दी गई हैं। कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए, तय करें कि सुझाए गए कार्यों में से कौन सा तार्किक रूप से अनुसरण करता है। कथन: यदि सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को एक बहुत प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दीरान सुरक्षा व्यवस्था पर विचार-विमर्श करने के लिए आमंत्रित किया जाता है, तो वह वास्तव में बहुत मददगार होगा। कार्रवाई के तरीके: I. प्रबंधन को सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को बुलाने से पहले विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों की अनुमति लेनी चाहिए।II. प्रोक्टोरल टीम को विश्वविद्यालय की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अनुभवी लोगों को शामिल करना चाहिए।
नीचे दिए गए प्रश्न में, एक कथन के बाद तीन क्रियाविधि I, II और III दी गई हैं। कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानते हुए, निर्णय लें कि सुझाए गए कार्यों में से कीन सा तार्किक रूप से अनुसरण करता है। कथन: गंभीर धुंध (स्मोंग) के कारण शहर में फेफड़ों से संबंधित बीमारियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कार्रवाई के तरीके: I. जनता को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। II. अस्पतालों को स्थिति के बारे में सूचित किया जाना चाहिए और रोगियों की बड़ी अन्तर्वाह को संभालने के लिए तैयार रहने के लिए कहा जाना चाहिए। III. स्वास्थ्य अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को देश के राष्ट्रपति से मिलकर स्थिति की जानकारी देनी चाहिए।
नीचे दिए गए कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानते हुए, तय करें कि निम्नलिखित में से कौन सी कार्यवाही के तरीके तार्किक रूप से सही है - कथन : सड़क दुर्घटनाओं और वाहनों द्वारा अधिक गति से वाहन चलाने के बीच एक मजबूत संबंध पाया गया है, जिससे बड़ी संख्या में लोग हताहत होते हैं। कार्यवाही के तरीके : I. सरकार को ऑटोमोबाइल कंपनियों को वाहनों में एक उपकरण लगाने का निर्देश देना चाहिए, जिससे वाहनों की गति स्वचालित रूप से 50 किमी/घंटा तक सीमित हो जाए। II. सड़कों पर स्पीड कैमरे लगाना और उल्लंघन करने वालों पर भारी चालान लगाना।
निम्नलिखित प्रश्न में, एक कथन के बाद I और II क्रमांकित कार्यवाही के तरीके दिए गए हैं। कथन को सत्य मानते हुए, तय करें कि कौन सा/से कार्यवाही के तरीके तार्किक रूप से अनुसरण करेगी - कथन : पूरे देश में फर्जी कॉल के माध्यम से साइ़बर अपराध में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे नागरिकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। कार्यवाही के तरीके : I. लोगों को स्मार्ट फोन खरीदने से हतोत्साहित किया जाना चाहिए। II. सेवा प्रदाताओं को संदिग्ध कॉल करने वालों से कॉल को चिह्नित करने के लिए कहा जाना चाहिए।
नीचे दिए गए प्रश्न में, एक कथन के बाद दो कार्यवाही के तरीके (I और II) दिए गए हैं। कथन को एक तथ्य मानें, तय करें कि सुझाए गए कार्यवाही के कौन से तरीके तार्किक रूप से इसका अनुसरण करते हैं - कथन: एक राज्य में, यह देखा गया है कि कम उम्र में विवाह के कारण प्रसव के दौरान महिला मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है। कार्यवाही के तरीके: I. डॉक्टरों या दाइयों को कम उम्र की महिलाओं का प्रसव कराने से बचना चाहिए। II. सरकार को कम उम्र की गर्भवती माताओं को आर्थिक मदद देनी चाहिए।
नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन के पश्चात् दो क्रियाविधियाँ (I) तथा (II) दी गई हैं। निम्न में से सही विकल्प को चुनिए : कथन : पिछले लोक सभा चुनाव की तुलना में इस बार के लोक सभा चुनाव में मतदान कम हुआ है। क्रियाविधि : (I) चुनाव आयोग को लोक सभा का चुनाव पुनः करवाने की घोषणा करनी चाहिए। (II) चुनाव आयोग को उन लोगों का मतदान का अधिकार समाप्त कर देना चाहिए, जिन्होंने इस बार के लोक सभा चुनाव में मतदान नहीं किया।
निर्देश: उपरोक्त कथन को पढ़िए और सही कार्यप्रणाली चुनिए कथन: मच्छरों के कुछ उपभेद क्लोरोक्कीन के प्रतिरोधी बन गए हैं, जो मलेरिया रोगियों के लिए व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली दवा है। कार्यवाही: I. क्लोरोक्कीन की बिक्री बंद कर दी जानी चाहिए। II. शोधकर्ताओं को ऐसे मच्छरों से प्रभावित रोगियों के लिए एक नई दवा विकसित करनी चाहिए। III. मलेरिया से पीड़ित सभी रोगियों को कारण मच्छर की पहचान के लिए जाँच की जानी चाहिए।