PYQ Practice
158 Questions · 16 Pages
रवीश पूर्व की ओर 15 m तक चला। फिर वह अपनी बाई ओर मुड़ा और 20 m तक चला। फिर वह दाएं मुड़कर 17m तक चला। अंत में वह बाएँ मुड़ा और 20m की दूरी तय की। रवीश अब किस दिशा के सम्मुख है -
एक जानवर 29m दक्षिण की ओर चला। यहाँ से वह दाएँ मुड़ा और 14m चला। अब वह फिर दा कर और 18m चला। अब वह बाएँ मुड़ा और 27 m चला। अब वह जानवर किस दिशा के सम्मुख है -
रोहित ने पश्चिम की ओर चलना शुरू किया। वह 300 m तक चला और पोस्ट ऑफिस से अपने दाईं ओर मुड़ गया। वहाँ से, वह 200 m तक चला। इसके बाद वह बाईं ओर मुड़ा तथा कुछ कदम चला। रोहित अब किस दिशा के सम्मुख खड़ा है -
अनीश उत्तर की ओर 100 m चला। इसके बाद उसने यू-टर्न लिया और 100 m चला। अब उसने फिर से यू-टर्न लिया और 102 m चला। यहाँ से वह बाएँ मुडा और 93 m चला। अब अनीश किस दिशा में सम्मुख खड़ा है?
संजीव पश्चिम दिशा की ओर 20 किमी. चलने के पश्चात दक्षिणी-पूर्व दिशा की ओर 60 डिग्री मुड़कर 20 किमी. जाता है। पुनः वह उत्तर पूर्व दिशा की और 60 डिग्री मुड़कर 20 किमी. जाता है। वह अब चलना प्रारम्भ करने के स्थान से कितनी दूरी पर है -
अनीता बाजार से अपने घर की ओर चलना शुरू करती है। वह बस स्टैंड तक पहुँचने के लिए पूर्व की ओर 10 मीटर चलती है और फिर अपनी बाईं ओर मुड़ती है और एक दुकान तक पहुँचने के लिए 15 मीटर चलती है। वह चिप्स खरीदती है और फिर अपनी दाईं ओर मुड़ती है और अपने घर तक पहुंचने के लिए 25 मीटर चलती है। बाजार के सन्दर्भ में उसका घर किस दिशा में है -
शीला पूर्व की ओर 1 कि.मी. चलती है और दायें ओर मुड़कर 1 कि.मी. चलती है और फिर बायें मुड़कर 2 कि.मी. चलती है और वापस बायें मुड़कर 5 कि.मी. चलती है । शीला अपने शुरुआती बिंदु से कितनी दूरी पर है -
परिमल 40 मीटर पूर्व की ओर चलता है । फिर वह बायीं ओर मुड़कर 200 मीटर चलता है । वह दुबारा बायीं ओर मुड़कर 40 मीटर चलता है । वह अपने शुरुआती बिंदु से कितनी दूरी पर है -
अनिल उत्तर की ओर 10 कि.मी. चला । वहाँ से वह पीछे पलटा और दक्षिण की ओर 6 कि.मी. चला । उसके बाद वह पूर्व की ओर 3 कि.मी. चला । वह शुरुआती बिंदु से कितनी दूरी पर था -
महेश पश्चिम की ओर 20 मीटर चला, बायें मुड़कर 20 मीटर चला, फिर वह दायें मुड़कर 20 मीटर चला और दुबारा दायें मुड़कर 20 मीटर चला। अब महेश अपने शुरुआती बिंदु से कितनी दूरी पर है -