PYQ Practice
172 Questions · 18 Pages
एक पार्टी में किसी लड़की का परिचय देते हुए एक आदमी ने कहा कि “वह मेरी माता के पति के इकलौते पौत्र की पत्नी है।” यदि उस आदमी का कोई सगे भाई-बहन नहीं है तो उसका लड़की से किस प्रकार का संबंध है -
एक परिवार में तीन वैवाहिक युगल के साथ आठ सदस्य हैं। P, R तथा Q की माता है। H, P का दामाद है। L, R की पुत्री है। N, L का नाना है। N के एक पुत्र तथा एक पुत्री हैं। S, R की भाभी है। Q, K का मामा है। निम्न में से कौन सा सत्य है -
एक आदमी की ओर संकेत करते हुए सारा ने कहा, “वह मेरी माँ के पति का एकमात्र पुत्र है”। उस आदमी का सारा से क्या संबंध है -
एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए अनिल ने कहा “वह मेरे भाई के पिता की इकलौती बेटी का बेटा है।” अनिल का तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति से क्या संबंध है -
सोनिया का परिचय देते हुए आमिर कहते हैं, “वह मेरी माँ के इकलौते भाई के इकलौते भतीजे की पत्नी है।” सोनिया आमिर से किस प्रकार संबंधित है -
अमित, सोनिया का भाई है; ज्योति, निकिता की बहन है; सोनिया, सतीश के पिता की बेटी है। निकिता, कविंदर की बेटी है। ज्योति, अमित की माँ है; मुकेश, निकिता की इकलौती बहन का पति है। सतीश, कविंदर से किस तरह से संबंधित है -
यदि नेहा कहती है, “प्रियंका के पिता ओमवीर मेरे ससुर चंद्रपाल के इकलौते पुत्र हैं”, तो प्रियंका की बहन रुचि चंद्रपाल से किस प्रकार संबंधित है -
आपकी माताजी के भाई की माँ से आपका क्या रिश्ता होगा -
निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें: I. ‘A $ B’ का अर्थ है ‘A, B की माँ है’। II. ‘A # B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’। III. ‘A @ B’ का अर्थ है ‘A, B का पति है’। IV. ‘A % B’ का अर्थ है ‘A, B की बेटी है’। निम्नलिखित में से कौन सा अभिव्यक्ति दर्शाती है कि ‘P, Q’ की बहन है’ -
एक आदमी की ओर इशारा करते हुए, रेखा ने कहा, “वह मेरे पति की पत्नी की बेटी का भाई है।” वह व्यक्ति रेखा से किस प्रकार संबंधित है -