PYQ Practice
28 Questions · 3 Pages
निर्देश उपरोक्त कथन को पढ़िए और सही कार्यप्रणाली चुनिए कथन: खासकर शहरी क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं के मामले लगातार बढ़ रहे हैं कार्यवाही: I. शहरी क्षेत्रों में परिवहन अधिकारियों को वाहनों के रखरखाव के लिए कड़े मानदंड लागू करने चाहिए। II. ट्रैफिक पुलिस को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी सजा देनी चाहिए।
नीचे दिये गये प्रश्न में एक कथन तथा उसके नीचे दो कार्ययाही के तरीके (I) तथा (II) दिये गये है। दिये गये विकल्पों में से उचित कार्यवाही का (के) तरीका (तरीके) चुनिये - कथन : केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को एक अधिकारी द्वारा ऐसे कार्य के लिए रिश्वत लेने की शिकायत प्राप्त होती है, जो उसका कर्त्तव्य है। कार्यवाही के तरीके : (I) : CBI द्वारा अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश करनी चाहिए तथा उसके बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। (II) : CBI को इस विषय में निश्चित होने के लिए कुछ और शिकायतों का इंतजार करना चाहिए।
नीचे एक कथन दिया गया है जिसके पश्चात् दो क्रियाएँ I और II दी गई हैं। कथन को सत्य मानें और निर्णय लें कि सुझाए गए कार्यों में से किस का अनुसरण करना चाहिए: कथन: विद्यालय का एक विद्यार्थी, बाकी विद्यार्थियों के साथ बहुत कठोर व्यवहार कर रहा है और उनके साथ मार-पीट भी कर रहा है। कार्यवाही: I. विद्यार्थी को विद्यालय से निष्कासित कर देना चाहिए। II. विद्यार्थी के स्कूल काउंसलर के साथ, सत्र होने चाहिए ताकि वह विद्यार्थी को समझ सके और उसके व्यवहार में परिवर्तन ला सके। उत्तर दीजिए-
मानिए कि दिया गया कथन सत्य है। कथन के आधार पर निर्णय लें कि कौन सी कार्यवाही (याँ) तार्किक रूप से अनुसरित है। कथन: कुछ जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग शिक्षा से दूर हैं। कार्यवाही : I. इन क्षेत्रों में व्यापक जनजागृति कार्यक्रम प्रारम्भ किए जाने चाहिए। II. इनको शिक्षित करने का कार्य समाज सेवकों को सुपुर्द करना चाहिए।
कथन: इन दिनों प्रेक्षकों के थियेटर में जाने के बदले घर में टी.वी. देखना ज्यादा पसंद करने से चित्रपट थियेटर को प्रचंड हानि सहनी पड़ रही है। कार्यवाही 1. थियेटर इमारतों को गिराया जाये और उनके स्थान पर निवास उद्देश्य से बहुमंजिली इमारतों का निर्माण किया जाये। 2. थियेटर इमारतों को शापिंग माल में परिवर्तित किया जाये।
कथन: राजधानी में मलेरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। कार्यवाही: 1. नगर निगम को अविलम्ब सड़कों एवं नालों की सफाई तथा डी.डी.टी. का छिड़काव करना चाहिए। 2. लोगों को फेफगार्ड (मच्छरदानी) लगाकर सोना चाहिए।
कथन: यह कहा जाता है कि ताजे फल व सब्जियों में मौजूद विटामिन E मनुष्यों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। विटामिन E के कैप्सूल का मानव के शरीर पर समान प्रभाव नहीं पड़ता है। कार्यवाहियां: 1. विटामिन E के कैप्सूल की बिक्री पर रोक लगा देनी चाहिए। 2. विटामिन E की आवश्यकता को पूरा करने के लिए लोगों को ताजे फल व ताजी सब्जियां खाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
कथन: रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही एवं बेटिकट यात्रियों के सफर करने से भारतीय रेल सेवा हमेशा घाटे पर चल रही है। कार्यवाहियां: 1. रेलवे को विदेशी कम्पनी को सौंप देना चाहिए। 2. रेलवे को निजी कम्पनी को सौंप देना चाहिए।